27-01-2013, 06:22 PM | #1 |
VIP Member
|
गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की ल
नई दिल्ली (नवभारतटाइम्स.कॉम | Jan 23, 2013, ) ।। 'भगवा आतंकवाद' के मसले पर गृह मंत्रालय अपने तेवर नरम करने के मूड में नज़र नहीं आ रहा । पहले जहां सरकार ‘शिंदे’ के इस बयान से किनारा करने की ‘कवायद’ में जुटी थी, वहीं अब सरकार ने 10 ‘भगवा आतंकवादियों’ की एक लिस्ट जारी कर दी है । नैशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा हाल ही में जारी की गई एक लिस्ट में ऐसे 10 लोगों के नाम शामिल हैं जिनके तार संघ या अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े हैं । यह सभी देश के कई हिस्सों में आतंकवाद फैलाने को लेकर शक के दायरे में हैं । यूनियन होम सेक्रेटरी, आर. के. सिंह ने इस रिपोर्ट पर मुहर लगाते हुए कहा है कि, यह लिस्ट ‘पुख्ता सबूतों’ के आधार पर तैयार की गई है । इस लिस्ट में शामिल 10 नाम हैं :--- 1 - सुनील जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता। 90 के दशक से लेकर 2003 तक मध्य प्रदेश के महु और देवास में सक्रिय। समझौता एक्सप्रेस कांड और अजमेर शरीफ की दरगाह पर हुए धमाकों के आरोपियों की फेहरिस्त में नाम शामिल। 2 - संदीप डांगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं और 90 के दशक से 2006 तक महु, इंदौर, उत्तरकाशी और साझापुर में सक्रिय रहे हैं। इनपर समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और अजमेर धमाकों की साजिश में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल फरार। 3 - लोकेश शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाहक। देवगढ़ में घर। समझौता एक्सप्रेस कांड और मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया। 4 - स्वामी असीमानंद 90 के दशक से 2007 तक गुजरात के डांग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा वनवासी कल्याण परिषद से जुड़ाव। समझौता एक्स्प्रेस, मक्का मस्जिद और अजमेर धमाकों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। 5 - राजेंद्र (उर्फ समुंदर) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ग विस्तारक रहे। समझौता एक्सप्रेस और मक्का मस्जिद धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 6 - मुकेश वासानी गोधरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे। अजमेर ब्लास्ट में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है। 7 - देवेन्द्र गुप्ता महु और इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। अजमेर ब्लास्ट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 8 - चंद्रशेखर लेवे 2007 में शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे। मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। 9 - कमल चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक। समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और अजमेर धमाकों की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। 10 - रामजी कालसंगरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी। समझौता एक्सप्रेस कांड और मक्का मस्जिद ब्लास्ट में शामिल होने का आरोप है। फिलहाल फरार।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-01-2013, 06:24 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-01-2013, 09:00 PM | #3 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की
क्या सचमुच ये इस तरह की हिंसक गतिविधि मे शामिल थे ?
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
27-01-2013, 09:09 PM | #4 |
Administrator
|
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की
सीधी सी बात है, इस मामले में अभी कोर्ट की कार्यवाई भी शुरू नहीं हुई है और कांग्रेस सरकार ने इनकी लिस्ट पब्लिक कर दी है, साफ़ जाहिर है ऐसा क्यों हुआ है। कांग्रेस का जो थिंक टैंक (अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह एंड कंपनी) वह समझता है की 2014 का चुनाव कांग्रेस विकास या देश और समाज हित के मुद्दों पर नहीं जीत सकती इसलिए एक ही तरीका है चुनाव जीतने का, हिन्दू आतंकवाद के मुद्दों को उठा का देश के पुरे अल्प्संक्षक समाज को भयभीत कर दो ताकि यह फिर से एक जुट होकर कांग्रेस को वोट करे।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
28-01-2013, 12:41 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की &a
क्या श्रीमती इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी और उन्हें अपदस्थ करने के खिलाफ भारतीय विमान का अपहरण करने वाले पांडे बन्धु का गुनाह कांग्रेस अपने सर लेने के लिए तैयार है? इस प्रश्न का जवाब कई मसले स्वयं हल कर देता है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
28-01-2013, 12:47 AM | #6 | |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की &a
Quote:
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
|
28-01-2013, 11:45 AM | #7 | |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,421
Rep Power: 32 |
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की &a
Quote:
क्योंकि स्वामी असीमानंद के बारे मे काफ़ी कुछ पहले भी छप चुका है..?? और ये तो कोइ भी नहीं कह सकता है कि उसके परिवार मे कुछ भी गलत नहीं हो रहा है..!! इन दस व्यक्तियो से ये साबित नहीं होता कि पूरा का पूरा परिवार ही गलत है या एकदम गलत दिशा मे जा रहा है..!! http://www.thehindu.com/news/nationa...cle1073223.ece
__________________
|
|
28-01-2013, 12:15 PM | #8 | |
Administrator
|
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की &a
Quote:
अनिल जी, यही ट्रिक सब लगा कर तो मुलायम यादव की पार्टी उत्तर प्रदेश पर राज कर रही है। वैसे गृह मंत्रालय को यह लिस्ट इसलिए जारी करनी पड़ी थी क्योंकि सिंधे ने बयान दिया था की बीजेपी और आरएसएस आतंकवादी कैंप चलाते हैं। और जहाँ तक the हिन्दू, तेहलका आदि की बात है यह सब liberalism के नाम पर देश का बेडा गर्क किये हुए हैं, इसी हिन्दू अखबार ने कुछ दिन पहले अपने एडिटोरियल में लिखा था की अगर पाकिस्तान ने भारत के सैनिको के सर काट दिए तो क्या हो गया, इससे पहले भारतीय सेना भी ऐसा कर चुकी है।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
|
28-01-2013, 01:40 PM | #9 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,421
Rep Power: 32 |
Re: गृह मंत्रालय ने जारी की 10 'भगवा आतंकियों' की
जैसा कि मैने स्वयँ ही लिखा है कि कोइ दस नाम पूरे परिवार को बदनाम नहीं कर सकते है...!! और अगर मै किसी संस्था से जुडा हुआ हूँ..तो इसका मतलब ये नहीं है कि मै जो कुछ भी करता हूँ उस संस्था के कहने पर या फिर उनके इशारे पर ही करता हूँ..!!
अत: ये निश्कर्ष पर पहुंचना बहुत ही बचकाना साबित होगा कि ये सब किसी खास संस्था के कहने पर किया गया है..खास तौर पर बी जे पी या फिर उससे जुडी संस्थाओ के बारे मे ऐसा सोचना भी गलत होगा..!! पर स्वामी असीमानन्द की अपनी भी कुछ सोच हो सकती है..!! और उनका ये बयान केवल द हिन्दु मे ही छपा या दिखाया गया था ऐसा नहीं है..!! अन्य मीडिया हाउस ने भी इसे दिखाया था...और कम से कम व्यक्ति के स्तर पर ही सही उनकी भूमिका पर सवाल तो अन्य मीडिया हाउस ने भी उठाये है...!!
__________________
|
Bookmarks |
|
|