21-01-2014, 06:42 PM | #21 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
मोहम्मद शमी ने 55 रन के खर्च पर चार कीवी बल्लेबाजों को आउट किया। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी रहा। उन्होंने वनडे में पहली बार 4 विकेट चटकाए हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
21-01-2014, 06:42 PM | #22 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
21-01-2014, 06:42 PM | #23 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
श्रीनाथ की बराबरी
नेपियर में खेलते हुए यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया अबतक का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन भी रहा। शमी ने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ के कारनामे को दोहराया। श्रीनाथ ने 16 फरवरी 1995 में हुए नेपियर वनडे में 52 रन के खर्च पर 4 विकेट चटकाए थे। शमी श्रीनाथ से महज 3 रन पीछे रह गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
21-01-2014, 06:43 PM | #24 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
सुपरफ्लॉप हुए अश्विन
आर अश्विन के करियर का यह सबसे घटिया दौर है। पिछले चार वनडे मैचों में से तीन में वे विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने आखिरी विकेट 8 दिसंबर 2013 को डरबन में हुए वनडे में चटकाया था। जोहानिसबर्ग, सेंचुरियन और नेपियर में वे एक भी विकेट नहीं ले पाए। अबतक वनडे में उन्होंने 70 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें से कुल 18 में वे विकेट नहीं ले पाए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
21-01-2014, 06:44 PM | #25 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
हार की हैट्रिक
इस पराजय के साथ ही वनडे की नंबर 1 टीम धोनी ब्रिगेड ने लगातार तीसरा वनडे मैच गंवाया है। इससे पहले साउथ अफ्रीका में टीम लगातार दो वनडे हारी थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया चार साल बाद वनडे मैच हारी है। कीवी टीम के खिलाफ इंडिया को आखिरी बार 25 अगस्त 2010 को पराजय मिली थी। उसके बाद से खेले लगातार 6 वनडे मैचों में भारतीय टीम विजयी रही।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-01-2014, 11:48 AM | #26 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
खेल डेस्क। हैमिल्टन में भारत की टीम लगातार दूसरा मैच न्यूजीलैंड से हार गई है। भारत जिसकी बल्लेबाजी का डंका दुनियाभर में बजता है उसके कुछ बल्लेबाज पिछले कुछ मैचों में ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अगर विराट कोहली को छोड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका है।
मौजूदा टीम इंडिया में एक या दो बल्लेबाज ही रन बना रहे हैं। शीर्ष और मध्यक्रम लगातार विफल हो रहा है। गेंदबाज भी लय में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि आखिर एक दो खिलाड़ियों के बूते पर कब तक टीम इंडिया वनडे चैंपियन बनी रह सकती थी। टीम इंडिया की लगातार हार के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन इन हार के पीछे कप्तान धोनी के खुद के अपने चहेते खिलाड़ियों का प्रदर्शन है। चाहे फिर वे रैना, जड़ेजा, इशांत या अश्विन ही क्यों न हों। अगर आप इनके पिछले कुछ मैचों में किए गए प्रदर्शन पर नजर डालेंगे तो देखेंगे कि इनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-01-2014, 11:49 AM | #27 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
टीम इंडिया के मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना टीम में लगातार बने हुए हैं। लेकिन लगता है कि अब ज्यादा दिन इसी प्रदर्शन के बूते पर टीम में नहीं टिक पाएंगे। रैना ने अपना पिछला शतक 13 जनवरी 2010 को ढ़ाका में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। वहीं, रैना ने अपना पिछला अर्धशतक 1 अगस्त 2013 को जिम्बावे के खिलाफ लगाया था।
सुरेश रैना ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 188 वनडे मैच खेले हैं। 3 शतक और 29 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने अब तक कुल 4565 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 91.44 रहा है। वनडे मैचों में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 116 रन रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-01-2014, 11:49 AM | #28 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
* मौजूदा सीरीज में रैना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 2 मैचों में 26.50 की एवरेज से कुल 53 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 35 रन रहा।
* रैना ने 5 दिसंबर 2013 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज के 3 मैचों की 2 इनिंग्स में 25.00 की एवरेज से कुल 50 रन बनाए थे। सीरीज में उनका बेस्ट स्कोर 36 रन था। * रैना ने 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज संग हुई सीरीज के 3 मैचों में 19.00 की एवरेज से कुल 57 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 34 रन था। * 13 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 मैचों की चार इनिंग्स में 25.00 की एवरेज से कुल 100 रन बनाए थे। उनका उच्च स्कोर 39 रहा था। * सुरेश रैना ने जिम्बावे के खिलाफ 5 मैचों की 4 इनिंग्स में 45.50 की एवरेज से कुल 97 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 65 रन था। * 30 जून 2013 से वेस्टइंडीज और श्रीलंका संग शुरू हुई त्रिकोणीय सीरीज के 5 मैचों में 30.75 की एवरेज से कुल स्कोर 123 ही बनाए थे। सीरीज में उनका उच्च स्कोर 44 रन था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-01-2014, 11:50 AM | #29 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
टीम इंडिया के गेंदबाज इशांत शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए कहा नहीं जा सकता कि वे कब तक टीम में अपना स्थान सुरक्षित रख पाएंगे। उनकी इकॉनोमी और स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। फील्डिंग और बल्लेबाजी भी उनकी मदद करती नहीं दिख रही है। टीम जल्द ही उनके विकल्पों की ओर देख सकती है। इशांत शर्मा ने अभी तक कुल 72 वनडे खेले हैं जिनमें उन्होंने 102 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/38 रहा है।
इशांत शर्मा का पिछली 5 वनडे सीरीज में प्रदर्शन * मौजूदा सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों में 118 रन (15 ओवर) लुटाते हुए इशांत शर्मा ने कुल 2 विकेट लिए हैं। इन दोनों मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/46 रहा है। * साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों में 78 रन (17 ओवर में ) खर्च कर कुल 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/40 रहा। * ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में 189 रन (24 ओवर) की कीमत पर 2 विकेट लिए। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 1/56 रहा। * वेस्टइंडीज, श्रीलंका और भारत संग त्रिकोणीय सीरीज के पांच मैचों में 211 (37 ओवर) पर 8 विकेट लिए। सीरीज में उनका बेस्ट प्रदर्शन 2/17 था। * आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैचों में 218 रन (38 ओवर) खर्च कर कुल 10 विकेट लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/33 रहा।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-01-2014, 11:50 AM | #30 |
VIP Member
|
Re: Indian Tour Of New Zealand
अश्विन ने भारत के लिए कुल 72 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 96 विकेट हासिल किए हैं। वनडे मैचों में उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/24 है।
लेकिन पिछले 5 मैचों में जिस तरह से अश्विन ने प्रदर्शन किया है उससे लगता नहीं है कि वे टीम में ज्यादा दिन ठहर पाएंगे। अश्विन अपने पिछले 5 पांच वनडे मैचों में सिर्फ 1 विकेट ही लेने में सफल रहे हैं। अश्विन का पिछली 5 वनडे मैचों में प्रदर्शन * 22 जनवरी 2014 को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन देकर 0 विकेट। *19 जनवरी 2014 को नैपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन देकर 0 विकेट। * 11 दिसंबर 2013 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 63 रन देकर 0 विकेट। * 8 दिसंबर 2013 को डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 48 रन देकर 1 विकेट। * 5 दिसंबर 2014 को जोहांसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन देकर 0 विकेट।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|