14-08-2011, 08:45 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
कुर्सियां गढ़ने का सामान
ज़मीं बिछा के , आसमान ओढ़ रक्खा है . छाँव को छीन लिया , किसने उनके हिस्से की ; धूप में तप के , बदन स्याह बना रक्खा है . पलटनें कूच कर रही हैं , बड़े शहरों को ; ये देख -जान के , अब गाँव में क्या रक्खा है . पेट की भूख , सभी भूख पे भारी है, तभी ; नयी नवेली को , घर पे ही छोड़ रक्खा है . बेचकर ख्वाब तरक्की का , सियासत ने इन्हें ; कुर्सियां गढ़ने का , सामान बना रक्खा है . समय सफाई का आया , तो मुरव्वत उमड़ी ; खुद अपने जिस्म में ,घुन तुमने बसा रक्खा है . मुल्क दो भाग में ,तकसीम साफ़ दिखता है ; बड़ा , जो लुट रहा , छोटे ने लूट रक्खा है . कोई मजबूत बनके , इंक़लाब न कर दे ; तमाम मुल्क को , बीमार बना रक्खा है . जिसने आवाज उठाई , उसे कालिख मल दी ; ये कह के उसने , कि उत्पात मचा रक्खा है . आओ मिल -बैठ के , सूरत निकालें , जल्द कोई ; हुक्मरानों ने , बहुत ज़ुल्म मचा रक्खा है . रचयिता --डॉ . राकेश श्रीवास्तव . लखनऊ, (यू.पी.),इंडिया . Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 14-08-2011 at 11:29 AM. |
14-08-2011, 01:36 PM | #2 |
Administrator
|
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
आज के सत्ता के भूखे भेडियो को करारा जवाब दिया है राकेश जी आपने.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
14-08-2011, 03:19 PM | #3 | |
VIP Member
|
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
Quote:
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
|
14-08-2011, 11:50 PM | #4 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
प्रशासक महोदय एवं दीपू जी ,
मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण , आपकी प्रतिक्रियाओं के लिए आप दोनों लोगों का संयुक्त रूप से हार्दिक धन्यवाद . |
16-08-2011, 05:46 PM | #5 |
Member
Join Date: Jul 2011
Location: Varanasi
Posts: 18
Rep Power: 0 |
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
धन्यवाद बहुत ही अच्छा ... दिल को छू गया |
|
16-08-2011, 11:36 PM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
arvind ji,sach mishra ji को बहुत -बहुत धन्यवाद .
|
17-08-2011, 06:56 AM | #7 |
Special Member
|
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
अगर हम इसी तरह प्रयास जारी रखेंगे तो जल्द ही कोई सूरत अवश्य निकलेगी
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
17-08-2011, 09:52 AM | #8 | |
VIP Member
|
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
Quote:
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
17-08-2011, 01:42 PM | #9 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 35 |
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
सिकंदर जी , ndhebar जी को
मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण , अपनी -अपनी लिखित प्रतिक्रियाएं देने हेतु बहुत -बहुत धन्यवाद . |
25-08-2011, 06:32 PM | #10 |
Senior Member
Join Date: Dec 2010
Location: Dilli NCR
Posts: 1,210
Rep Power: 20 |
Re: कुर्सियां गढ़ने का सामान
वाह............
__________________
क्योंकि हर एक फ्रेंड जरूरी होता है. |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|