22-10-2013, 10:50 AM | #1 |
VIP Member
|
जन्मदिन विशेषांक - कादर खान
कादर खान बॉलीवुड की 300 से भी ज़्यादा फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहचान केवल एक अभिनेता की ही नहीं बल्कि एक शानदार कॉमेडियन और संवाद लेखक की भी है। अपने अभिनय से इतने सालों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे कादर खान असल में भारतीय नहीं हैं यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उनकी मौत की अफ़वाहें भी ज़ोरों पर थीं। तब कादर खान को खुद सामने आकर यह सफाई देनी पड़ी थी कि वह जिंदा हैं और सही सलामत हैं। यह शानदार कलाकार आज अपने जीवन के 78 साल भी पूरे कर कर रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-10-2013, 10:50 AM | #2 |
VIP Member
|
Re: जन्मदिन विशेषांक - कादर खान
उन्हें प्रोफ़ेसर कादर खान के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म पिशिन के सिरका में (जो अब पाकिस्तान में है) 1937 में हुआ था। वह एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा व संवाद लेखक हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-10-2013, 10:50 AM | #3 |
VIP Member
|
Re: जन्मदिन विशेषांक - कादर खान
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-10-2013, 10:51 AM | #4 |
VIP Member
|
Re: जन्मदिन विशेषांक - कादर खान
डेविड धवन की कॉमेडी फ़िल्मों में अभिनेता गोविंदा के साथ काम करने के लिए वह सबसे ज़्यादा जाने जाते हैं। इसके आलावा उन्होंने शक्ति कपूर और जॉनी लीवर जैसे कॉमेडी कलाकारों के साथ 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-10-2013, 10:52 AM | #5 |
VIP Member
|
Re: जन्मदिन विशेषांक - कादर खान
बॉलीवुड के अब तक ऐसे कलाकार बहुत कम ही आए हैं जो अभिनय के साथ-साथ दूसरी सिनेमाई चुनौतियों को भी निभा पाते हैं। नब्बे के दशक तक ऐसे कलाकार लगातार आते रहे हैं लेकिन वर्तमान में जो भी सितारे बॉलीवुड में उभर रहे हैं, उन्होंने खुद को किसी एक ही क्षेत्र में सीमित करके रखा हुआ है। तो ऐसे ही पुराने ऑलराउंडर कलाकारों में से एक हैं कादर खान जिनका आज (22 अक्टूबर) जन्मदिन है। जी हां, कादर खान। अभिनय से लेकर डायलॉग लिखने तक और स्क्रिप्ट से लेकर कैमरे को संभालने तक, ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसे कादर खान कर ना सकते...

Bookmarks |
|
|