My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > New India > India & World

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 09-12-2010, 03:16 PM   #1
Hamsafar+
VIP Member
 
Hamsafar+'s Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Posts: 9,746
Rep Power: 48
Hamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond repute
Arrow जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

सन् 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में सात से 11 सितंबर तक चली फिल्लौर की लड़ाई को आज भी सेना इतिहास में सबसे घातक जंग का दर्जा दिया जाता है। यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय उस समय के सबसे आधुनिक अमेरिका निर्मित पैटर्न टैंकों सहित पाकिस्तान की पूरी डिवीजन को तबाह कर दिया था।

युद्ध में 11 सितंबर वह ऐतिहासिक दिन था जब भारतीय सेना की आम्र्ड पूना हार्स रेजीमेंट ने पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र के निकट फिल्लौर पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापोर ने शौर्य का परिचय दिया था, जो कि युद्ध में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परवीर चक्र देकर सम्मानित किया गया था। आज 11 सितंबर को इसी दिन सेना की खड्ग कोर के अधीन आने वाली पटियाला स्थित आम्र्ड डिवीजन में इस युद्ध की 45वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। डिवीजन में बने ब्लैक एलीफेंट युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होगा ।

सटीक लगाए थे निशाने

सियालकोट सेक्टर के नजदीक फिल्लौर के क्षेत्र को कब्जाने की जिम्मेदारी प्रथम आम्र्ड डिवीजन के तहत पूना हार्स रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापोर को सौंपी गई। 7 सितंबर को यहां रेजीमेंट का सामना पाकिस्तान की पैटर्न टैंक डिवीजन से हुआ। अमेरिका की ओर से सबसे मजबूत और खतरनाक बताए जा रहे पैटर्न टैंक से सीधी लड़ाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटा दी।

लेफ्टिनेंट कर्नल एबी ताराबोर के नेतृत्व में गोलंदार (निशाना लगाने वाला) ने इतने सटीक लक्ष्य भेदे कि दुश्मन के 65 पैटर्न टैंक बर्बाद हो गए। युद्ध में पूना हार्स के केवल नौ टैंक बर्बाद हुए थे। बहादुरी के दम पर युद्ध के नतीजों को बदलने के बाद 16 सितंबर को लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापोर युद्ध के मैदान पर ही शहीद हो गए। फ्लि्लौर के युद्ध में सेना के पांच आफिसर व 64 सैनिक शहीद हुए थे।

परमवीर चक्र से नवाजा

मरणोपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल एबी तारापोर को बेमिसाल साहस और बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया। यह इंडियन आम्र्ड फोर्स का पहला परमवीर चक्र था। कुछ वर्षो बाद रेजीमेंट का गौरव बढ़ाने के लिए यह परमवीर चक्र तारापोर के परिजनों ने पूना हार्स रेजीमेंट को समर्पित कर दिया था। आज भी यह परमवीर चक्र पूना हार्स रेजीमेंट की शान बढ़ा रहा है।
__________________

हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है कृपया हिंदी में लेखन व् वार्तालाप करे ! हिंदी लिखने के लिए मुझे क्लिक करें!
Hamsafar+ is offline   Reply With Quote
Old 09-12-2010, 06:54 PM   #2
madhavi
Member
 
madhavi's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14
madhavi will become famous soon enough
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह


Lieutenant Colonel Ardeshir Burzarji Tarapore
madhavi is offline   Reply With Quote
Old 09-12-2010, 07:02 PM   #3
madhavi
Member
 
madhavi's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14
madhavi will become famous soon enough
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

भाई एस आर जी,
टैंक का नाम पैटन (Patton) टैंक है ना कि पैटर्न टैंक
स्थान का नाम फ़िल्लौरा है ना कि फ़िल्लौर !
साथ ही एक और जानकारी : इस युद्ध में पाकिस्तान ने 97 टैंक खोए थे जिनमें से लगभग 32 टैंक सही काम करने लायक भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लिए थे।
भारत ने भी अपने 32 टैंक खोए थे।
अमेरिका से पाकिस्तान को मिले ये पैटन टैंक अपने समय के सर्वोत्तम, अभेद्य टैंक बताए जाते थे !
madhavi is offline   Reply With Quote
Old 13-12-2010, 06:42 AM   #4
surili koyal
Member
 
surili koyal's Avatar
 
Join Date: Dec 2010
Posts: 21
Rep Power: 0
surili koyal is on a distinguished road
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

bahut hi achhi jankari di gayi hai inko padhkar evam yaad karke hum apne un shaidon ko jinhe aaj ke chaploos netaon ne bhula diya hai ko sachhi shadhanjali de sakte hain . in dono sadasyon ke hum shkra gujar hain
surili koyal is offline   Reply With Quote
Old 13-12-2010, 08:30 AM   #5
pankaj bedrdi
Exclusive Member
 
pankaj bedrdi's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: ढुढते रह जाओगेँ
Posts: 5,379
Rep Power: 33
pankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud ofpankaj bedrdi has much to be proud of
Send a message via Yahoo to pankaj bedrdi
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

बहुत अच्छा सुत्र बनाये आपने
pankaj bedrdi is offline   Reply With Quote
Old 13-12-2010, 09:26 PM   #6
Hamsafar+
VIP Member
 
Hamsafar+'s Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Posts: 9,746
Rep Power: 48
Hamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond repute
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

Quote:
Originally Posted by madhavi View Post

lieutenant colonel ardeshir burzarji tarapore
Quote:
Originally Posted by madhavi View Post
भाई एस आर जी,
टैंक का नाम पैटन (patton) टैंक है ना कि पैटर्न टैंक
स्थान का नाम फ़िल्लौरा है ना कि फ़िल्लौर !
साथ ही एक और जानकारी : इस युद्ध में पाकिस्तान ने 97 टैंक खोए थे जिनमें से लगभग 32 टैंक सही काम करने लायक भारतीय सेना ने अपने कब्जे में लिए थे।
भारत ने भी अपने 32 टैंक खोए थे।
अमेरिका से पाकिस्तान को मिले ये पैटन टैंक अपने समय के सर्वोत्तम, अभेद्य टैंक बताए जाते थे !
Quote:
Originally Posted by surili koyal View Post
bahut hi achhi jankari di gayi hai inko padhkar evam yaad karke hum apne un shaidon ko jinhe aaj ke chaploos netaon ne bhula diya hai ko sachhi shadhanjali de sakte hain . In dono sadasyon ke hum shkra gujar hain
Quote:
Originally Posted by pankaj bedrdi View Post
बहुत अच्छा सुत्र बनाये आपने
आप सभी दोस्तों का तहेदिल से आभार !!
__________________

हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है कृपया हिंदी में लेखन व् वार्तालाप करे ! हिंदी लिखने के लिए मुझे क्लिक करें!
Hamsafar+ is offline   Reply With Quote
Old 13-12-2010, 10:24 PM   #7
Video Master
Senior Member
 
Join Date: Oct 2010
Location: जयपुर
Posts: 301
Rep Power: 15
Video Master will become famous soon enoughVideo Master will become famous soon enough
Send a message via Yahoo to Video Master
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

बहुत ही अच्छी जानकारी दी आपने इसी प्रकार की जानकारी दे कर सूत्र को गति प्रदान करे
Video Master is offline   Reply With Quote
Old 14-12-2010, 08:22 AM   #8
Hamsafar+
VIP Member
 
Hamsafar+'s Avatar
 
Join Date: Oct 2010
Posts: 9,746
Rep Power: 48
Hamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond reputeHamsafar+ has a reputation beyond repute
Default Re: जब पाकिस्तान के 65 टैंक किए थे तबाह

Quote:
Originally Posted by video master View Post
बहुत ही अच्छी जानकारी दी आपने इसी प्रकार की जानकारी दे कर सूत्र को गति प्रदान करे
अवश्य रोहित भाई !!
__________________

हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है कृपया हिंदी में लेखन व् वार्तालाप करे ! हिंदी लिखने के लिए मुझे क्लिक करें!
Hamsafar+ is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Thread Tools
Display Modes

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off



All times are GMT +5. The time now is 04:07 AM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.