31-07-2011, 09:43 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
आँखों में बड़ा ख्वाब....
फुर्सत निकाल , चाँद निकलता हुआ देखो . जब ज़िन्दगी , बे रंग नज़र आने लगे तो ; इन्द्र धनुष गौर से , खिलता हुआ देखो . क्यों ढो रहे हो ज़िन्दगी , कंगाल की तरह ; आँखों में बड़ा ख्वाब, मचलता हुआ देखो. ये तय है , वो आकाश में, उड़ेगा एक दिन; गिर-गिर के , जिसको आज , संभलता हुआ देखो . इस तरह बड़ा होने का , ज़ुनून न पालो ; खुद के रचे उसूल को , जलता हुआ देखो. घर फूंक , तमाशा अगर ना देखते बने ; तो हुस्न को रंग अपना , बदलता हुआ देखो . ऐ शम्मा , तूने अपने ही , परवाने जलाये ; अब खुद के जिस्म को भी , पिघलता हुआ देखो . जब वक़्त था , तब वक़्त की बेकद्री बहुत की ; अब बेबसी से ,वक़्त फिसलता हुआ देखो . जब छांटने का मौका था ,तब सो रहे थे , अब ; दिल्ली में ,खोटे सिक्कों को , चलता हुआ देखो . इक नयी ग़ज़ल गढ़ने का , अवसर नहीं चूको ; ज़ख्में ज़िगर को जब भी , उबलता हुआ देखो . रचनाकार ~~ डॉ. राकेश श्रीवास्तव लखनऊ , इंडिया . Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 31-07-2011 at 02:19 PM. |
31-07-2011, 10:09 AM | #2 |
Member
Join Date: May 2011
Posts: 42
Rep Power: 0 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
|
31-07-2011, 11:08 AM | #3 |
Administrator
|
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
बहुत अच्छे राकेश जी, आपकी कवितायें की बात ही कुछ और है. बहुत ही बढ़िया..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
31-07-2011, 03:46 PM | #4 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: Rudrapur
Posts: 373
Rep Power: 17 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
वाह, शानदार.
|
31-07-2011, 04:28 PM | #5 |
Special Member
|
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
atisundar rakesh ji
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
01-08-2011, 06:46 PM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: vadodara
Posts: 1,424
Rep Power: 21 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
बहुत ही सुन्दर.......
__________________
The world suffers a lot. Not because of the violence of bad people, But because of the silence of good people! Support Anna Hazare fight against corruption... Notice:->All the stuff which are posted by me not my own property.These are collecting from another sites or forums. |
03-08-2011, 06:53 PM | #7 | |
Senior Member
Join Date: Dec 2010
Location: Dilli NCR
Posts: 1,210
Rep Power: 20 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
Quote:
__________________
क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. |
|
09-08-2011, 07:03 AM | #9 |
Member
Join Date: Jul 2011
Location: Varanasi
Posts: 18
Rep Power: 0 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
lajabab ............ vah kya bat hai .......kuch aur pesh kare intajar karuga . mai to aapka fan ho gaya hu .
|
09-08-2011, 02:12 PM | #10 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: आँखों में बड़ा ख्वाब....
|
Bookmarks |
|
|