24-03-2013, 09:56 PM | #11 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
होलिका दहन की प्रामाणिक पूजन विधि होलिका दहन करने से पहले होली की पूजा की जाती है। इस पूजा को करते समय पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। पूजा करने के लिए निम्न सामग्री को प्रयोग करना चाहिए- एक लोटा जल, माला, रोली, चावल, गंध, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल आदि का प्रयोग करना चाहिए। इसके अति*रिक्त नई फसल के धान्यों जैसे पके चने की बालियां व गेहूं की बालियां भी सामग्री के रूप में रखी जाती हैं। इसके बाद होलिका के पास गोबर से बनी ढाल तथा अन्य *खिलौने रख दिए जाते हैं।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 09:57 PM | #12 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
होलिका दहन मुहूर्त समय में जल, मौली, फूल, गुलाल तथा ढाल व खिलौनों की चार मालाएं अलग से घर से लाकर सु**रक्षित रख ली जाती हैं। इनमें से एक माला पितरों के नाम की, दूसरी हनुमानजी के नाम की, तीसरी शीतलामाता के नाम की तथा चौथी अपने घर-परिवार के नाम की होती है। कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटना होता है। फिर लोटे का शुद्ध जल व अन्य पूजन की सभी वस्तुओं को एक-एक करके होलिका को समर्पित किया जाता है। रोली, अक्षत व पुष्प को भी पूजन में प्रयोग किया जाता है। गंध-पुष्प का प्रयोग करते हुए पंचोपचार विधि से होलिका का पूजन किया जाता है। पूजन के बाद जल से अर्घ्य दिया जाता है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 09:59 PM | #13 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
होली विशेष : हर बाधा हटाए, होली पर अपनाएं यह उपाय
होली उत्साह का प्रमुख पर्व है। देश के लगभग प्रत्येक भाग में यह त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से भी इसका बहुत महत्व है। वर्षभर में आने वाली त्रि-राशियों में से एक होली की रात्रि भी है जिसमें किए गए सभी धार्मिक अनुष्ठान, मंत्र, जाप, पाठ आदि सिद्ध, अक्षुण्ण हो जाते हैं जिनका फल जीवनपर्यंत कर्ता के प्राप्त होता है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:03 PM | #14 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
होली मनाएं इस क्रिएटिव अंदाज में
चटपटी-अटपटी होली की पार्टी.... होली की जान है रंग और गुलाल। आइए बनाएं एक प्लान, जो हो अलग ढंग का होली मिलन समारोह, जो फंकी होने के साथ-साथ क्रिएटिव भी हो। जिसमें हो परंपरा का पालन करना करने की गुंजाइश। होली खेलते समय रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करें।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:05 PM | #15 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
जगह तो है ना?
रंग खेलने के लिए पर्याप्त खुली जगह होना जरूरी है। यह लॉन हो सकता है या घर के बाहर बगीचे में, पोर्च में या छत पर इस आयोजन को रखा जा सकता है। सुरक्षा का ध्यान रखें, कहीं होली की मस्ती में कोई हादसा न हो जाए। रंगों की फुहार में जगह का बहुत ज्यादा महत्व है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:07 PM | #16 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
कुछ चटपटा-कुछ अटपटा
कुछ टेबल लगाएं जिनमें खाने-पीने के लिए खास चीजें रखी हों। एक टेबल को खास होली के लिए सजाएँ। इस पर एक पुराना रंगीन टेबल कवर बिछाएँ। प्लास्टिक के कंटेनर्स में रंग रखें। एक बाऊल में गुब्बारे रखें। पिचकारियों को टेबल पर सजाएँ। कुर्सियों के पिछले हिस्से को पुरानी शर्ट्स या टी-शर्ट्स पहना दें। इन पर फैब्रिक कलर से हाथों के निशान लगा दें। इससे कुर्सियों की सुरक्षा होगी और लुक भी होली का मिल जाएगा। खाने की व्यवस्था रंग खेलने वाली जगह पर न हो। ऐसी चीजें रखें जो चम्मच, काँटे या टूथपिक से खाई जा सकें। ठंडाई होली का मुख्य आकर्षण है। इसके लिए डिस्पोजेबल गिलास का उपयोग सबसे अच्छा है।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:08 PM | #17 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
जल है तो कल है... याद है ना?
पानी की बौछार करते समय पानी के दुरुपयोग से बचें। टंकी में रंग घोलने या पाइप से पानी फेंकने से बहुत मात्रा में पानी व्यर्थ जाता है। रंग खेलने, मुँह-हाथ धोने के लिए पानी के टब तीन-चार कोनों में रख दें। पीने के पानी की व्यवस्था बिलकुल अलग ही रखें।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:10 PM | #18 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
भरी पिचकारी उड़ा गुलाल
होली की जान है रंग और गुलाल। अच्छी क्वॉलिटी के तीन-चार रंग और गुलाल ले आएं। रंगों में विविधता जरूर रखें, जैसे सुर्ख गुलाबी, चटकीला पीला और गहरा हरा। रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:11 PM | #19 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
रंगबिरंगी खिलखिलाती पार्टी
पार्टी कोई भी हो बिना संगीत के अधूरी है। इस अवसर पर ज्यादातर लोगों की पसंद होती है लोकप्रिय हिन्दी फिल्मी गीत, जो होली पर आधारित हों। युवाओं की पार्टी में डीजे का चलन भी कॉमन हो चला है। यदि पारंपरिक होना चाहें तो ढोलक-मंजीरे वाली स्थानीय मंडली को बुला सकते हैं। रंग बरसे भीगे चुनवाली जैसे गानों से होली का मजा दोगुना हो जाएगा।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
24-03-2013, 10:12 PM | #20 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: रंगों का त्यौहार होली
खेलें कुछ अनूठे गेम
- अंताक्षरी को दिलचस्प बनाने के लिए ऐसा करें- कोई वस्तु दिखाएं और उससे संबंधित गाना गाने को कहें जैसे चुनरी या फूल। - बचपन के खेलों का आनंद उठाएँ जैसे नींबू रेस, बोरा रेस, सितौलिया वगैरह। एक बोरे में दो लोगों को साथ दौड़ने के लिए कहकर प्रतियोगिता में नया प्रयोग किया जा सकता है। - पासिंग द पार्सल खेल सकते हैं जिनमें मजेदार चिटें बनाएं। गप्प मारने या चुटकुलों के साथ ठहाकों का दौर होली के अवसर के लिए बिलकुल माकूल रहेगा।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
Bookmarks |
Tags |
holi, raang parv, rang umang, rango ka tyohar |
|
|