My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Miscellaneous > Travel & Tourism

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 05-04-2011, 10:36 PM   #11
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

वन्यजीव

इन द्वीपों में 96 वन्यजीव अभयारण्य, नौ राष्ट्रीय पार्क तथा एक जैव संरक्षित क्षेत्र (बायोरिजर्व) हैं। स्तनपायी -अब तक अधिसूचित कुल 55 स्थलीय एवं 7 समुद्री स्तनपायी प्रजातियों में से 32 क्षेत्र विशेष में पाई जाती हैं। पक्षी-द्वीपों में पक्षियों की 246 प्रजातियां एवं उपप्रजातियां मिलती हैं जिनमें से 99 प्रजातियां एवं उपप्रजातियां क्षेत्र विशेष में पाई जाती हैं। सरीसृप-इस राज्य में सरीसृपों की 76 प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से 24 क्षेत्र विशेष तक सीमित हैं। समुद्री जीव-इन द्वीपों के समुद्र में मछलियों की 1200 से अधिक प्रजातियां, इकाइनो डर्म की 350, घोंघा (मोलस्का) समूह की 1000 तथा अन्य सूक्ष्म प्रजातियां पाई जाती हैं। कशेरूकी प्राणियों में मुख्यतः ड्यूगॉग, डॉल्फिन, व्हेल, खारे पानी के घड़ियाल, समुद्री कछुए तथा समुद्री सर्प इत्यादि मिलते हैं। मूंगा एवं प्रवाल-अभी तक 61 वर्गों के प्रवालों की 179 प्रजातियों के बारे में जानकारी मिली है। पूर्वी तट पर मुख्यतः झब्बेदार (फ्रिंजिंग) प्रकार के तथा पश्चिमी तट पर अविरोधी (बैरियर) प्रकार के प्रवाल पाए जाते हैं।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 05-04-2011, 10:44 PM   #12
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

उद्योग

राज्य में 31 मार्च, 2007 तक 1,833 लघु व मध्यम उद्यम एवं हस्तशिल्प इकाइयां पंजीकृत थीं। झींगा मछली प्रसंस्करण के क्षेत्र में दो इकाइयां शत-प्रतिशत निर्यातोन्मुख हैं। इसके अतिरिक्त सीपी एवं लकड़ी आधारित हस्तशिल्प इकाइयां हैं। लघु व मध्यम उद्यम इकाइयां पेंट तथा वार्निश, छोटी आटा पिसाई चक्कियां, शीतल पेय एवं शराब, स्टील फर्नीचर एवं अन्य उपकरण, रेडीमेड कपड़े, लोहे के दरवाजे, ग्रिल इत्यादि के उत्पादन का कार्य करती हैं। लघु औद्योगिक इकाइयां सीपी शिल्प, बेकरी उत्पादन, चावल निकालने तथा फर्नीचर बनाने का कार्य भी कर रही हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह समन्वित विकास निगम ने पर्यटन, मत्स्य उद्योग तथा औद्योगिक ऋण के क्षेत्रों में काम करना आरंभ कर दिया है तथा यह एलाएंस एयर /जेट एयरवेज/एयर दक्कन के अधिकृत एजेंट के रूप में भी कार्य कर रहा है।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 05-04-2011, 10:51 PM   #13
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

परिवहन

द्वीपों पर आवागमन दो—तरीकों-वायु एवं जलमार्ग-से होता है। एलायंस एयर कोलकाता एवं पोर्ट ब्लेयर के साथ-साथ चेन्नई एवं पोर्ट ब्लेयर के बीच अपनी सेवाएं चलाती हैं। जेट एयरवेज केवल चेन्नई तथा पोर्ट ब्लेयर के बीच अपनी सेवाएं चलाती हैं। नौवहन (जहाजरानी) निदेशालय के पानी के जहाज भी पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता, चेन्नई, विशाखापट्टनम के बीच में आते-जाते हैं। जहाजरानी विभाग के पास अंतर्द्वीपीय यातायात की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनेक नौकाएं तथा अन्य साधन हैं।

अंडमान-निकोबार प्रशासन का मोटर परिवहन विभाग उत्तरी और दक्षिणी द्वीपसमूह के 13 केंद्रों से सेवा संचालित करता है। विभाग के पास कुल 205 बसें हैं, जो अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में चलती हैं।

15 अगस्त 2007 से कंप्यूटरीकृत टिकट प्रणाली शुरू की गई है। यहां से अग्रिम टिकट प्राप्त किए जा सकते हैं।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 05-04-2011, 10:53 PM   #14
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

पर्यटन स्थल

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह एक पर्यावरण अनुकूल सुरक्षित पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है। पर्यटकों के इस स्वर्ग में सेल्यूलर जेल, रॉस आइलैंड तथा हैवलॉक आइलैंड जैसे विशिष्ट स्थान हैं।
अंडमान के उष्णकटिबंधीय सदाबहार घने वन, सुंदर रूपहले व रेतीले समुद्र तट, सर्पाकार मैंग्रोव युक्त क्रीक, दुर्लभ समुद्री वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की प्रजातियों युक्त समुद्री परिवेश तथा मूंगे यहां पर्यटकों को एक स्मरणीय अनुभव प्रदान करते हैं। समुद्र तट पर बने रिसार्ट्स, जलक्रीड़ा केंद्रों तथा पानी के साहसिक खेलों, ट्रेकिंग, आइलैंड कैंपिंग, प्रकृति के बीच निवास (नेचर ट्रेल) स्कूबा डाइविंग जैसे साहसिक पर्यटन के रूप में यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

इन द्वीपों की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के ठहरने की आरामदेह व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग की ओर से द्वीपों के विभिन्न भागों में विश्राम गृहों का संचालन किया जाता है। यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों में मानवविज्ञान संग्रहालय, समुद्री संग्रहालय, जलक्रीड़ा परिसर, गांधी पार्क, उत्तरी खाड़ी (नार्थ बे) वाइपर आईलैंड, रॉस आइलैंड, चिड़िया टापू (बर्ड वाचिंग), रेडस्किन आइलैंड, कोर्बिन्स कोव बीच तथा नील आइलैंड, हैवलॉक आइलैंड, सिंक्बे, लघु अंडमान, दिगलीपुर (रॉस एवं स्मिथ) इत्यादि हैं। मुख्यभूमि से द्वीप हवाई और समुद्री यात्रा द्वारा अच्छी तरह संपृक्त हैं। कोलकाता और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच इंडियन एयरलाइंस, डैक्केन और जेटलाइट की नियमित उड़ानें हैं। चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से यहां के लिए नियमित यात्री नौका सेवा है।
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 07-04-2011, 11:42 AM   #15
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान जेल .........

Last edited by Ranveer; 07-04-2011 at 12:18 PM.
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 07-04-2011, 11:58 AM   #16
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

Last edited by Ranveer; 07-04-2011 at 12:13 PM.
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 07-04-2011, 12:14 PM   #17
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Old 07-04-2011, 12:16 PM   #18

Old 07-04-2011, 08:48 PM   #19
ndhebar
Special Member
 
ndhebar's Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Location: Kerrville, Texas
Posts: 4,605
Rep Power: 49
ndhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond reputendhebar has a reputation beyond repute
Send a message via Yahoo to ndhebar
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

शायद अंडमान निकोबार का यह वही प्रशिद्ध जेल है जिसे काला पानी के नाम से जाना जाता था
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को
मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए
बिगड़ैल
ndhebar is offline   Reply With Quote
Old 07-04-2011, 11:59 PM   #20
Ranveer
Senior Member
 
Ranveer's Avatar
 
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26
Ranveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud ofRanveer has much to be proud of
Default Re: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

Quote:
Originally Posted by ndhebar View Post
शायद अंडमान निकोबार का यह वही प्रशिद्ध जेल है जिसे काला पानी के नाम से जाना जाता था
जी हाँ ndhebar ji इसे ही काला पानी के नाम से जाना जाता था
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
Ranveer is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off

All times are GMT +5. The time now is 09:53 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.