06-05-2013, 12:19 AM | #29151 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
नई दिल्ली। रेल मंत्री पी.के. बंसल ने रेलवे बोर्ड में कथित तौर पर एक शीर्ष ओहदा दिलाने के लिए रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई द्वारा बीती रात गिरफ्तार किए गए अपने भांजे से दूरी बनाते हुए शनिवार को कहा कि उसके साथ उनके कोई व्यावसायिक सम्बंध नहीं हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। पिछले साल अक्टूबर में रेल मंत्री बने 64 वर्षीय बंसल ने दावा किया कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ईमानदारी के उच्चतम मानकों का पालन किया है और कोई भी उनके फैसलों को प्रभावित नहीं कर सकता। उन्होंने मामले में त्वरित सीबीआई जांच की मांग की। बंसल ने बयान में कहा कि चंडीगढ़ में मेरी बहन की कंपनी पर सीबीआई छापे से जुड़ी शुक्रवार की घटना के संदर्भ में मैं कहना चाहता हूं कि मामले के बारे में मेरे पास कोई जानकारी या सबूत नहीं है। कोई करीबी रिश्तेदार, वह या मेरा कोई अन्य रिश्तेदार मेरे आधिकारिक कामकाज में दखल नहीं देता और न ही दे सकता और न ही मेरे फैसलों को प्रभावित कर सकता है। उसके और मेरे परिवार के बीच कोई व्यावसायिक सम्बंध भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सार्वजनिक जीवन में हमेशा ईमानदारी के उच्चतम मानकों का पालन किया है और मैं मामले में सीबीआई द्वारा त्वरित जांच किए जाने की उम्मीद करता हूं। लाभप्रद ओहदे के लिए रिश्वत : बंसल के भांजे वी. सिंगला को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने रेलवे बोर्ड में शीर्ष स्तर का ओहदा दिलाने के लिए 90 लाख रुपए की कथित रिश्वत के मामले में रेलवे बोर्ड के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। सिंगला को हाल में मेम्बर (स्टाफ) के रूप में पदोन्नत हुए और मेम्बर (इलेक्ट्रिकल) जैसा लाभप्रद ओहदा हासिल करने की कोशिश कर रहे महेश कुमार के वाहक मंजूनाथ से कथित तौर पर 90 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई की एक टीम ने कुमार को विमान से दिल्ली से मुम्बई पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले में संदीप गोयल को भी गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर दलाली में सहायता करता था। कुमार पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक थे और गत दिनों उन्हें रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में पदोन्नत किया गया था। यह पद भारत सरकार में सचिव के पद के बराबर होता है। रेल मंत्री ने हालांकि, इस मामले में अब तक किसी विभागीय जांच का आदेश नहीं दिया है। सरकार ने हाल में सुबोध जैन को रेलवे बोर्ड में सदस्य इंजीनियरिंग, महेश कुमार को सदस्य कार्मिक और अरूणेन्द्र कुमार को सदस्य यांत्रिक नियुक्त किया थे। बोर्ड में सदस्य यातायात का पद अभी भरा जाना है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और रेलवे बोर्ड में वित्तायुक्त अगले महीने सेवानिवृत्त हो रहे हैं और समूचे रेलवे बोर्ड में नए चेहरों के दिखाई देने की उम्मीद है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:20 AM | #29152 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
बंसल मिले मनमोहन से
नई दिल्ली। सीबीआई द्वारा रिश्वत के आरोप में भांजे की गिरफ्तारी के परिप्रेक्ष्य में शनिवार को रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। बंसल प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर गए और वहां लगभग 20 मिनट रहे। सिंह से मुलाकात के बाद बंसल सीधे वापस लौट गए। गेट पर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:20 AM | #29153 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
बंसल के साथ पीएम भी दें इस्तीफा :भाजपा
नई दिल्ली। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे के रिश्वत मामले में भाजपा ने रेल मंत्री के साथ ही प्रधानमंत्री के इस्तीफे और सीबीआई से पूरे मुद्दे की जांच कराने की मांग की। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार के इस ताजा मामले से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की भाजपा की मांग को और बल मिला है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार को बाजार की तरह बना दिया है, जिसके हर फैसले का सौदा हो सकता है। 2-जी और कोलगेट के शोले अभी बुझ भी नहीं पाए थे कि अब ‘रेलवेगेट’ घोटाला सामने आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ताजा रहस्योद्घाटन विभिन्न अन्य घोटालों पर प्रधानमंत्री की ‘पूर्ण खामोशी और निष्क्रियता’ का नतीजा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:21 AM | #29154 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
इस्तीफे की मांग को कांग्रेस ने खारिज किया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह की मांग करना विपक्ष की ‘बीमारी’ बन गई है। पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने कहा कि जो इस्तीफे की मांग कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह एक बीमारी बन गई है। उन्होंने कहा कि बंसल ने खुद स्पष्टीकरण दिया है और कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए। मैं नहीं समझता हम उनसे और ज्यादा की अपेक्षा कर सकते हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:22 AM | #29155 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
शरद यादव ने बंसल का किया बचाव
नई दिल्ली। राजग के संयोजक शरद यादव ने भारतीय जनता पार्टी से अपनी अलग राय रखते हुए रेल मंत्री पवन कुमार बंसल का बचाव किया है। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि मैं बंसल को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वह इस तरह का काम नहीं कर सकते। अगर उनके रिश्तेदार ने यह सब किया है तो उसके लिए बंसल जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले की जांच करा ले पर मैं उनके इस्तीफे की मांग किए जाने के पक्ष मे नहीं हूं। उन्होंने कहा कि बंसल के रिश्तेदार पकडे जा चुके हैं, इसलिए बंसल के इस्तीफे की मांग तार्किक नहीं है। सरकार इसकी जांच करा ले। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। यह पहला मौका नहीं है, जब जदयू की राय भाजपा से अलग है, बल्कि कुछ समय से जदयू कई मुद्दों पर भाजपा से अलग राय व्यक्त कर रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:23 AM | #29156 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगी
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा है कि वह यहां की कोट बलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएगी। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हम पाकिस्तानी कैदी पर हमले के सिलसिले में कैदी विनोद कुमार की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएंगे। पाकिस्तानी कैदी 52 वर्षीय सनाउल्ला को शुक्रवार को विवाद के बाद कथित तौर पर विनोद द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा, क्योंकि विनोद पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है, इसलिए उसे मामले में जांच के लिए पुलिस थाने भेजा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू हो चुकी है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शनिवार को अपराध स्थल पर गए। राजेश कुमार ने कहा कि सभी महत्वूपर्ण साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मामला बहुत स्पष्ट है। हमले का हथियार ‘एक ईंट’ बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को एक-दूसरे से मिलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपपत्र दायर कर दिया जाएगा। प्रारंभिक जांच के अनुसार जब विनोद से विवाद हुआ तो सनाउल्ला उस समय जेल के बगीचे में काम कर रहा था। विनोद भूतपूर्प सैनिक है जो अपने साथी सैनिक की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने पाकिस्तानी कैदी के सिर पर कथित तौर पर ईंट से हमला किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:23 AM | #29157 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
पाकिस्तानी कैदी की हालत गंभीर
चंडीगढ़। जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी हुई है। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के सूत्रों ने बताया कि सनाउल्ला ‘वेंटीलेटर’ पर है। अभी भी वह अचेत हैं और उसके रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। सनाउल्ला को शुक्रवार शाम जम्मू से हवाई एम्बुलेंस से यहां लाया गया था। इससे पहले उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे यहां लाए जाने पर पीजीआईएमईआर के चिकित्सकों ने बताया कि सनाउल्ला के सिर में गहरी चोट आई है और उसकी कई हड्डियां भी टूट गई हैं। किसी भी हालात से निपटने के लिए अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पीजीआईएमईआर के मुताबिक अस्पताल के ट्रामा आईसीयू में न्यूरोसर्जन और अन्य डॉक्टरों की एक टीम उसका उपचार कर रही है। आगे का उपचार उसकी स्थिरता और न्यूरोलॉजिकल स्टेटस पर निर्भर करेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:24 AM | #29158 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
पाक अधिकारियों ने सनाउल्ला को देखा
चंडीगढ़। भारत द्वारा बीती रात राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए जाने के बाद पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों की एक टीम ने शनिवार तड़के पीजीआई चंडीगढ़ में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को देखा। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के अस्पताल में तड़के साढ़े तीन बजे घायल कैदी सनाउल्ला को देखा। उन्होंने उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की। भारत ने बीती रात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को घायल कैदी तक राजनयिक पहुंच की अनुमति प्रदान कर दी थी। उन्हें तीन अधिकारियों और चालक के लिए यात्रा अनुमति भी मिल गई थी। इस पाकिस्तानी कैदी को टाडा के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था। उसे 1999 में गिरफ्तार किया गया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:27 AM | #29159 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया जाए विकास : अंसारी
देश की पहली सरकारी ग्रीन बिल्डिंग ‘आईसीईडी केंद्र’ का किया उद्घाटन जयपुर। उप राष्ट्रपतिपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य और लोगों की संस्थागत भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से मुकाबला किया जा सकता है। उप राष्ट्रपति शनिवार को यहां जयपुर-दिल्ली रोड़ स्थित अचरोल में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणीय लेखा परीक्षा एवं सतत विकास (आईसीईडी) केन्द्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह देश की पहली सरकारी ग्रीन बिल्डिंग है। उप राष्ट्रपति ने बटन दबाकर इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने इस भवन पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का लोकार्पण किया। अंसारी ने नव निर्मित भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। उप राष्ट्रपति और राज्यपाल ने इस अवसर पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को भी देखा। अंसारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है। विकास कार्य ऐसे किए जाएं कि उससे पर्यावरण असंतुलित न हो। उन्होंने प्रदूषण को दूर करने के हर संभव प्रबंधन किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कानून, नियमों और कार्यक्रमों के मुताबिक ही पर्यावरणीय अंकेक्षण किया जाता है। इससे इस कार्य का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। पर्यावरण अंकेक्षण में सलाह और सुझाव भी दिए जाते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका को सुदृढ़ता मिलती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय अंकेक्षण से प्राप्त सुझावों पर अमल करके देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बन सकेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी पर्यावरण अंकेक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
06-05-2013, 12:28 AM | #29160 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: Latest N e w s (एकदम ताज़ा ख़बरें)
एवरेस्ट पर हुए झगड़े ने खोली कई परतें
काठमांडो। माउंट एवरेस्ट पर पिछले सप्ताहांत में हुए झगड़े ने दुनियाभर में पर्वतारोहियों को सकते में डाल दिया है तथा विशेषज्ञों का कहना है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर संभ्रांत पर्वतारोहियों और बढ़ते वाणिज्यिक अभियानों से पैदा हुए तनाव का नतीजा है। शनिवार को दुनिया के दो शीर्ष पर्वतारोही इटली के सिमोन मोरो तथा स्विट्जरलैंड के यूएली स्टेक का नेपाली शेरपाओं के एक समूह के साथ झगड़ा हो गया था। मोरो के साथ ब्रिटेन के शीर्ष फोटोग्राफर जोनाथन ग्रिफिथ भी थे। इसमें गलती किसकी थी, इसको लेकर अलग-अलग राय हैं, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि झगड़ा यूरोपीय पर्वतारोहियों के एक खड़ी बर्फीली दीवार ल्होत्से फेस पर चढ़ने के फैसले को लेकर हुआ। उस दौरान नेपाली शेरपा अपने कमर्शियल पर्वतारोहियों के लिए वहां रस्सियां अटका रहे थे। पिछले साल सैकड़ों कमर्शियल पर्वतारोहियों को एक फोटो में शिखर पर पहुंचने के लिए लाइन में लगे दिखाया गया था, जो हर साल 8848 मीटर ऊंची चोटी पर लोगों की बढ़ती संख्या को दिखा रहा था। इस वर्ष भी पर्वतारोहियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए एक्सपीडीशन आपरेटर्स ऐसोसिएशन आॅफ नेपाल ने 2013 का पर्वतारोहण मौसम शुरू होने से पूर्व रस्सियों के दो सेट, एक चढ़ने के और एक उतरने के लिए, लगाने की खातिर शेरपाओं के समूहों को भेजे जाने की सिफारिश की थी। पर्यटन मंत्रालय के प्रवक्ता मोहन कृष्ण सपकोता ने बताया कि इस साल तनाव तब पैदा हुआ, जब शेरपा इस योजना को अमली जामा पहनाने में लगे थे। मोरो, स्टेक और ग्रिफिथ का कहना है कि उन्होंने रस्सियां लगाने के काम में कोई अडंगा नहीं डाला और उन्होंने इन आरोपों से भी इन्कार किया है कि उन्होंने उस बर्फ को खिसकाया, जो रस्सी लगाने में जुटे शेरपाओं की टीम पर गिरी। अन्य पर्वतारोहियों का कहना है कि उन्हें या तो इस बात की जानकारी नहीं थी या वे खुद को इस समझौते से बंधा महसूस नहीं करते कि शेरपाओं के रस्सी लगाने के समय किसी अन्य को चोटी पर नहीं जाने देना चाहिए। मोरो ने नेशनल ज्योग्राफिक को बताया कि मुझे पता है कि जिस दिन रस्सी लगायी जाती हैं, किसी को इन रस्सियों को पकड़ना नहीं चाहिए। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब 29 मई 1953 में पहली बार एवरेस्ट को फतह करने की 60वीं वर्षगांठ आ रही है। सबसे पहले सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे ने एवरेस्ट को फतह किया था। अब तक दस हजार लोग एवरेस्ट को फतह करने का प्रयास कर चुके हैं, जिनमें से चार हजार को सफलता मिली है। अमेरिकी पर्वतारोही और एवरेस्ट फतह करने वाले वरिष्ठ पर्वतारोही फ्रेडी विलकिन्सन ने बताया कि यह घटना संभ्रांत पर्वतारोहियों और कमर्शियल पर्वतारोहियों के हितों के टकरावों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि शेरपाओं द्वारा रस्सियां लगाए जाने के दौरान मार्ग के बंद रहने के बावजूद इस प्रकार की घटना पर्वतारोहियों के आचरण में बड़े बदलाव को दिखाती है। इसका मतलब यह है कि पर्वतारोही कंपनियां अब नियमों को तय करने में लगी हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|