29-08-2013, 01:40 PM | #1 |
Diligent Member
|
एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
. . . . . . . . . . . . . . . . . . . ज़माना नहीँ ढूँढ पाये हमेँ हँसीँ गेसुओँ मेँ छुपा लो जरा कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा ... चलो प्यार मेँ कुछ बढ़ाएँ कदम न कोई यहाँ हम अकेले सनम निगाहोँ मेँ डालो निगाहेँ सुनो अलग ना रहो आ मिलोँ एकदम न दूरी कभी अब रहे दर्मियाँ मुझे धड़कनोँ मेँ बसा लो जरा- कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा ... जो दिल मेँ तुम्हारे ठिकाना मिला मुझे तो खुशी का खज़ाना मिला मिली ये खुशी अब छुपाऊँ कहाँ मिले तुम कि जैसे ज़माना मिला नहीँ और सोचूँ कि तेरे सिवा मैँ टूटा हुआ हूँ सम्हालो जरा- कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा ... फुहारोँ का आओ उठा लेँ मजा भले ये ज़माना सुना दे सजा नहीँ है हमेँ डर किसी का सनम कि बाहोँ मेँ आके नहीँ तूँ लजा ये दिन है सुहाना हमारे लिए उमंगेँ जो दिल मेँ उछालो जरा- कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा ... गीतकार- आकाश महेशपुरी Aakash maheshpuri ... पता- वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी ग्रा- महेशपुर पो- कुबेरस्थान जि- कुशीनगर उत्तर प्रदेश 09919080399 |
29-08-2013, 02:22 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
प्रेमी हृदय की भावनाओं से ओतप्रोत इस गीत को आपने गीत व लय की मिठास भी दी है और कवि मन की सहज कोमलता भी. एक उत्कृष्ट गीत को फोरम पर प्रस्तुत करने के लिये आभार, मित्र.
|
29-08-2013, 04:25 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
आदरणीय रजनीश जी! उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।
|
29-08-2013, 06:08 PM | #4 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 116 |
Re: एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
बेहतरीन प्रस्तुति......................................... ............
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
29-08-2013, 08:30 PM | #5 |
Member
Join Date: Jul 2013
Posts: 192
Rep Power: 17 |
Re: एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
वाह वाह वाह क्या बात है बहुत खूब.
|
Bookmarks |
|
|