06-10-2013, 07:28 PM | #1 |
VIP Member
|
Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
अमिताभ बच्चन ('शोले' में जय का रोल) फिल्म 'शोले' में 'जय' के रोल के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे। रमेश सिप्पी इस किरदार के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का चयन करना चाहते थे। लेकिन धर्मेंद्र की सिफारिश पर अमिताभ को इसके लिए सेलेक्ट किया गया। और इस फिल्म में अमिताभ वाकई शत्रुघ्न सिन्हा से ज्यादा चार्मिंग लगे थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:29 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
अमजद खान ('शोले' में गब्बर सिंह) अमजद खान भी 'शोले' में डकैत गब्बर सिंह का रोल नहीं करने वाले थे। इस रोल ने अमजद को इन्सटेंट स्टारडम दिलवाया था। अभिनेता डैनी डेनजोंगप्पा इस रोल के लिए पहली पसंद थे। लेकिन डैनी उस समय फिरोज खान की फिल्म 'धर्मात्मा' के लिए अफगानिस्तान में शूटिंग कर रहे थे और इस रोल के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि अमजद खान को स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर भी ना ही कह रहे थे क्योंकि जावेद के अनुसार अमजद की आवाज एक विलेन के किरदार के हिसाब से बहुत ही कमजोर थी। लेकिन आज गब्बर कितना फेमस है, ये हम सब जानते हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:30 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
गुरू दत्त ('साहब बीवी और गुलाम' में भूतनाथ) फिल्म 'साहब बीवी और गुलाम' में भूतनाथ के किरदार के लिए शशि कपूर पहली पसंद थे। लेकिन शशि कपूर गुरू दत्त और अबरार अल्वी के साथ होने वाली मीटिंग में ढाई घंटे लेट हो गए थे और इसी वजह से वो इस किरदार से हाथ धो बैठे। इसके बाद इस किरदार के लिए दूसरी पसंद बंगाली अभिनेता बिश्वजीत थे। अगर बिश्वजीत ये फिल्म करते तो ये उनकी पहली हिन्दी फिल्म होती। बिश्वजीत ने ये किरदार इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो गुरू दत्त के दिए हुए कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकार नहीं करना चाहते थे। अंत में गुलाम के किरदार भूतनाथ के लिए गुरू दत्त ने खुद का ही सेलेक्शन कर लिया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:31 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
राजेन्द्र कुमार ('संगम') राजेन्द्र कुमार ने फिल्म 'संगम' में अपना किरदार दिलीप कुमार के हाथों गंवा ही दिया था। हालांकि राजेन्द्र इस फिल्म में राज कपूर की पहली पसंद थे। इस फिल्म की कहानी में दो दोस्तों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है। खैर, किसी तरह दिलीप कुमार ने इस रोल के ना कह दी क्योंकि वो इस फिल्म के क्लाइमैक्स से संतुष्ट नहीं थे। वो नहीं चाहते थे कि फिल्म में 'गोपाल' का किरदार अपनी जान गंवाए। इसके बाद राज कपूर ने इस रोल के लिए देवानंद से संपर्क किया लेकिन डेट्स के अभाव में उन्होंने भी राज कपूर को ना कह दिया। आखिरकार इस किरदार की गेंद राजेन्द्र कुमार के पाले में ही गिरी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:32 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
वैजन्ती माला ('नया दौर') दिलीप कुमार को फिल्म 'नया दौर' में लीड रोल कभी ना मिलता अगर अशोक कुमार ने डायरेक्टर बी.आर. चोपड़ा के ऑफर को कबूल कर लिया होता। इसके अलावा डायरेक्टर साहब ने इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर अपने समय की उभरती नायिका मधुबाला को चुना था। लेकिन मधुबाला के पिता अताउल्ला खान ने उन्हें भोपाल में शूटिंग करने से मना कर दिया था। लेकिन ये भी कहा जाता है कि अताउल्ला ने मधुबाला को ये फिल्म करने से इसलिए रोका था क्योंकि उनका दिलीप कुमार से अफेयर चल रहा था जो कि उन्हें पसंद नहीं था। बी.आर. चोपड़ा ने मधुबाला के पिता के अनुरोध उन्हें फिल्म से ड्रॉप कर दिया और इस रोल के लिए वैजयन्ती माला को चुन लिया। और दिलीप कुमार को भी ये रोल अशोक कुमार की ना की वजह से ही मिला था। इसके बाद 'नया दौर' ने जो कारनामा किया था वो सभी जानते हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:33 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
सुनील दत्त ('मदर इंडिया') सुनील दत्त को भी 'मदर इंडिया' में 'बिरजू' को रोल उनकी किस्मत की वजह से ही मिला था। डायरेक्टर महबूब खान इस किरदार के लिए साबू दस्तागीर को चुनना चाहते थे। साबू भारतीय मूल के एक हॉलीवुड स्टार थे जो अपनी अभिनय कला को 'दि थीफ ऑफ बगदाद' और 'जंगल बुक' में पहले ही साबित कर चुके थे। लेकिन साबू अमेरिकी नागरिक थे और इसी वजह से वो भारत में काम करने का परमिट नहीं हासिल कर सके थे। इसके बाद सुनील दत्त ने खुद ही इस किरदार के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई। लेकिन इस बार नरगिस ने सुनील को बिरजू के रोल के लिए रीजेक्ट कर दिया। नरगिस को लग रहा था कि उनकी इस बेहद रोमांटिक जोड़ी जो 'अंदाज' जैसी फिल्म में खुद को साबित कर चुकी है। उसे मां-बेटे के किरदार में देखकर दर्शक फिल्म को पचा नहीं पाएंगे। खैर, आखिरकार सुनील को ये रोल मिल ही गया और ये उनके कैरियर के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:35 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
राजेश खन्ना (आनंद) राजेश खन्ना का 'आनंद' में किया गया रोल उनकी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण था। लेकिन उनसे पहले ऋषिकेश मुखर्जी ने इस रोल के लिए राज कपूर और शशि कपूर से संपर्क किया था लेकिन दोनों ने ही मना कर दिया था। ऋषिकेष मुखर्जी राज कपूर के काफी करीबी दोस्त थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि फिल्म में राज का किरदार आखिरी में बुरी तरह बीमार होने के कारण मर जाएगा तो वो इसी बात से डर गए। वो अपने दोस्त को पर्दे पर भी मरता हुआ नहीं देख सकते थे। इसके बाद मिस्टर मुखर्जी ने किरदार के लिए अपने दोस्त को ना लेने का निर्णय लिया और इसके लिए राज के भाई शशि कपूर से बात की। लेकिन शशि कपूर तो इस रोल को करना ही नहीं चाहते थे। यही नहीं, राजेश खन्ना के इस फिल्म में आने से पहले ऋषिकेष ने इसके लिए बंगाली फिल्म स्टार उत्तम कुमार और सिंगर-एक्टर किशोर कुमार से भी संपर्क किया था। लेकिन ये प्रसिद्धि तो राजेश के खाते में ही लिखी थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:36 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
अमिताभ बच्चन ('जंजीर') अपनी ब्रेक थ्रू फिल्म 'जंजीर' में अमिताभ बच्चन इंस्पेक्टर विजय श्रीवास्तव के किरदार के लिए पांचवा विकल्प थे। प्रकाश मेहरा इस फिल्म के लिए राज कुमार को लेना चाहते थे और उनके रडार पर ये नया अभिनेता कभी था ही नहीं। राज कपूर ने इस रोल को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें मिस्टर मेहरा के हेयर ऑयल की खुश्बू पसंद नहीं थी। इसके बाद 'विजय' के लिए धर्मेंद्र से बात की गई लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थीं। देवानंद भी इसके लिए एप्रोच किए गए लेकिन उन्होंने इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो फिल्म में अपना गाना खुद गाना चाहते थे। राजेश खन्ना से भी बात की गई लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए इसलिए मना कर दिया क्योंकि वो एक रोमांटिक टाइप हीरो थे और अपनी इमेज तोड़ना नहीं चाहते थे। जब प्रकाश मेहरा बहुत ज्यादा निराश हो गए तो फिल्म में 'शेर खान' का किरदार निभा रहे प्राण ने प्रकाश को अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया। इसके बाद अमिताभ ने जो इतिहास रचा वो आज भी कायम है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:37 PM | #9 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
बलराज साहनी (वक्त) बी.आर. चोपड़ा फिल्म 'वक्त' को पृश्वीराज कपूर और उनके तीन बेटों, राज, शम्मी और शशि कपूर के साथ बनाना चाहते थे। इस फिल्म की स्टोरी ये थी कि एक भूकंप हादसे में पिता से उसके तीनों बच्चे बिछड़ जाते हैं। बी.आर. पूरी फैमिली को एक साथ पर्दे पर लाना चाहते थे। लेकिन बाद में कई सारे एंगल फंसने के बाद बी.आर. साहब को अपना विचार त्यागना पड़ा था। इसके बाद 'वक्त' को बलराज साहनी को पिता के किरदार में और राज कुमार, सुनील दत्त और शशि कपूर को बेटों के रोल में लेकर बनाई गई थी। फिल्म को भी बी.आर. के छोटे भाई यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
06-10-2013, 07:39 PM | #10 |
VIP Member
|
Re: Actors Who Almost Didn't Play Famous Roles
रेखा और जया बच्चन (सिलसिला) यश चोपड़ा ने पहले अपनी फिल्म 'सिलसिला' के लिए परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल को चुना था। लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन से इच्छा जाहिर की कि वो फिल्म में जया और रेखा को लेना चाहते हैं। अमिताभ ने उनके इस कदम पर अपनी सहमति दे दी थी। इसके बाद यश चोपड़ा ने इन दोनों को कास्ट कर लिया। रियल लाइफ के इस लव-ट्राइंगल को ये तीनों पर्दे पर फिल्माने के लिए राजी हो गए थे और उसके बाद 'सिलसिला' की कास्टिंग बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बेहतरीना कास्टिंग के रूप में दर्ज हो गई। इसके बाद अपने रीप्लेसमेंट पर परवीन बॉबी को तो कोई आपत्ति नहीं हुई लेकिन स्मिता पाटिल जरूर इससे अपसेट हो गई थीं।

Bookmarks |
|
|