15-11-2010, 12:09 AM | #261 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: ग्रेट … महाप्रभू … ग्रेट
आपकी टिप्पणी से मैं सुसंस्कृत हुआ प्रभु !! धन्यवाद /
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
15-11-2010, 03:59 PM | #262 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: साक्षात्कार
शाम जी, नमस्कार
१.आप का अपने देश के बारे में विचार ! २.दुसरे देशों की दृष्टि में भारत का स्थान ! ३.ऐसी क्या बात या चीज़ जो आपको विदेश में प्रभावित नहीं कर पायी ! ४.ऐसा कोई वाक्या जिसने आपको बहुत ज्यादा प्रभावित किया हो ! |
15-11-2010, 04:16 PM | #263 |
Diligent Member
Join Date: Oct 2010
Location: जयपुर (राजस्थान)
Posts: 1,366
Rep Power: 17 |
Re: साक्षात्कार
शाम भाई
बहुरानी के बेलन से बचने के लिए आप क्या करते हैं ?? |
15-11-2010, 04:34 PM | #264 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,421
Rep Power: 32 |
Re: साक्षात्कार
शाम भैया, नमस्कार !
मेरे कुछ सवाल इस प्रकार हैं. १. आप इतने अच्छे कार्टून बनाना कैसे बना लेते हो ? और ये विधा इस समय किस किस को सिखा रहे हो ? २. क्या कभी भारत में आकर वापस बसने का मन करता है ? ३. जीवन में आपके आदर्श स्त्री और पुरुष कौन से हैं ? ४. आपके विचार से इतनी सफलता के बावजूद सचिन तेंदुलकर जैसी विवाद रहित जिंदगी कोई दूसरा क्रिकेट स्टार भी जी सकेगा ? ५. आप के जीवन के सबसे हसीन पलों के बारे में बताएं ? ६. आपके विचार से जीवन को जीने लायक बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है ? ७. आपकी सफलता का राज ? ८. क्या सफलता की कुंजी भी होती है या फिर ये सब सुनी सुनायी बातें हैं. ?
__________________
|
15-11-2010, 04:59 PM | #265 |
Exclusive Member
|
Re: साक्षात्कार
प्रणाम शाम भाई
1 कृप्या अपने बारे मेँ बताऐ 2 अपने देश की कौन सी बात आप भुल नहीँ सकते 3 दोनो फोरम पर आपके नजर मेँ आस पास हैँ 4 आप कितने साल से अपने देश से दुर हैँ 5 आपके बच्चे कितने हैँ 6 आपको खाने मेँ किया पसन्द हैँ 7 आपने जिन्दगी से किया सीखा हैँ 8 अपने छोटे को आप किया शिक्षा देना चाहेँगे 9 आपका कोई अधुरी इच्छा 10 अपने देश का नेता और वहाँ के नेता मे फर्क क्या हैँ |
15-11-2010, 05:02 PM | #266 |
VIP Member
|
Re: साक्षात्कार
शाम भैय्या नमस्कारम्
1 आपको भारत मे क्या क्या पसंद है 2 अगर आपको भारत के लिए कुछ करने का मौका दिया जाए तो आप क्या सुधार करेँगे 3 आपकी पसंदीदा फिल्म 4 आपका पसंदीदा भोजन 5 आपके जीवन का सबसे सुन्दर पल 6 किसी बात का पछतावा
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
15-11-2010, 06:17 PM | #267 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: साक्षात्कार
१.आप का अपने देश के बारे में विचार !
मेरा देश ??? आप किस देश की बात कर रहे है ??? भारत या इंग्लेंड??? भारत : मेरी मातृभूमि यानी की मेरी माँ.....माँ हो हमेशा आदरणीय और पूजनीय होती है. इंग्लेंड : मेरी कर्मभूमि है....जिस तरह से इंसान के जीवन मे माँ की जगह पत्नी नहीं ले सकती फिर पत्नी का एक उचित स्थान और सन्मान होता है....इसी तरह कर्मभूमि भी आदरणीय है. २.दुसरे देशों की दृष्टि में भारत का स्थान ! भारत का स्थान दीनबदीन ऊपर उठता जा रहा है,एक सुपर पावर बननेकी राह पर तेजी से मजबूत कदम बढ़ा रहा है....लेकिन प्रजा मे देशभक्ति की कमी ,कायदाकिय भ्रस्टाचार , शिक्षण तथा जातिवाद जैसी समस्या की वजह से रूकावटे पैदा हो रही है. ३.ऐसी क्या बात या चीज़ जो आपको विदेश में प्रभावित नहीं कर पायी ! संस्कृति ४.ऐसा कोई वाक्या जिसने आपको बहुत ज्यादा प्रभावित किया हो जब मैंने चौथी कक्षा पास की और पांचवी कक्षा मे शहर की स्कुल मे दाखिला लेना था...तब पिताजी ने यह कह कर हमारे साथ आने से मना कर दिया की...बेटे कब तक मेरी ऊँगली पकड़कर चलोगे ??? एक बार खुद जाओ और कोशिश करो अगर कोई दिक्कत आती है तो मै मदद करूँगा...पिताजी को मन ही मन बहुत कोशा लेकिन कोई रास्ता भी नहीं था ....दूसरे दिन मेरा एडमिशन हो गया....लेकिन उसके बाद मेरे अंदर एक ऐसा आत्मविश्वास पैदा हो गया की जिसने मुझे "वन मेन आर्मी" बना दिया..लेकिन पिताजी की इस कोशिश को मै समज नहीं पाया और यही गलतफहमी मे जीता रहा की हमारे पिताजी हमसे प्यार नहीं करते...और इस गलत फह्मी की को दूर होते होते २० वर्ष लग गये.लेकिन आज हमारे पिताजी हमारे सबसे बड़े दोस्त और मार्गदर्शक है. |
15-11-2010, 06:21 PM | #268 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: साक्षात्कार
|
15-11-2010, 07:03 PM | #269 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: साक्षात्कार
मेरे कुछ सवाल इस प्रकार हैं. १. आप इतने अच्छे कार्टून बनाना कैसे बना लेते हो ? और ये विधा इस समय किस किस को सिखा रहे हो ? इंटरनेट का जमाना है कार्टून तो बने बनाये नेट से मिल जाते है...मै टेक्स्ट का हिंदी मे अनुवाद कर देता हूँ या फिर चित्र के अनुरूप मेरी बनायीं हुयी कहानिया जोड़ देता हूँ.. २. क्या कभी भारत में आकर वापस बसने का मन करता है ? जी हाँ ...बेशक ... ३. जीवन में आपके आदर्श स्त्री और पुरुष कौन से हैं ? आदर्श पुरुष : हमारे पिताजी,नेताजी सुभाषचंद्र ,शिवाजी,कपिल देव,माइकल होल्डिंग (क्रिकेटर).... आदर्श स्त्री : हमारी माताजी,हमारी पत्नी,झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई....... ४. आपके विचार से इतनी सफलता के बावजूद सचिन तेंदुलकर जैसी विवाद रहित जिंदगी कोई दूसरा क्रिकेट स्टार भी जी सकेगा ? हाँ, बिलकुल .....जहाँ चाह है वहाँ राह है.. ५. आप के जीवन के सबसे हसीन पलों के बारे में बताएं ? ऐसे तो हमारे जीवन मे बहुत सारे प्रसंग है जिसने हमें आनंदित किया है ...लेकिन एक प्रसंग है जिसे आज भी मै फक्र के साथ याद करता हूँ.....जब मै दसवी कक्षामे था मुझे स्कूल की एथलेटिक टीम का कप्तान बनाया गया और मै जेवेलियन थ्रो (भाला फेंक) और हेमर थ्रो(हथोड़ा फेंक) तथा टीम इवेंट मे ४x ४०० मीटर डिस्ट्रिक चेम्पियन बना....उसके बाद हमें राज्यकक्षा पर भाग लेना था तब जिल्ला खेल अधिकारी ने यह कहते हुए हमारा नाम हटा दिया की तेरे जैसे लोगो का राज्यकक्षा की स्पर्धा मे कोई क्लास नहीं है ....और फिर भी अगर तुझे जाना है तो खुद के खर्चे से जाओ ...हमारे पास ना कोई स्पोर्ट्स युनिफोर्म था और नाही स्पोर्ट्स सूज और नाही कोई कोचिंग फेसिलिटी ....फिर भी मैने रात को गेरेज मे काम करके थोड़े बहुत पैसे जमा करके मैंने गांधीनगरमे राज्यकक्षा की स्पर्धा मे भाग लिया और भालाफेंक तथा हथोड़ा फेंक मे स्टेट चेम्पियनसिप हांसिल की और भाला फेंक मे एक नया रिकॉर्ड कायम किया.....और ..नेसनल चेम्पियनसिप के लिये चुना गया.....और मेडल लेकर सीधा पहुंचा उस खेल अधिकारी की ऑफिस मे....मेरी उपलब्धि से उस अधिकारी को इतना क्षोभ सर्मिन्दा किया की उसका चहेरा देखने लायक था... ६. आपके विचार से जीवन को जीने लायक बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है ? जीवन को सफलतापूर्वक जीने के लिये संतुष्टी सबसे बड़ी चीज है... ७. आपकी सफलता का राज ? संतुष्टी ........ ८. क्या सफलता की कुंजी भी होती है या फिर ये सब सुनी सुनायी बातें हैं. ? बेशक....सफलता की कुंजी होती है..... (१) इंसान को आनंदित और संतुस्ट होना चाहिये.... (२) किसी भी परिस्थिति मे सत्य का साथ मत छोडो... (३) पाने आप पर विश्वाश रखो. (४)किसी का भाला ना कर शको तो कोई बात नहीं लेकिन किसी को दुखी मत करो. (५) और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है अपनी शक्ति को ध्यान मे रखकर एक टारगेट तैयार करो और उस टारगेट को हांसिल करने की कोशिश करो. |
15-11-2010, 07:06 PM | #270 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: साक्षात्कार
सोमवार तथा मंगलवार मै बहुत व्यस्त होता हूँ ....फिर भी कोशिश करूँगा के देर रात को आके बाकी के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दे सकू.
दन्यवाद. |
Bookmarks |
Tags |
abhisays, answers, baatchit, conversation, discussion, forum members, interview, questions |
|
|