My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Miscellaneous > Tech Talks
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 25-11-2010, 08:31 AM   #21
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: विज्ञान विश्व

Quote:
Originally Posted by laddi View Post
येही तो मैं भी जानना चाहता हूँ की मान लो अगर धरती किसी ब्लैक होल में जाती है उस का क्या होगा??????????
लोग कहाँ जायेंगे????????????
क्या किसी दूसरी और दरवाज़ा खुलेगा या सब कुछ जल जायेगा ????????????????
जलने के लिए कुछ बचेगा तब ना भाई !!!

ब्लैक होल वो टूटे तारे हैं जिनकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति और घनत्व बहुत अधिक होती है, गुरुत्वाकर्षण शक्ति इतना अधिक की प्रकाश को भी खीच लेते हैं और घनत्व इतना अधिक की किसी ब्लैक हो की एक चम्मच मिटटी का भार ७.८ टन तक हो सकता है |
एक छोटे से उदाहरण से यह बात शायद स्पष्ट हो जाये की यदि प्रथ्वी जैसे बड़े गोले को हम दबा दबा कर एक कंचे के जितना बना सकें तब यह ब्लैक होल बनेगा |

आपके प्रश्न का उत्तर : यदि किसी समय ऐसा वास्तव में हो जाये की सौर मंडल किसी ब्लैक होल की चपेट में आ जाये तो .... ब्लैक होल के एक प्रकाशवर्ष दूर होने पर भी मौसम बदलने लगेगा | सूर्य अपने अधिक भार के कारण अधिक गति से ब्लैक होल की तरफ खिचेगा, जिससे सारे ग्रहों का संतुलन बिगड़ जायेगा प्रथ्वी पर या तो १००-२०० डिग्री की गर्मी होगी या फिर -२०० डिग्री की सर्दी | इससे भी मानव बच गए तो जल्दी ही सूरज अपनी अतिरेकी प्रतिक्रियाओं से हमारे ओजोन मंडल और मैग्नेटिक फील्ड को ख़त्म कर देगा | नतीजा सारी आबादी स्किन कैंसर से मारी जाएगी | अभी भी कोई बच गया तो समाप्त होता हुआ वायुमंडल दम घोट देगा | यदि फिर भी कोई बच गया तो जल्दी ही धरती का गुरुत्वाकर्षण बल हमें धरती पर थामें रखने में असमर्थ हो जायेगा और हर चीज सीधे ब्रम्हांड में उड़ जाएगी जहां -२७० डिग्री की सर्दी हर चीज जमा देगी |
तो अच्छी बात ये है की हम ब्लैक होल में नहीं जायेंगे और बुरी बात ये है की हम बचेंगे भी नहीं |

और एक सबसे अच्छी बात ये है की अभी निकट १०,००० साल तक ऐसा कुछ होने के आसार बहुत बहुत कम हैं ( यदि वैज्ञानिकों के अन्वेषण सही हैं तो )

-अमित
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 25-11-2010, 05:12 PM   #22
laddi
Member
 
laddi's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: इटली/पंजाब
Posts: 110
Rep Power: 14
laddi is on a distinguished road
Send a message via MSN to laddi Send a message via Yahoo to laddi Send a message via Skype™ to laddi
Default Re: विज्ञान विश्व

बहुत बहुत शुक्रिया अमित भाई आप ने मेरे सवाल का उतर दिया अब मैं सब कुछ समझ गया हूँ
पर फिर भी और जानने की मेरी तमना है विज्ञान में मेरी हमेशा से रूचि रही है
क्लास के किताब नहीं सिर्फ जेनरल नोलेज के लिए
laddi is offline   Reply With Quote
Old 25-11-2010, 05:44 PM   #23
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: विज्ञान विश्व

Quote:
Originally Posted by laddi View Post
बहुत बहुत शुक्रिया अमित भाई आप ने मेरे सवाल का उतर दिया अब मैं सब कुछ समझ गया हूँ
पर फिर भी और जानने की मेरी तमना है विज्ञान में मेरी हमेशा से रूचि रही है
क्लास के किताब नहीं सिर्फ जेनरल नोलेज के लिए
लड्डी भाई ये ऐसा विषय है जिस पर मैंने अपने जीवन का सबसे अधिक समय लगाया है | यद्यपि यह ना तो मेरे कोलेज का विषय था ना ही मेरे कार्य से जुदा है फिर भी बस रूचि के कारण तो आप जो भी जानना चाहते हैं निःसंकोच पूछे मुझे बताने में ख़ुशी होगी |
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 01-01-2011, 09:25 PM   #24
sam_shp
Senior Member
 
sam_shp's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16
sam_shp is a jewel in the roughsam_shp is a jewel in the roughsam_shp is a jewel in the rough
Default Re: विज्ञान विश्व

क्या समय यात्रा संभव है ?
एच जी वेल्स
के उपन्यास "ध टाईम मशीन"मे नायक एक विशेष कुर्सी पर बैठता है जिसपर कुछ जलते बुझते बल्ब लगे होते है,कुछ डायल होते है , नायक डायल सेट करता है, कुछ बटन दबाता है और अपने आपको भविष्य के हजारो वर्षो बाद मे पाता है।


समय यान (Time Machine)- २००२ मे बनी हालीवुड की फिल्म मे दिखाया समय यान
उस समय तक इंग्लैड नष्ट हो चुका होता है और वहां पर मार्लाक और एलोई नामक नये प्राणीयो का निवास होता है। यह विज्ञान फतांसी की एक महान कथा है लेकिन वैज्ञानिको ने समय यात्रा की कल्पना या अवधारणा पर कभी विश्वास नही किया है। उनके अनुसार यह सनकी,रहस्यवादी और धुर्तो के कार्यक्षेत्र की अवधारणा है , उनके पास ऐसा मानने के लिये ठोस कारण भी है। लेकिन क्वांटम गुरुत्व (Quantum Gravity)मे आश्चर्यजनक रूप से प्रगति इस अवधारणा की चूलो को हिला रही है।
समय यात्रा की अवधारणा की राह मे सबसे बड़ा रोड़ा इससे जुड़े पहेलीयो जैसे ढेर सारे विरोधाभास(Paradox) है। उदाहरण के लिये एक विरोधाभास है जिसके अनुसार कोई व्यक्ति बिना माता पिता के भी हो सकता है। क्या होगा जब कोई व्यक्ति भूतकाल मे जाकर अपने पैदा होने से पहले अपने माता पिता की हत्या कर दे ? प्रश्न यह है कि यदि उसके मातापिता उसके जन्म से पहले मर गये तो उनकी हत्या करने के लिये वह व्यक्ति पैदा कैसे हुआ ? ऐसा ही एक विरोधाभास है जिसमे एक व्यक्ति का कोई भूतकाल नही है। उदाहरण के लिये मान लेते है कि एक युवा अविष्कारक अपने गैराज मे बैठकर समययान मशीन बनाने की कोशीश कर रहा है। अचानक एक वृद्ध व्यक्ति उसके सामने प्रकट होता है और उसे समययान बनाने की विधी देकर अदृश्य हो जाता है। युवा आविष्कारक समय यात्रा से प्राप्त जानकारीयो से शेयर मार्केट, घुड़्दौड़, खेलो के सट्टे से काफी सारा पैसा कमाकर अरबपति बन जाता है। जब वह बूढा हो जाता है तब वह समययात्रा कर भूतकाल मे जाकर अपने ही युवावस्था को समययान बनाने की विधी देकर आता है। प्रश्न यह है कि समययान बनाने की विधी कहां से आयी ?
एक और विरोधाभास है जिसमे एक व्यक्ति अपनी ही माता है। ’जेन’ को एक अनाथालय मे एक अजनबी छोड़ गया था। जब जेन युवा होती है उसकी मुलाकात एक अजनबी से होती है, उस अजनबी के संसर्ग से जेन गर्भवती हो जाती है। उस समय एक दुर्घटना घटती है। जेन एक बच्ची को जन्म देते समय मरते मरते बचती है लेकिन बच्ची का रहस्यमय तरिके से अपहरण हो जाता है। जेन की जान बचाते समय डाक्टरो को पता चलता है कि जेन के पुरुष और महिला दोनो जननांग है। डाक्टर जेन को बचाने के लिये उसे पुरुष बना देते है। अब जेन बन जाती है “जिम”।इसके बाद जिम शराबी बन जाता है। एक दिन उसे भटकते हुये एक शराबखाने मे एक बारटेंडर मिलता है जो कि एक समययात्री होता है। जिम उस समययात्री के साथ भूतकाल मे जाता है वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है। वह लड़की जिम के संसर्ग मे गर्भवती हो जाती है और एक बच्ची को जन्म देती है। अपराध बोध मे जिम उस नवजात बच्ची का अपहरण कर उसे एक अनाथालय मे छोड़ देता है। बाद मे जिम समययात्रीयो के दल मे शामिल हो जाता है और भटकती जिन्दगी जिता है। कुछ वर्षो बाद उसे एक दिन उसे सपना आता है कि उसे बारटेंडर बनकर भूतकाल मे एक जिम नामके शराबी से मिलना है। प्रश्न : जेन की मां, पिता, भाई, बहन, दादा, दादी, बेटा,बेटी, नाती, पोते कौन है?

इन्ही सभी विरोधाभासो के चलते समययात्रा को असंभव माना जाता रहा है। न्यूटन ने समय को एक बाण के जैसा माना था, जिसे एक बार छोड़ दिया तब वह एक सीधी रेखा मे चलता जाता है। पृथ्वी पर एक सेकंड, मंगल पर एक सेकंड के बराबर था। ब्रम्हाण्ड मे फैली हुयी घड़ीयां एक गति से चलती थी। आइंसटाईन ने एक नयी क्रांतिकारी अवधारणा को जन्म दिया। उनके अनुसार समय एक नदी के प्रवाह के जैसे है जो सितारो, आकाशगंगाओ के घुमाओ से बहता है, इसकी गति इन पिंडो के पास से बहते हुये कम ज्यादा होती रहती है। पृथ्वी पर एक सेकंड मंगल पर एक सेकंड के बराबर नही है। ब्रम्हाण्ड मे फैली हुयी घड़ीयां अपनी अपनी गति से चलती है। आइंस्टाईन की मृत्यु से पहले उन्हे एक समस्या का सामना करना पडा था। आइंस्टाइन के प्रिंसटन के पड़ोसी कर्ट गोएडल (जो शायद पिछले ५०० वर्षो के सर्वश्रेष्ठ गणितिय तर्क शास्त्री है) ने आईन्स्टाईन के समिकरणो का एक ऐसा हल निकाला जो समय यात्रा को संभव बनाता था। समय की इस नदी के प्रवाह मे अब कुछ भंवर आ गये थे जहां समय एक वृत्त मे चक्कर लगाता था ! गोयेडल का हल शानदार था, वह हल एक ऐसे ब्रम्हांड की कल्पना करता था जो एक घुर्णन करते हुये द्रव से भरा है। कोई भी इस द्रव के घुर्णन की दिशा मे चलता जायेगा अपने आपको प्रारंभिक बिन्दू पर पायेगा लेकिन भूतकाल मे !
अपने वृत्तांत मे आईन्स्टाईन ने लिखा है कि वे अपने समिकरणो के हल मे समययात्रा की संभावना से परेशान हो गये थे। लेकिन उन्होने बाद मे निष्कर्ष निकाला कि ब्रम्हाण्ड घुर्णन नही करता है, वह अपना विस्तार करता है(महाविस्फोट – Big Bang Theory)। इस कारण गोएडल के हल को माना नही जा सकता। स्वाभाविक है कि यदि महाविस्फोट घुर्णन करता होता तब समय यात्रा सारे ब्रम्हाण्ड मे संभव होती।
१९६३ मे न्युजीलैंड के एक गणितज्ञ राय केर ने घुर्णन करते हुए ब्लैक होल के लिये आइंसटाईन के समिकरणो का हल निकाला। इस हल के कुछ विचित्र गुणधर्म थे। इसके अनुसार घुर्णन करता हुआ ब्लैक होल एक बिन्दू के रूप मे संकुचित ना होकर एक न्युट्रान के घुमते हुये वलय के रूप मे होगा। यह वलय इतनी तेजी से घुर्णन करेगा कि अपकेन्द्री बल(centrifugal force) इसे एक बिन्दू के रूप मे संकुचित नही होने देगा। यह वलय एक तरह से एलीस के दर्पण के जैसे होगा। इस वलय मे से जानेवाला यात्री मरेगा नही बल्कि एक दूसरे ब्रम्हाण्ड मे चला जायेगा। इसके पश्चात आईन्सटाईन के समीकरणॊ के ऐसे सैंकड़ो हल खोजे जा चूके है जो समय यात्रा या अंतंरिक्षिय सूराखो(Wormholes)की कल्पना करते है।

अंतरिक्षिय सूराख (Wormhole)

ये अंतरिक्षिय सूराख ना केवल अंतरिक्ष के दो स्थानो को जोड़ते है बल्कि दो समय क्षेत्रो को भी जोड़ते है। तकनिकि रूप से इन्हे समय यात्रा के लिये प्रयोग किया जा सकता है। हाल ही मे क्वांटम सिद्धांत मे गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को जोड़ने के जो प्रयास हुये है उपर दिये गये विरोधाभासो के बारे मे कुछ और जानकारी दी है। क्वांटम भौतिकि मे किसी भी वस्तु की एक से ज्यादा अवस्था हो सकती है। उदाहरण के लिये एक इलेक्ट्रान एक समय मे एक से ज्यादा कक्षा मे हो सकता है(इसी तथ्य पर ही सारे रासायनिक सिद्धांत आधारित है)। क्वांटम भौतिकि के अनुसार स्क्राडिंगर की बिल्ली एक साथ दो अवस्था मे हो सकती है, जिवित और मृत। इस सिद्धांत के अनुसार भूतकाल मे जाकर उसमे परिवर्तन करने पर जो परिवर्तन होगे उससे एक समानांतर ब्रम्हाण्ड बनेगा। मौलिक ब्रम्हाण्ड वैसा ही रहेगा।

यदि हम भूतकाल मे जाकर महात्मा गांधी को बचाते है तब हम किसी और के भूतकाल को बचा रहे होंगे, हमारे गांधी फिर भी मृत ही रहेंगे। महात्मा गांधी को हत्यारे से बचाने पर ब्रम्हाण्ड दो हिस्सो मे बंट जायेगा, एक ब्रम्हाण्ड जहां गाधींजी की हत्या नही हुयी होगी, दूसरा हमारा मौलिक ब्रम्हाण्ड जंहा गांधीजी की हत्या हुयी है। इसका मतलब यह नही कि हम एच जी वेल्स के समय यान मे प्रवेश कर समय यात्रा कर सकते है! अभी भी कई रोड़े है !

पहली, मुख्य समस्या है उर्जा ! एक कार के लिये जिस तरह पेट्रोल चाहीये उसी तरह समययान के लिये काफी सारी मात्रा मे उर्जा चाहिये! इतनी मात्रा मे उर्जा प्राप्त करने के लिये हमे किसी तारे की संपूर्ण उर्जा का उपयोग करने के तरिके सीखने होगें या असाधारण पदार्थ जैसे ऋणात्मक पदार्थ (Negative Matter) (ऐसा पदार्थ जो गुरुत्वाकर्षण से उपर जाये, निचे ना गिरे) खोजना होगा या ऋणात्मक उर्जा(Negative Energy) का श्रोत खोजना होगा। (ऐसा माना जाता था कि ऋणात्मक उर्जा असंभव है लेकिन अल्प मात्रा मे ऋणात्मक उर्जा का प्रयोगिक सत्यापन कैसिमिर प्रभाव (Casimir effect) से हो चूका है।) ऋणात्मक उर्जा का बड़े पैमाने पर उत्पादन कम से कम अगली कुछ शताब्दीयो तक संभव नही है। ऋणात्मक पदार्थ अभी तक खोजा नही गया है। ध्यान दे ऋणात्मक पदार्थ प्रतिपदार्थ (Antimatter) या श्याम पदार्थ (Dark matter)नही है।
इसके अलावा समस्या स्थायित्व की भी है। केर का ब्लैक होल अस्थायी हो सकता है, यह किसी के प्रवेश करने से पहले ही बंद हो सकता है। क्वांटम भौतिकि के अंतिरिक्षिय सूराख भी किसी के प्रवेश करने से पहले बंद हो सकते है। दुःर्भाग्य से हमारी गणित इतनी विकसित नही हुयी है कि वह इन अंतिरिक्षिय सूराखो(Wormholes) के स्थायित्व की गणना कर सके क्योंकि इसके लिये हमे “थ्योरी आफ एवरीथिंग(Theory of Everything)” चाहिये जो गुरुत्व और क्वांटम भौतिकि के सिद्धांतो का एकीकरण कर सके। अभी तक थ्योरी आफ एवरीथिंग का एक ही पात्र सिद्धांत है सुपरस्ट्रिंग थियरी (Super String Theory)। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो अच्छी तरह से परिभाषित अवश्य है लेकिन इसका हल अभी तक किसी के पास नही है।

स्याम विवर (Black Hole)

मजेदार बात यह है कि स्टीवन हान्किंग ने समय यात्रा की अवधारणा का विरोध किया था। उन्होने यह भी कहा था कि उनके पास इसके अनुभवजन्य प्रमाण है। उनके अनुसार यदि समय यात्रा संभव है, तब भविष्य से आने वाले समय यात्री कहां है ? भविष्य से कोई यात्री नही है, इसका अर्थ है समय यात्रा संभव नही है। लेकिन पिछले कुछ वर्षो मेसैधांतिक भौतिकी मे काफी नयी खोज हुयी है ,जिससे प्रभावित होकर हाकिंग ने अपना मत बदल दिया है। अब उनके अनुसार समय यात्रा संभव है लेकिन प्रायोगिक(practical) नही !
हमारे पास भविष्य से यात्री इस कारण नही आते होंगे क्योंकि हम इतने महत्वपूर्ण नही है। समय यात्रा कर सकने में सफल सभ्यता काफी विकसीत होगी, वह किसी तारे की सम्पूर्ण ऊर्जा के दोहन में सक्षम होगी। जो भी सभ्यता किसी तारे की उर्जा पर नियंत्रण कर सकती है उनके लिये हम एक आदिम सभ्यता से बढकर कुछ नही है। क्या आप चिंटीयो को अपना ज्ञान, औषधी या उर्जा देते है ? आपके कुछ दोस्तो को तो शायद उनपर पैर रख कर कुचलने की ईच्छा होती होगी।
कल कोई आपके दरवाजे पर दस्तक दे और कहे कि वह भविष्य से आया है और आपके पोते के पोते का पोता है तो दरवाजा बंद मत करिये। हो सकता है कि वह सही हो।

Last edited by sam_shp; 01-01-2011 at 09:41 PM.
sam_shp is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Tags
science, technology, universe


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 02:23 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.