11-02-2014, 03:10 PM | #11 |
VIP Member
|
Re: IPL-7 updates
हर्शेल गिब्स
साउथ अफ्रीकी दिग्गज हर्शेल गिब्स का इस नीलामी में बिकना मुश्किल नजर आता है। 40वें जन्मदिन की दहलीज पर खड़े गिब्स पिछले साल कैरेबियन क्रिकेट लीग में शामिल हुए थे, लेकिन वहां उनका बल्ला बिलकुल फुस्स साबित हुआ। पिछली 10 पारियों में उनका प्रदर्शन कुछ इस प्रकार से रहा- 10, 22, 21, 5, 6, 7, 22, 0 और नाबाद 7। उनके आंकड़े किसी पुछल्ले बल्लेबाज जैसे नजर आने लगे हैं। पांच लाख के बेस प्राइज वाले गिब्स पर क्या कोई दांव लगाएगा? इसकी संभावना कम ही नजर आती है। क्यों नहीं बिकेंगे गिब्स गिब्स के नीलामी में बिन बिके रहने का सबसे बड़ा कारण उनका खराब प्रदर्शन हो सकता है। 2014 में उन्होंने बिल्कुल क्रिकेट नहीं खेला। आखिरी मैच उन्होंने अगस्त 2013 को कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेला था। खराब फॉर्म और बढ़ती उम्र उनकी नीलामी में सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो सकती है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|