10-04-2013, 07:34 AM | #1 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Ipl नजारा
. टी-20 क्रिकेट का रोमांच अप्रैल की रातों को लगातार रंगीन बना रहा है। अब सास-बहू का सेंटी ड्रामा छोड़ सभी क्रिकेट और बल्ले के ड्रामे में लीन हो रहे हैं। सानिया मिर्जा जैसी सेलेब्रिटीज भी अपनी शाम घर पर बिताने की जगह क्रिकेट के मैदान पर बिता रहे हैं। इस रोमांच को दोगुना करने का काम कर रहे हैं नजदीकी मुकाबले। आईपीएल में संडे के दिन जो सुपरओवर हुआ, उसने मैच के मजे को कई 12 गुना बढ़ा दिया। हर गेंद पर बढ़ती टेंशन और रोमांच ने खेल प्रेमियों को नाखून चबाने पर मजबूर कर दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने छोटे स्कोर वाले मैच को सुपरओवर तक पहुंचा कर अपना कमाल दिखाया। हालांकि, इसका उनकी टीम को कोई फायदा नहीं हो सका। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरा मैच जीत कर अपना दमखम दिखा दिया। बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 130 रन बनाए थे। क्रिस गेल के महज 1 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज तेज-तर्रार खेल दिखाने का साहस नहीं कर सका। कप्तान कोहली ने 46 और मोइसेस हेनरिक्स ने 44 रन की पारी खेल कर जैसे-तैसे बेंगलुरु को 130 के स्कोर तक पहुंचाया। हेनरिक्स ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए हैदराबाद का पहला विकेट महज 4 रन के स्कोर पर टपका दिया। अभी टीम के स्कोर में 16 रन जुड़े थे कि हेनरिक्स ने दूसरा वार करते हुए कैमरन व्हाइट को भी चलता कर दिया। अक्षत रेड्डी ने 23 और हनुमा विहारी ने नॉटआउट 44 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 130 रन तक पहुंचा कर बेंगलुरु के स्कोर की बराबरी की। विहारी की कोशिश थी कि वे आखिरी ओवर में 131वां रन बना कर टीम को जीत दिला दें, लेकिन विनय कुमार ने जैसे-तैसे स्कोर टाई पर रोका और मैच सुपर ओवर (One Over Per Side Eliminator - OOPSE) तक पहुंचा दिया
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:35 AM | #2 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
हैदराबाद ने की पहले बल्लेबाजी, कैमरन व्हाइट और परेरा आए बैटिंग करने, विनय कुमार ने किया ओवर 0.1 - नो बॉल (1 रन) विनय कुमार ने पहली ही गेंद गलत कर अपनी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने यॉर्कर करने की कोशिश में कमर से ऊपर वाली फुलटॉस गेंद डाल दी। नो बॉल के बावजूद बैट्समैन परेरा इसका फायदा नहीं उठा सके। 0.1 - 1 रन व्हाइट ने लेंथ डिलिवरी पर एक रन दौड़ कर लिया। 0.2 - 1 रन परेरा ने विनय कुमार की यॉर्कर गेंद को पूरा सम्मान देते हुए 1 रन लिया। 0.3 - छक्का विनय कुमार ने शॉर्ट गेंद डालने की गलती की। कैमरन व्हाइट ने पूरा फायदा उठाते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया। पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 0.4 - 2 रन व्हाइट ने यॉर्कर डालने के प्रयास में लो फुल टॉस में तब्दील हुई गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर की ओर खेला और जल्दी से 2 रन बटोर लिए। 0.5 - छक्का व्हाइट ने फिर से विनय कुमार पर वार करते हुए आउटसाइड जाती फुल लेंथ गेंद पर छक्का जड़ दिया। 0.6 - 2 रन आखिरी गेंद पर व्हाइट ने 2 रन दौड़ कर लिए। कुल स्कोर - 20 रन
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:37 AM | #3 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
21 रन के टार्गेट को हासिल करने के लिए उतरे बेंगलुरु के स्टार क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली। गेंद थी डेल स्टेन के हाथ में। 0.1 - 2 रन गेल ने मिडल स्टंप की ओर आती तेज गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर डीप स्क्वेयर लेग की ओर चली गई। गेल ने जल्दी से 2 रन लिए। 0.2 - 1 रन स्टेन ने दूसरी गेंद भी फुल लेंथ पर डाली। 147 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर गेल महज 1 रन ही बटोर सके।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:37 AM | #4 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
0.3 - चौका कप्तान विराट कोहली ने सुपर ओवर में अपनी पहली स्ट्राइक पर चौका लगा कर बेंगलुरु को राहत दिलाई। 0.4 - 1 रन कोहली चाहते थे कि आखिरी दो गेंदों पर गेल रन बनाएं। इसलिए उन्होंने ऑफ स्टंप की ओर जाती गेंद पर 1 रन ले लिया।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! Last edited by bindujain; 10-04-2013 at 07:39 AM. |
10-04-2013, 07:40 AM | #5 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
0.5 - छक्का गेल ने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरते हुए एक बेहतरीन छक्का लगाया।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:41 AM | #6 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
0.6 - 1 रन पांचवीं गेंद पर गेल ने छक्का तो लगाया, लेकिन उस शॉट ने बेंगलुरु की जीत निश्चित नहीं की। अब बेंगलुरु को एक गेंद पर 7 रन की दरकार थी, जो कि सिर्फ स्टेन द्वारा नो बॉल डाले जाने से ही संभव था। स्टेन ने ऐसी कोई गलती नहीं की और गेल को महज 1 रन बनाने का मौका दिया। स्टेन के शानदार ओवर ने हैदराबाद को यह मैच जितवा दिया
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:43 AM | #7 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
सनराइजर्स की जीत से टीम की चियरलीडर्स भी कुछ ऐसे झूम उठीं
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 07:44 AM | #8 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 02:16 PM | #9 |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: Ipl नजारा
वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-6 के १क् वे मच में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच मुकाबला टी-20 कर रियल मजा दे गया। चौकों-छक्कों की बारिश, हर शॉट पर थिरकती चीयरलीडर्स और 19 साल के क्रिकेटर्स को लजाते 40 साल के पोंटिंग ने दर्शकों को उछलने को मजबूर कर दिया। वानखेड़े स्टेडियम में एक चेहरा ऐसा था जो सबकी निगाह में था और उसकी निगाह किसी खास पर टिकी हुई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म एक्ट्रेस गीता बसरा की। अब क्रिकेट को जानने समझने वाले ये अच्छी तरह जानते हैं कि गीता बसरा ग्राउंड में 'हरि-भजन' करने तो नहीं आईं होंगी।
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
10-04-2013, 02:17 PM | #10 |

Bookmarks |
|
|