07-12-2014, 06:39 PM | #9801 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
डॉक्टर : अगर एक घंटे पहले इसे ले आते तो हम इसे बचा लेते। चिंटू : अबे 15 मिनट पहले ही तो एक्सीडेंट हुआ है। |
07-12-2014, 06:42 PM | #9802 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
प्रॉब्लम क्या है?
गर्लफ्रेंड : जानू तुम बदल गए हो। कल मेरे मैसेज का रिप्लाई भी नहीं किया। ब्वायफ्रेंड : नहीं जानू, काम में बिजी था। गर्लफ्रेंड : दो-तीन दिन से तुम काम का बहाना बना रहे हो। मुझसे कुछ छुपा रहे हो क्या? ब्वायफ्रेंड : नहीं बेबी, थोड़ा टेंशन है। गर्लफ्रेंड : नहीं, तुम हमेशा मुझसे अपनी टेंशन छुपाते हो। मुझे बताओ ना क्या प्रॉब्लम है? ब्वायफ्रेंड : तो ले सुन। बॉयलर पंप का बारिंग टेम्प जल्दी-जल्दी बढ़ रहा है। उसमें ऑयल प्रेशर तो सही है, मुझे लगता है डिस्चार्ज वाल्व पूरी तरह से ओपन नहीं हो रहा है। लेकिन कंट्रोल रूम में फीडबैक तो ओपन का आ रहा है। लगता है सी एंड आई का प्रॉब्लम है। गर्लफ्रेंड : जानू, मैं जाती हूं। मां बुला रही है। |
07-12-2014, 06:43 PM | #9803 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
मैं बल्ब हूं!
एक फैक्टरी के दो कर्मचारी, मेवालाल और चमेली आपस में बात कर रहे थे। चमेली बोली, ‘मैं बॉस से छुट्*टी लेने जा रही हूं।’ मेवालाल ने पूछा, ‘हां जैसे बड़ा आसान है बॉस से छुट्*टी लेना। तुम ऐसा कैसे करोगी?’ चमेली ने जवाब दिया, ‘तुम बस देखते जाओ।’ ऐसा कहकर वह छत से उल्टी लटक गई। जब बॉस आया तो उसने चमेली से पूछा, ‘यह क्या कर रही हो?’ चमेली: सरमैं एक बल्ब हूं। बॉस: लगता है ज्यादा काम करने से तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है। तुम्हें छुट्*टी की जरूरत है। जाओ, घर जाओ। चमेली घर जाने लगी तो मेवालाल भी उसके पीछे-पीछे जाने लगा। बॉस ने पूछा, ‘तुम कहां जा रहे हो?’ मेवालाल ने जवाब दिया, ‘मैं भी घर जा रहा हूं। बिना बल्ब के अंधेरे में कैसे काम करूंगा?’ |
07-12-2014, 06:45 PM | #9804 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति ने पत्नी को मैसेज किया, ‘क्या कर रही हो?’ पत्नी ने जवाब दिया ‘आई एम ‘डाइंग’।’ पति खुशी से फूला नहीं समाया लेकिन फिर भी उसने पत्नी को रिप्लाय किया, ‘ओह नो, स्वीट हार्ट,
अब मैं तुम्हारे बिना कैसे जी पाऊंगा।’ पत्नी : अरे बेवकूफ मैं बाल ‘डाई’ कर रही हूं, मर नहीं रही हूं। |
07-12-2014, 06:45 PM | #9805 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
छोरी : कित है तूं?
छोरा : अस्पताल म्हं हूं, एक कार वाला टक्कर मारग्या। छोरी : अच्छया, छुट्टी कब मिलैगी? छोरा : दो दिन बाद! छोरी : ठीक है, दो दिन बाद छुट्टी मिलतै ए मेरा रिचार्ज करवा दिए, नहीं तो दोबारा अस्पताल म्हं पहुंचा दयूंगी! |
07-12-2014, 07:04 PM | #9806 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
एक आदमी को कुछ दिन से लग रहा था कि उसकी बीवी को शायद कम सुनाई पड़ने लगा है।
यह चेक करने के लिए एक दिन वह किचन के बाहर खड़ा होकर बोला, जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो? कोई जवाब नहीं आया, तो वह किचन के दरवाजे पर खड़ा हो गया और फिर बोला, जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो? इस बार भी कोई जवाब नहीं आया, तो वह बिलकुल उसके करीब चला गया और बोला, जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो? पत्नी चिल्लाते हुए बोली, बहरे, तीसरी बार हां बोल रही हूं। अब फिर पूछा तो तेरा सिर फोड़ दूंगी। |
08-12-2014, 04:53 PM | #9807 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पति-पत्नी बच्चे के लिए कपड़े खरीदने बाजार गए तो कपड़े की दुकान में अपने पति से पूछा, "बच्चे के लिए यह टी शर्ट अच्छी रहेगी न?’
पति: हां बहुत अच्छी रहेगी। पत्नी: पर थोड़ी बड़ी नहीं लग रही है? पति: हां थोड़ी बड़ी तो है। पत्नी: यह हरे रंग वाली ठीक रहेगी? पति: हां, हरा बढ़िया रंग होता है। पत्नी: पर यह हरा रंग ज्यादा डार्क तो नहीं है? पति: हां, डार्क तो है। पत्नी: यह नीले रंग वाली मुझे बढ़िया लग रही है। पति: हां, बहुत बढ़िया है। पत्नी: पर इसमें कॉलर नहीं है। पति: बिना कॉलर की टी शर्ट भी कोई टी शर्ट है? पत्नी: यह लाल रंग वाली मस्त लगेगी अपने गुड्डू पर। पति: हां, मस्त लगेगा गुड्डू इसमें। पत्नी (दुकान वाले से) : भैया यह लाल रंग वाली टी शर्ट दे देना, इनको बहुत पसंद आई है। तीन दिन बाद टी शर्ट की धुलाई में सारा लाल रंग निकल गया। पत्नी गुस्से में पति से बोली, "एक काम भी ढंग से नहीं आता है आपको। लाल रंग भी कोई रंग होता है? निकल गया सारा रंग। मैं दुकान में कह रही थी हरे रंग वाली टी शर्ट ले लो पर आप मेरी सुनो तब ना। हर काम में अपनी मन की करते हैं। देख लिया नतीजा? एक टी शर्ट तो पसंद नहीं कर सकते, पता नहीं ऑफिस में क्या साहबगिरी करते होंगे?’ |
08-12-2014, 05:05 PM | #9808 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
पत्नी पेपरवेट की तरह होती है। पति को फड़फड़ाने तो देती है, पर उड़ने नहीं देती।
|
08-12-2014, 05:07 PM | #9809 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
छगन : मेरा बेटा सबसे अच्छा है।
मंगलू : क्यों? वह सिगरेट नहीं पीता क्या? छगन : नहीं। मंगलू : क्या वह शराब नहीं पीता? छगन : बिल्कुल नहीं। मंगलू : क्या वह घर लेट नहीं आता? छगन : नहीं, कभी नहीं। मंगलू : तब तो यार वाकई तुम्हारा बेटा सबसे अच्छा है। क्या उम्र है उसकी? छगन : अगले बुधवार को 6 साल का हो जाएगा! |
08-12-2014, 05:08 PM | #9810 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 244 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
दुकानदार : दादा जी कौन- सा मोबाइल दिखाऊं?
मंगलदास : नोट 3 दे दो। दुकानदार : अरे दादा जी कोई छोटा-मोटा मोबाइल ले लो। नोट 3 समझ में नहीं आएगा। उसमें स्टिक-विस्टिक आती है। मंगलदास : अरे नहीं बेटा नोट 3 ही चाहिए। दुकानदार : पर ‘नोट 3’ ही क्याें? मंगलदास : क्योंकि उसमें कान खुजलाने के लिए डंडी भी आती है ना! |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|