14-03-2012, 01:30 PM | #4911 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
मनीला। राजधानी मनीला की एक भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने 33 करोड़ डालर दूरसंचार सौदे में एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में फिलीपीन की पूर्व राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगाल अर्रोयो और उनके पति के साथ दो पूर्व अधिकारियों की गिरफ्तारी का आज आदेश दिया। चुनावों में गड़बडी के आरोपों में 64 वर्षीय अर्रोयो अस्पताल में कैद हैं। सांदिगानबयान भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने जिन दो पूर्व अधिकारियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है उनमें पूर्व चुनाव आयोग प्रमुख बेंजामिन अबालोस सीनियर और पूर्व परिवहन एवं संचार प्रमुख लियांद्रो मेंडोजा हैं। अबालोस चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों में जेल में हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 01:31 PM | #4912 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
गुड़गांव में एक और महिला के साथ बलात्कार
गुड़गांव। गुड़गांव के बाजघेरा गांव में अपने एक साल के मासूम बच्चे के साथ बस का इंतजार कर रही 24 साल की एक महिला को नौ मार्च को कथित तौर पर अगवा करने और उसके साथ बलात्कार होने का एक और मामला प्रकाश में आया है। गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अभय राव ने आज बताया कि यह महिला दिल्ली स्थित अपने माता पिता के पास जाना चाहती थी। उसकी गोद में उसका एक साल का बच्चा भी था। तभी, अनिल नाम के एक व्यक्ति और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर उसे कार में जबरन बिठा लिया। महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उन्होंने उसे नौ मार्च की रात राष्ट्रीय राजधानी के विकासपुरी में छोड़ दिया। इसके बाद, वह पति के घर पहुंची और कल पालम विहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई, जो गुड़गांव में पड़ता है। राव ने बताया कि मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है और आज एक एफआईआर दर्ज कर ली गई। गौरतलब है कि पब में काम करने वाली 23 वर्षीय एक युवती को कुछ युवकों ने 11 मार्च को अगवा कर लिया था और उसके साथ बलात्कार किया था। हालांकि, इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुड़गांव के पुलिस उपायुक्त :पूर्व: महेश्वर दयाल ने बताया कि इन पांचों के नाम सुनिल, मोहित, अंकित, रूपेश और नवीन हैं जबकि अमरजीत और विनोद फरार हैं। यह सातों लोग रोहतक के मदीना गांव के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 18 से 20 साल के आसपास है। मिलेनियम सिटी में सहारा मॉल के पब में काम करने वाली यह युवती 11 मार्च की रात एक टैक्सी से घर लौट रही थी, तभी कार में सवार इन युवकों ने उसकी गाड़ी जबरन रूकवा कर उसे अगवा कर लिया और उसके साथ एक फ्लैट में बलात्कार किया। युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि बलात्कार के बाद उसे दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर छोड़ दिया गया था जहां से उसने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 01:32 PM | #4913 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान दो हिस्सों में टूटा : रहमान मलिक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने दावा किया कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान दो हिस्सों में टूट गया है । गौरतलब है कि इससे पहले यह खबर आई थी कि इस प्रतिबंधित संगठन के कमांडर सरकार के साथ शांति वार्ता करने के मुद्दे पर विभाजित हो गए हैं। हालांकि, मलिक ने इस बारे में न तो और अधिक ब्योरा दिया न ही यह बताया कि इसके पीछे क्या वजह है। मलिक ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी चार प्रांतों के पुलिस बलों में आतंकवाद निरोधक डिवीजन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गृहमंत्रालय ने सभी प्रांतों से प्रतिबधित संगठनों की गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 01:33 PM | #4914 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
वेबसाइटों के खिलाफ मामले की सुनवाई 23 मई तक टली
नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कई सारे सोशल नेटवर्किंग साइटों के कथित तौर पर वर्ग वैमनस्य बढाने और राष्ट्रीय एकता को कमतर करने के लिए अभियोजन की शिकायत पर सुनवाई 23 मई तक के लिए टाल दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुरभि शर्मा ने सुनवाई 23 मई तक के लिए टाल दी जब वेबसाइटों की ओर से हाजिर वकील और शिकायतकर्ता विनोट शर्मा ने कहा कि आरोपी कई सारे वेबसाइटों को समन नहीं मिला है। अदालत ने मामले में आरोपी फेसबुक इंडिया और आरकुट की छूट याचिकाओं को अनुमति दे दी। सुनवाई के दौरान याहू की ओर से उनके वकील ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ कार्यवाही रद्द कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट की ओर से वकील सतीश टम्टा ने कहा कि अमेरिका स्थित कंपनी ने भी अपने खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया है। सुनवाई के दौरान संचार और सूचना तकनीक मंत्रालय तथा कानून और न्याय मंत्रालय के भी वकील भी अदालत में उपस्थित हुए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 01:34 PM | #4915 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पिछले साल होटल रूम किराया दो प्रतिशत बढा : सर्वेक्षण
मुंबई। पिछले साल दूसरी छमाही में देश में होटल कमरों के किराये में दो प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर यह वृद्धि चार प्रतिशत रही थी। होटल डाट काम के एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया। इसमें कहा गया है, भारत में होटल कमरों के किराये में मामूली वृद्धि हुई है। इसमें कहा गया कि घरेलू व विदेशी यात्रियों के लिए भारतीय होटल आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 01:35 PM | #4916 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति की लंबाई को बढने से शायद रूक गई
चार्लोट्सवीले (अमेरिका)। अमेरिका के वर्जीनिया मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय में दुनिया के सबसे लंबे आदमी की पीयूष ग्रंथि में ट्यूमर का उपचार किया गया जिससे संभवत: उसकी लंबाई बढनी रूक गई है। तुर्की निवासी सुल्तान कोसेन (29) की लंबाई आठ फुट तीन इंच है। दुनिया के सबसे लंबे जीवित व्यक्ति के रूप में उसका नाम 2011 में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था। कोसेन 2010 में इलाज के विश्वविद्यालय गया था। उसकी पीयूष ग्रंथि में ट्यूमर होने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक तुर्की में चिकित्सकों ने कहा है कोसेन की लंबाई बढनी रूक गई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 02:24 PM | #4917 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
भारत अगले महीने स्वदेश निर्मित रिसैट - 1 उपग्रह करेगा प्रक्षेपित
बेंगलूर। भारत स्वदेश में डिजायन और विकसित किए गए उपग्रह का प्रक्षेपण अगले महीने करेगा। यह उपग्रह दिन और रात और सभी मौसम में तस्वीरें ले सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने यहां बताया, ‘‘रडार इमेजिंग उपग्रह रिसैट-1 को मध्य अप्रैल के बाद श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किए जाने की संभावना है।’’ देश के पहले माइक्रोवेब रिमोट सेंसिंग उपग्रह को पहले इस महीने प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन एंट्रिक्स देवास समझौते में अपनी भूमिका के कारण चार पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से उपजे इसरो विवाद के बाद इसके तैयारियों में देरी आई। करीब दो साल पहले भारत ने रडार इमेजिंग उपग्रह रिसैट-2 का प्रक्षेपण किया था लेकिन यह इस्राइल एयरोस्पेस उद्योग के साथ मिलकर किया गया था।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 02:27 PM | #4918 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
तहलका की तुशा मित्तल को चमेली देवी पुरस्कार
नयी दिल्ली। तहलका पत्रिका की तुशा मित्तल को 2012 के चमेली देवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां मीडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें उत्कृष्ट महिला मीडिकर्मी के रूप में इस पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने तुशा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर यहां प्रख्यात पत्रकार बीजी वर्गीज सहित कई जाने माने मीडियाकर्मी मौजूद थे। तुशा इस पत्रिका के कोलकाता ब्यूरो के लिए काम करती हैं। पुरस्कार के लिए नौ राज्यों से हिन्दी और अंग्रेजी में कुल 18 नाम शामिल किए गए थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 02:28 PM | #4919 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
पाकिस्तान आस्कर विजेता को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजेगा
इस्लामाबाद। तेजाब हमले के पीड़ितों पर वृत्तचित्र बनाने को लेकर आस्कर पुरस्कार हासिल करने वाली प्रथम पाकिस्तानी शरमीन ओबैद चिनाय को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘हिलाल ए इम्तियाज’ से सम्मानित किया जाएगा। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के परामर्श से आज इस सम्मान को मंजूरी प्रदान की। गौरतलब है कि चिनाय को हाल में उनके वृत्तचित्र ‘सेविंग फेस’ के लिए आस्कर मिला है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
14-03-2012, 02:28 PM | #4920 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: एकदम ताज़ा ख़बरें
‘एकला चलो रे’ गीत के लिए अमिताभ बच्चन की प्रशंसा
कोलकाता। हिंदी फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा फिल्म ‘कहानी’ में रवींद्रसंगीत ‘एकला चलो रे’ गाए जाने की टैगोर के प्रशंसकों ने जमकर प्रशंसा की है। रंवीद्रसंगीत की चर्चित गायिका प्रमिता मलिक ने कहा कि वह बंगाली नहीं है और इसलिए उनका उच्चारण अलग होगा। लेकिन उन्होंने ईमानदार पहल की है और गीत को पूरा सम्मान दिया है। शास्त्रीय संगीत की गायिका और अमिताभ बच्चन की प्रशंसक इंद्राणी सेन ने कहा कि वह हमेशा से ही बिग बी की सुमधुर आवाज की दीवानी हैं। उन्होंने कहा कि यदि आप उच्चारण की बात करें तो आशा भोसले ने टैगोर के बहुत से ऐसे गीत गाए हैं जहां उच्चारण पूरी तरह से सही नहीं था, लेकिन वे सभी हिट हुए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
|
|