30-08-2012, 05:32 PM | #11 | |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
Quote:
आठवी तक के सभी विद्यार्थिओं को पास करने के चलते कक्षा 9 में बेहद ही कमजोर विद्यार्थी आ रहे हैं, उनका पूर्व ज्ञान कतई कक्षा 9 के पाठ्यक्रम को सीखने लायक नहीं होता। जिससे हाईस्कूल के शिक्षक पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों पर दोष मढ़ते हैं, और पूर्व माध्यमिक के शिक्षक प्राथमिक शिक्षकों को दोषी मानते हैं। सरकारें बज़ट और उसका खर्च दिखाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती हैं, |
|
30-08-2012, 05:34 PM | #12 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
|
30-08-2012, 09:19 PM | #13 |
Special Member
|
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
ऐसी शिक्षा का क्या महत्त्व होगा ...........हमें प्रतियोगिता से पहले ही हार सामने दिखेगी .........!
__________________
फोरम के नियम
ऑफलाइन में हिंदी लिखने के लिए मुझे डाउनलोड करें ! आजकल लोग रिश्तों को भूलते जा रहे हैं....! love is life |
31-08-2012, 12:26 AM | #14 | |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
Quote:
बात इतनी आसान नहीं है मित्र ! आपके पास संभवतः पूरी सूचना नहीं है ! यह सही है कि निर्णय किया गया है कि किसी को फेल नहीं किया जाए, लेकिन ग्रेड सिस्टम लागू किया गया है यानी प्रतिस्पर्धा बरकरार है और सबसे निचली ग्रेड में आने की शर्मिंदगी विद्यार्थियों के लिए अब भी मौजूद है और इसे मैं पिछली पद्धति से ज्यादा खतरनाक मानता हूं, क्योंकि पहले आप तीन साल फेल होकर चौथे साल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर गर्व महसूस कर सकते थे, लेकिन अब बदलाव की कोई संभावना नहीं है ! यह अवसर आपसे छिन गए हैं, क्योंकि अब परिणाम में बदलाव की गुंजाइश नहीं है ! इसका अर्थ कदापि यह नहीं है कि श्रीमान सिब्बल की नीतियों से मैं सहमत हूं, भारतीय शिक्षा पद्धति में अनेक झोल हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के बजाय शिक्षा मंत्री उनकी दरारें और बढ़ा रहे हैं ! आपका सूत्र अभी काफी आगे बढेगा, कुछ और विचार फिर कभी ! धन्यवाद !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
|
31-08-2012, 10:30 PM | #15 |
Exclusive Member
|
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
waise bihar mien to sahi mayne mein parhai 5 ke bad suru hota hai
__________________
दोस्ती करना तो ऐसे करना जैसे इबादत करना वर्ना बेकार हैँ रिश्तोँ का तिजारत करना |
01-09-2012, 05:21 PM | #16 | |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
Quote:
|
|
02-09-2012, 01:31 AM | #17 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: सिब्बल शिक्षा पद्धति से शिक्षा का हाल।
मेरे विचार इस विषय में तनिक कटु हैं, मित्र ! इसीलिए अक्सर मैं प्रतिक्रिया से बचता हूं ! दरअसल मैकाले से सिब्बल तक भारतीय शिक्षा क्षेत्र की असल जरूरियात को समझा ही नहीं गया ! बीच-बीच में रवीन्द्रनाथ ठाकुर और गिजु भाई जैसे कुछ प्रयास अवश्य हुए, किन्तु हकीकत यही है कि आज भी हम उस क्षेत्र (प्राथमिक शिक्षा) पर बजट में सबसे कम राशि का प्रावधान करते जा रहे हैं, जिस पर सबसे ज्यादा व्यय होना चाहिए ! प्रत्येक क्षेत्र के लिए भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने वाले इस क्षेत्र की यह उपेक्षा हमें एक दिन बहुत भारी पड़ने वाली है, यह तय है ! इसे पश्चिम से प्रभावित सिब्बल तो कदापि नहीं समझ सकते ! सेंट स्टीफंस पर दबाव डाल कर उपस्थिति कम होने के कारण परीक्षा से वंचित किए जा रहे उन्मुक्त चन्द्र को परीक्षा के योग्य बनाने से ही काम नहीं चलेगा, देश का भविष्य बनाने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ेंगे ! हां, यह अवश्य है कि मैं ग्रेड सिस्टम में बहुत अधिक बुराई नहीं पाता, लेकिन इसका वास्तविक लाभ तभी हासिल होगा, जब आप उच्च शिक्षा में मौजूद अनेक खामियों को दुरुस्त कर शिक्षा को रोजगारोन्मुख और जीवन के अनुकूल बनाएंगे, वरना बाबू तो यह पद्धति भी खूब पैदा कर ही रही है !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|