18-03-2012, 11:49 AM | #5101 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कराए गए एक अध्ययन से यहां गैरमुस्लिम महिलाओं की बदतर स्थिति का खुलासा हुआ है। अध्ययन से यह बात सामने आई है कि यहां दो तिहाई गैरमुस्लिम महिलाओं को उनके कार्यालयों में यौन शोषण का शिकार बनाया जाता है और 43 प्रतिशत महिलाओं को धार्मिक भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है। न्याय एवं शांति के लिए राष्टñीय आयोग (एनसीजेपी) द्वारा कराए गए अध्ययन में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोंगों को शामिल किया गया। जेनिफर जग जीवन और जेकब के नेतृत्व में कराया गया यह अध्ययन अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के साथ किए गए साक्षात्कार पर आधारित है। अध्ययन से पता चला है कि लगभग 27 प्रतिशत हिन्दू और ईसाई महिलाओं को किसी शैक्षणिक संस्थान में दाखिला लेते समय ही भेदभाव का सामना करना पड़ता है। यहां इस्लाम के अतिरिक्त कोई और विषय नहीं होने के कारण उन्हें इस्लाम की पढ़ाई करने के लिए मजबूर किया जाता है। आयोग के कार्यकारी निदेशक पीटर जैकब ने बताया कि इस अध्ययन में पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत के 26 जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का मूल्यांकन किया गया। पाकिस्तान में रहने वाले कुल अल्पसंख्यक समुदाय के 95 प्रतिशत लोग इन दो प्रांतों में ही रहते हैं। अध्ययन में कम से कम एक हजार हिन्दू और ईसाई महिलाओं के साथ साक्षात्कार किया गया है। एनसीजेपी द्वारा कराए गए इस अध्ययन का मूल्यांकन आसिया नसीर, एरनेस्टाइन सी. पिन्टो और पुष्पा कुमारी ने किया। अध्ययन से यह भी पता चला है कि अल्पसंख्यक समुदाय की केवल 47 प्रतिशत महिलाएं ही साक्षर हैं, जो साक्षरता के राष्टñीय प्रतिशत 57 से काफी कम है। पाकिस्तान में कानूनी भेदभाव, धार्मिक और लैंगिक भेदभाव के अलावा जबरन धर्म परिर्वतन जैसी चीजों से यहां की अल्पसंख्यक महिलाओं का प्रत्येक दिन प्रभावित होता है। अध्ययन में भाग लेने वाली 55 प्रतिशत महिलाओं ने जहां यह माना कि पाकिस्तान में दूसरे धर्मों के लोगों के रहने के लिए सामाजिक परिवेश ठीक है, वहीं 62 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि धार्मिक उन्माद के समय बहुसंख्यक लोग उनका साथ नहीं देते हैं। जैकब ने बताया कि गैर मुस्लिम महिलाओं के जीवन यापन और उनकी आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए उनकी आय, बचत, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों को आधार बनाया गया, जिनसे यह खुलासा हुआ कि अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं सामाजिक और आर्थिक विकास के सबसे निचले पायदान पर हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:50 AM | #5102 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मोदी दे सकते हैं राहुल को चुनौती : टाइम
वाशिंगटन। विश्व की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम के अनुसार भारत के अगले संसदीय चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को चुनौती दे सकते हैं। टाइम के एशिया संस्करण के आवरण पृष्ठ पर मोदी की तस्वीर प्रकाशित हुई है। पत्रिका का यह ताजा अंक कल बाजार में आया। पत्रिका के अनुसार मोदी राहुल के लिए चुनौती बन सकते हैं, खासकर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति में। इस चुनाव में कांगे्रस का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। टाइम के अनुसार 2014 के संसदीय चुनाव में दो साल ही बचे हैं और कांग्रेस को उम्मीद थी कि सोनिया गांधी के पुत्र राहुल अपनी पार्टी में नई जान डालेंगे, लेकिन हालिया विधानसभा चुनावों में नुकसान से उनकी स्थिति असहज दिख रही है। पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर शीर्षक दिया गया है, ‘मोदी का मतलब व्यवसाय है, लेकिन क्या वह भारत का नेतृत्व कर सकते हैं।’ इसमें मोदी का एक साक्षात्कार भी प्रकाशित किया गया है। ज्योति थॉट्टाम ने कवर स्टोरी में लिखा है कि 61 साल के मोदी संभवत: एक मात्र ऐसे प्रतिद्वंद्वी हैं, जिनके रिकार्ड और नाम राहुल गांधी के लिए चुनौती बन सकते हैं। इस आलेख में मोदी के कार्यकाल में गुजरात की प्रगति का जिक्र किया गया है। हालांकि 2002 के दंगों से नाम जुड़े होने की भी चर्चा की गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:50 AM | #5103 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
कांग्रेस ने टाइम पत्रिका में मोदी की तारीफों पर उठाये सवाल
अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस ने आज टाइम पत्रिका और बुक्रलिन संस्थान द्वारा प्रकाशित लेखों में की गयी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की आलोचना करते हुए कहा कि इन लेखों में गुजरात के विकास से जुड़े झूठे तथ्यों को शामिल किया गया है। टाइम पत्रिका ने 26 मार्च के अपने अंक में मोदी पर एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें कहा गया कि ‘मोदी का मतलब व्यापार है’, साथ ही एक और चीज जोड़ी गयी है कि ‘लेकिन क्या वह भारत का नेतृत्व कर सकते हैं?’ प्रदेश कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने संवाददाताओं से कहा कि वह इन लेखों से निराश हैं। पत्रकारिता और रिपोर्टिंग संतुलित और निष्पक्ष होनी चाहिए। मैं आश्चर्य में हूं कि इनमें सिर्फ उन्हीं लोगों के कथन क्यों शामिल किए गए जिन्होंने मोदी की तारीफ की। ये लेख पक्षपातपूर्ण हैं और इसलिए ये गुजरात और देश के लोगों के साथ नाइंसाफी है। बुक्रलिन संस्थान ने भी हाल ही में मोदी का एक साक्षात्कार प्राकाशित किया था जिसमें गुजरात के विकास को लेकर मोदी की प्रशंसा की गयी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:51 AM | #5104 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गिलानी ने कहा, नहीं है न्यायिक कार्यवाही का डर
इस्लामाबाद। राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों के लिए स्विस अधिकारियों का रुख करने की सुप्रीम कोर्ट की 21 मार्च की समय सीमा से बेपरवाह पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि उन्हें न्यायिक कार्यवाही के नतीजों का सामना करने में कोई भय नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आप कोयला बेचने के व्यवसाय में हैं तो आपके हाथ काले हो सकते हैं। अगर मैं डरता तो राजनीति में शामिल नहीं होता। मुझे किसी व्यक्ति का डर नहीं है। गिलानी का जवाब संवाददाताओं ने इस सवाल पर आया कि कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों को फिर से शुरू करने के शीर्ष न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई नहीं करने पर क्या वह अवमानना के आरोपों पर जेल जाने को तैयार हैं। गिलानी ने यह कहते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया है कि राष्ट्रपति को पाकिस्तान और विदेश में अभियोजन से संरक्षण हासिल है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:52 AM | #5105 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
जापानी हवाई अड्डों पर अब चेहरे से होगी यात्रियों की पहचान
टोक्यो। जापान का न्याय मंत्रालय हवाई अड्डों पर चेहरे की पहचान प्रणाली शुरू करने के बारे में विचार कर रहा है ताकि आव्रजन प्रक्रिया स्वचालित और तेज बनाई जा सके। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वह इस नजरिए के साथ गर्मी के मौसम में इस तरह की जांच शुरू करेंगे ताकि कुछ समय के लिए इसे जापानी यात्रियों पर लागू किया जा सके। जबकि आतंकवाद निरोधक और अन्य दृष्टिकोणों से विदेशी नागरिकों से अंगुलियों के निशान लेने का काम जारी रखा जाएगा। मौजूदा समय में आव्रजन अधिकारी ज्यादातर यात्रियों की पहचान उनके चेहरे देखकर करते हैं। इसके लिए वे यात्रियों के पासपोर्ट पर चिपके हुए फोटो का सहारा लेते हैं। देश के तीन अन्य बड़े अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर जापानी यात्रियों के लिए पहले ही अंगुलियों के निशान की मान्यता प्रणाली अमल में लाई जा चुकी है। हालांकि, इसका इस्तेमाल कम हो रहा है क्योंकि इसके लिए अंगुलियों के निशान पहले लिए जाने की जरूरत होती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:52 AM | #5106 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
लड़की के पेट से निकले कीलें, सेफ्टी पिन और चुम्बक
लाहौर। पाकिस्तान में 15 साल की एक लड़की के पेट से डॉक्टरों ने कीलें, सेफ्टी पिन और चुम्बक के टुकड़ों जैसी चीजें निकाली हैं। करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी के बाद फातिमा हिफ्जा नाम की इस लड़की के पेट से धातु की बनी आधा किलो चीजें निकाली गई। शुक्रवार को फातिमा के पेट में जब बहुत तेज दर्द हुआ तो उसके माता-पिता ने शहर के सर गंगा राम अस्पताल में उसे भर्ती कराया। अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि सर्जरी की गई थी। अस्पताल की डॉक्टर हिना खान ने बताया कि हमने उसके पेट से तीन कीलें, सेफ्टी पिन का एक गुच्छा, चुम्बक का एक छोटा सा टुकड़ा और धातु की बनीं अन्य चीजें निकालीं। अल्ट्रासाउंड जांच में पाया गया था कि फातिमा के पेट में धातु की कुछ चीजें हैं। इसके बाद सर्जरी को अंजाम दिया गया। खान ने बताया कि सर्जरी कामयाब रही। उन्होंने कहा कि मानसिक तौर पर असामान्य फातिमा ने धातु से बनी चीजें निगल ली थीं और उसे इनसे होने वाले नुकसान का कोई अंदाजा नहीं था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:53 AM | #5107 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सीनेटर की दौड़ में हैं असांजे
मेलबर्न। विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे आस्ट्रेलियाई सीनेट के सदस्य बनने की दौड़ में शामिल हैं। आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे को स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने से पहले ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया था। यौन शोषण के मामले में वह स्वीडन में वांछित हैं। ‘एबीसी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘विकीलीक्स’ ने घोषणा की है कि असांजे आस्ट्रेलियाई सीनेट की एक सीट के लिए चुनाव मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं । रिपोर्ट में ‘विकीलीक्स’ के हवाले से लिखा गया कि 40 साल के असांजे की मौजूदा कानूनी स्थिति चुनाव लड़ने में बाधक नहीं है। ‘विकीलीक्स’ ने ‘ट्विटर’ पर लिखा कि हमने पता लगाया है कि हिरासत में होने के बावजूद असांजे के लिए आस्ट्रेलियाई सीनेट की सीट के लिए चुनाव लड़ना संभव है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:55 AM | #5108 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
सरकोजी ने दी सफाई
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के छोटे बेटे और उसके दोस्तों ने अपना आपा खोते हुए एक महिला पुलिसकर्मी पर सब्जियां उठाकर फेंक दीं। इस बारे में सरकोजी का कहना है कि बच्चों को अकेला छोड़ने पर इस तरह की आशंका बनी रहती है। फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार आठ मार्च को 15 वर्षीय लुईस सारकोजी और उसके दोस्तों ने राष्ट्रपति परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी पर टमाटर और कागजों का गोला फेंका। एक टीवी पर अनौपचारिक साक्षात्कार में सरकोजी ने इस घटना को और स्पष्ट किया। ‘कैनल प्लस’ से उन्होंने कहा कि बेटे की गलती है, लेकिन ये गेंदें नहीं थीं, ये सब्जियां थीं। सरकोजी ने कहा कि बढ़ते हुए बच्चे ‘दुनिया में सबसे मुश्किल बात होते हैं’ और एक बच्चे को दो दोस्तों के साथ अकेला छोड़ देना जोखिमपूर्ण हो जाता है। सरकोजी ने तीन विवाह किए हैं और उनसे तीन बेटे और एक बेटी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:59 AM | #5109 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
उपचार के बाद वापस लौटे शावेज
कराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज तीन सप्ताह तक क्यूबा में कैंसर का उपचार कराने के बाद वेनेनजुएला लौट आए हैं। कराकस के मैकिता हवाई अड्डे पर उनका सैन्य सम्मान के साथ स्वागत किया गया। शावेज ने पहले ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह क्यूबा से लौट रहे हैं। क्यूबा के हवाना में 26 फरवरी को उनका कैंसर का आॅपरेशन हुआ था। शावेज ने यह भी जानकारी दी कि उन्होंने क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो के साथ भोज किया और रॉउल कास्त्रो ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदाई दी। अब शावेज को कैंसर रेडियोथेरेपी से गुजरना है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-03-2012, 11:59 AM | #5110 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पाक में बम फटने से तीन मरे
बारा। पाकिस्तान के खैबर एजेंसी के बारा क्षेत्र में सड़क किनारे एक बम फट जाने से तीन महिलाएं मारी गई तथा दो अन्य घायल हो गर्इं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सापा मंडी क्रास रोड पर एक कार को रिमोट कंट्रोल बम के जरिए उड़ा दिया गया जिससे कार में सवार दो महिलाएं मौके पर ही मारी गई तथा दो घायल हो गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की नाकाबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|