|
02-10-2011, 08:46 AM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
जिद्दी मन को और न भाये
हुस्न सदा से रहा खिलाड़ी , इश्क ने हरदम बाज़ी हारी .
बहुत सिकन्दर बने फटीचर , उजड़ गयीं जागीरें सारी . थोड़े दिन कश्मीर भोग , अब भुगत रहे हैं कालाहारी . आशिक बन्दर - माफ़िक नाचे , हुस्न भी है इक अज़ब मदारी . जिद्दी मन को और न भाये , वरना दुनिया में भरमारी . रूठा यार न माने फिर से , इससे बढ़कर क्या लाचारी . दिल नन्हा सा होता है पर सारी दुनिया इससे हारी . प्यार का कर्जा एक बार ले , चुका रहा ता उम्र उधारी . प्रेम का सावन चार दिनों था , आँख की बरखा अब तक जारी . बिन धूवें के आग धधकती , ऐसी है दिल की बीमारी . मरते दम फीके न पड़ें रंग , यार ने मारी वो पिचकारी . इश्क - पिटे का जीवन घिसटे , पर्वत ने ज्यों धूप उतारी . ये दो मिल नेमत बनते हैं , पेट में हलुवा बाँह में नारी . जिसकी शैली अलग सुखद हो , वो लूटेगा महफ़िल सारी . रचयिता ~~डॉ. राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड-२,गोमती नगर,लखनऊ . (शब्दार्थ ~~ कालाहारी = प्रतिकूल परिस्थितियों वाला अफ्रीकी रेगिस्तान ) Last edited by Dr. Rakesh Srivastava; 02-10-2011 at 10:45 AM. |
02-10-2011, 08:50 AM | #2 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: ♕★ ★ ★ ★ ★♕
Posts: 2,316
Rep Power: 27 |
Re: जिद्दी मन को और न भाये
बहुत ही मस्त रचना और बिगड़े मिजाज़ को मस्त कर दिया आपने…
|
02-10-2011, 08:54 AM | #3 | |
VIP Member
|
Re: जिद्दी मन को और न भाये
Quote:
बहुत ही खूबसूरत रचना है आपकी दिल को छू गई तहेदिल से दाद कुबूल करेँ |
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
02-10-2011, 09:19 AM | #4 |
Administrator
|
Re: जिद्दी मन को और न भाये
हर बार की तरह एक और शानदार रचना. इस हफ्ते का खुराक पूरा हुआ..
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
02-10-2011, 10:00 AM | #5 |
Exclusive Member
|
Re: जिद्दी मन को और न भाये
तहेदिल से आभार डाक्टर साहब इतनी अच्छी अच्छी रचना के लिए
__________________
दोस्ती करना तो ऐसे करना जैसे इबादत करना वर्ना बेकार हैँ रिश्तोँ का तिजारत करना |
02-10-2011, 09:21 PM | #6 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: जिद्दी मन को और न भाये
अब इसका मुख्य कारण बस अपना जिद्दी मन ही है , वरना बाज़ार में प्यार बहुत सस्ता है |
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
02-10-2011, 09:58 PM | #7 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: जिद्दी मन को और न भाये
सर्वश्री Abhisays जी , युवराज जी , सागर जी ,
सिकंदर जी , रणवीर जी एवं खालिद जी ; आप सभी का का बहुत - बहुत शुक्रिया . |
05-10-2011, 12:30 PM | #8 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: जिद्दी मन को और न भाये
दिल नन्हा सा होता है पर सारी दुनिया इससे हारी .
एक बार फिर से बहुत ही सुंदर रचना की प्रस्तुती, आपको हमारे नन्हे से दिल की तरफ से धन्यवाद ! |
05-10-2011, 01:07 PM | #9 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: जिद्दी मन को और न भाये
माननीय मलेथिया जी ,
आपने समानुभूति व्यक्त की , सो मै आपका आभार व्यक्त करता हूँ . |
05-10-2011, 04:27 PM | #10 | |
Special Member
|
Re: जिद्दी मन को और न भाये
Quote:
__________________
फोरम के नियम
ऑफलाइन में हिंदी लिखने के लिए मुझे डाउनलोड करें ! आजकल लोग रिश्तों को भूलते जा रहे हैं....! love is life |
|
Bookmarks |
|
|