My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > India & World
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 05-02-2013, 01:45 PM   #1
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 71 साल का रिकॉर्ड

मौसम की मार से सिर्फ आम लोग नहीं बल्कि खास लोग भी मुसीबत में हैं। देश की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेता राजनाथ सिंह और राहुल गांधी पर आज मौसम की मार पड़ी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को मंगलवार को लखनऊ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। उन्हें बुधवार को लखनऊ से इलाहाबाद कुंभ में शामिल होने के लिए जाना था। अब राजनाथ सिंह दिल्ली से सीधे इलाहाबाद जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी को अमेठी दौरे पर आना था। लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी भी यात्रा कैंसिल कर दी गई है।

दूसरी तरफ, राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से एक बार फिर पूरे उत्तर भारत में सर्दी लौट आई है। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मंगलवार की सुबह बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे रुक-रुक बारिश जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली में बारिश का 71 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। फरवरी में 1942 के बाद पहली बार इतनी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है।


मौसम विभाग का कहना है कि 6 व 7 फरवरी को एक बार फिर दिल्ली में सर्दी बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान गिरकर 4 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। समय के साथ-साथ बादलों को जमावड़ा बढऩे लगा और फिर बारिश शुरू हो गई। शाम साढ़े सात बजे तक दिल्ली में 1.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार तड़के से ही एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दिल्ली के ऊपर बादलों का डेरा बना हुआ है। जैसे ही यह डेरा हटेगा दिल्ली में पहाड़ों से चल रही ठंडी हवा प्रवेश करेगी और एक बार फिर राजधानी का तापमान गिरेगा और लोग सर्दी का एहसास करेंगे।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का ही असर दिल्ली पर हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज होने की वजह से फिलहाल लोग सर्दी से राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 05-02-2013, 01:50 PM   #2
dipu
VIP Member
 
dipu's Avatar
 
Join Date: May 2011
Location: Rohtak (heart of haryana)
Posts: 10,193
Rep Power: 90
dipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond reputedipu has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to dipu
Default Re: दिल्*ली में बारिश ने तोड़ा 71 साल का रिकॉर्ड

पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार से खराब हुआ मौसम सोमवार को भी बरकरार है। सुबह की बारिश के बाद शहरवासियों को दिनभर सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। हवाएं भी 26 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इस सीजन में हवाओं की यह सबसे अधिक रफ्तार रही। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में 20 किमी की रफ्तार से हवा चल चुकी हैं। रविवार रात से सोमवार सुबह तक 16.0 एमएम बारिश हुई। फरवरी माह में हुई बारिश में करीब 20 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन फरवरी माह में इतनी अधिक बारिश नहीं होती है।

अधिक बारिश होने का कारण हवा में नमी की पर्याप्त मात्रा होना है। हवाओं की रफ्तार, इसलिए तेज थी कि भूमध्य रेखा से गर्म होकर उठी हवाओं की जगह घेरने के लिए नॉर्थ से हवाएं साउथ की ओर चल रही थी। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के चलते उनके ऊपर से गुजरने के चलते हवाएं सर्द थी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते बच्चों को स्कूल जाने में जरूर थोड़ी दिक्कत हुई। सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के स्कूलों में जहां उपस्थिति ठीक-ठाक रही। सरकारी स्कूलों में दस फीसदी की गिरावट देखी गई।

मौसम में आगे क्या : मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. सुरिंदर पाल का कहना है कि छह फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। क्योंकि तब तक पश्चिमी विक्षोभ जेएंडके के ऊपर बने रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर मूव करेगा। उत्तर भारत में मौसम साफ हो जाएगा।
__________________



Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed.
dipu is offline   Reply With Quote
Old 05-02-2013, 02:35 PM   #3
rajnish manga
Super Moderator
 
rajnish manga's Avatar
 
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241
rajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond reputerajnish manga has a reputation beyond repute
Default Re: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 71 साल का रिकॉर्ड

कुल 15 मिनट में इतनी शिद्दत वाली ओलावृष्टि कभी हमारे देखने में नहीं आई. इससे बाद कम से कम 12 घंटे बिजली की आपूर्ति भी ठप्प रही. खैर, इस विस्तृत रिपोर्ट के लिए धन्यवाद, दीपू जी.
rajnish manga is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks


Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 08:10 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.