27-12-2011, 01:14 PM | #91 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
यहा क्लिक करे। इच्छुक लोग यहा जेल भरो अभियान के लिए रजिस्टर कर सकते है, तथा ये भी जान सकते है कि क्षेत्रवार/राज्यवार कितने लोग रजिस्टर हो चुके है। Last edited by arvind; 28-12-2011 at 02:52 PM. |
28-12-2011, 02:53 PM | #92 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
अभी भी वक्त है जाग ए हिन्दुस्ता वालों
तेरे बर्बादीओं के मशवरे हैं आशमां मे एक ७४ वर्षीय इन्सान के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है मगर ऐसा लगता है जैसे बहूत से लोगों का लहू ठंडा पड़ गया है ...नासमझ हैं अन्ना जो ऐसे लोगों के लिए लड़ रहें हैं ,इन लोगों को आदत हो गयी है ऐसे भेड़-बकरिओं की तरह जीने की ... ऐश करो !!! भ्रष्टाचार जिंदाबाद !!!. |
29-12-2011, 07:05 PM | #93 |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
सही कह रहे है मित्र
एक तरफ जहां कोंग्रेस और बीजेपी की थोथी दलील देखने को मिल रही है तो दूसरी और बसपा और सपा का वाकआउट होना समझ में आता है ....इन नेताओं की असलियत तो दिखती ही है और ये भी दिखता है की लोकतंत्र आम इंसान चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा ..... बड़े ही घटिया तरीके के विधेयक का शंशोधन कर दिया गया है |अँधेरे में लाठी भंजती रहेगी और भ्रष्ट लोग कोने के बचे रहेंगे|आखिर अन्ना कहाँ तक लड़ेंगे ...उन्हें भी उम्मीद न होगी की लोकपाल का ऐसा मखौल उड़ाया जाएगा | और कोरपोरेट वर्ल्ड को तो इससे कुछ लेना देना ही नहीं है |
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
31-12-2011, 02:50 PM | #94 |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
हिंदुस्तान में बाते / दलीले करने वाले बहुत है लेकिन निःस्वार्थ भाव से काम करने वाले बहुत कम या नहिवत लोग ही है.सबको भ्रष्टाचार से नफ़रत है लेकिन खुद का काम करवाने के नियम तोडना कोई गुनाह नहीं समजते...समाज के या कानून के बनाये छोटे छोटे नियमों का हम खुद ही पालन नहीं करते और मनो या ना मनो नेता भी तो हम में से ही कुछ लोग है...हम ही तो तो उनको चुन के वाहन भेजा है...गुंडों को हम ही तो सह देते आये है तो उनसे नफ़रत क्यूँ???
अगर देश से भ्रष्टाचार या बदी मुक्त करना है तो सड़क कर उतरने की जरुरत नहीं है,अपने दिलके अंदर उतर कर झाँकने की जरुरत है... जो सवाल आप देश या देश के नेता या अफसरों को पूछते है वही सवाल आप खुद अपने आपको पूछिए.. जो उम्मीदे आप देश या समाज से रखते/करते हो ...क्या वही उम्मीदे देश या समाज आप से रख/कर सकता है ??? देश या समाज से बदी हटानी है तो सर्वप्रथम खुद को बदी मुक्त करना होगा,अपने घर को बदी मुक्त करना होगा,अपने महोल्ले को बदी मुक्त करना होगा ,अपने गाँव को बदी मुक्त करना होगा तब जाके समाज और देश से बदीयों का खत्मा होगा... मै सब का खाऊ और मेरा खाए वो मर जाये...इस निति को छोडना होगा. क्या आप यह सब कुछ कर सकते हो ???? नहीं ...तो जैसा चलता है वैसा ही चलने दो ....कुदरत का नियम है जब पापो का घड़ा भर जाता है तो वो अपने आप टूट के बिखर जाता है. |
31-12-2011, 03:03 PM | #95 | |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
Quote:
|
|
31-12-2011, 03:05 PM | #96 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
|
31-12-2011, 03:17 PM | #97 | |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
Quote:
मैंने मेरी पिछली पोस्ट में बिहार,यूपी,एमपी,झारखण्ड की बात बसपा और सपा को ध्यान में रख कर लिखी है. |
|
31-12-2011, 08:29 PM | #98 | |
Senior Member
Join Date: Feb 2011
Location: खानाबदोश
Posts: 669
Rep Power: 26 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
Quote:
मैंने कहीं पढ़ा था की भारत में भ्रष्टाचार अधिकतम सीमा पर इसीलिए है की वहाँ पर आम इंसान को अपना खुद सही काम कराने के लिए पैसे देने पडतें हैं .......विदेशों में भ्रस्टाचार इस लेवल का नहीं है (विकसित देशों में )...यदि आप अपना पेंशन लेने जातें हैं तो आपसे कोई घुस नहीं मांगेगा ....वहाँ केवल अनुचित और गैर कानूनी काम करने के लिए पैसे मांगे जातें है ...भारत में तो उचित और कानूनी कार्य जो की आपका हक है उसके लिए पैसे देने पडतें हैं | क्या इस स्तर पर आने के बाद आप कह सकतें हैं की यहाँ खुद को मुक्त किया जा सकता है ?....कोई एक मुक्त हो भी जाए तो क्या उससे कोई फर्क पड़ता है ? आवश्यकता है एक कठोर क़ानून की जिसके भय से भ्रष्टाचार कम हो | क्यूंकि कभी कभी लोगों को नैतिक बनाने के लिए कठोर नियम – क़ानून बनाने पडतें हैं |और यही कानून है लोकपाल .......जिसके भय से अभी से ही भ्रष्टाचारियों में खलबली है .... अतः इसे उचित तरह से पास होना आवश्यक है |
__________________
ये दिल तो किसी और ही देश का परिंदा है दोस्तों ...सीने में रहता है , मगर बस में नहीं ...
|
|
01-01-2012, 12:13 PM | #99 | |
Senior Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 516
Rep Power: 16 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
Quote:
अगर हर एक इंसान ऐसा सोचेगा की एक के बदलने से क्या होगा तो आप को बता दू की जब नदी की पर्वत से समंदर की सफर सुरु होती है तब एक छोटे से बूंद से ही होती है जो आगे बढ़कर महा सागर बन जाता है....और उसी महासागर में मानवीय या कुदरती छेदछाड से उत्पन्न होती है सुनामी ...अभी आप सोचो एक बूंद में कितनी ताकत है... माफ़ी चाहता हूँ मित्र लेकिन आपने जो कारण बताये है वो सभी अपना स्वार्थ या बुजदिली को छुपाने के लिए होते है. अगर खुद में कुछ करने की चाह है तो रास्ते अपने आप बनते जाते है लेकिन सुरुआत खुद को करनी होती है....रास्ता खुद सामने से नहीं आएगा. और सख्त से सख्त कानून का क्या मतलब रह जाता है जब कानून का पालन करने की चाह ही नहीं है तो तोड़ने के हजारों बहाने मिल जायेंगे. मै भी लोकपाल का समर्थन करता हूँ Last edited by sam_shp; 01-01-2012 at 12:18 PM. |
|
01-01-2012, 12:19 PM | #100 | |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,421
Rep Power: 32 |
Re: आइए भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं
Quote:
१. भ्रष्टाचार के लिए किसी एक राजनितिक दल को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है....आज देश में जो भी स्थिति है उसके सभी राजनितिक दल पूरी तरह से जिम्मेदार हैं...किसी भी एक राजनीतिक दल को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए नहीं देखा गया है...सभी जनता को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए हैं. २. लोकपाल के लिए आदरणीय अन्ना जी ने जो भी आंदोलन चला रखा है, हम सभी उसका समर्थन तो करते हैं पर अपने निजी जीवन में भ्रष्टाचार को उखाड़ने की बजाय उसको पानी देने का काम कर रहे हैं.....अगर ऐसा ना होता तो देश में ट्रेफिक नियमों की अनदेखी करने के लिए रिश्वत देने वाले इतने सारे लोग नहीं होते.... ३. इस देश की राजनीति बहुत गन्दी हो चुकी है और मेरे निजी विचार से इस गन्दगी को साफ़ करने के लिए डायरेक्ट एक्शन अर्थात राजनीति के जरिये ही इस सिस्टम पर हमला करना चाहिए.....क्योंकि इस तरह के आन्दोलन के बावजूद ये राजनितिक दल सिवाय राजनीत के कुछ नहीं कर सकते..... ४. आंदोलन के करता धर्ताओं को एक बात ध्यान में रखनी होगी...कि किसी एक पार्टी का विरोध करने से भ्रष्टाचार का खात्मा नहीं होगा क्योंकि ऐसा करके वो दुसरे भ्रष्टाचारी का साथ दे रहे हैं.... ५. फिल्म नायक में बहुत सी बातें ऐसी थीं जो वास्तविक जीवन में संभव नहीं हैं पर एक बात का साफ़ संकेत उस फिल्म में था कि इस कीचड को साफ़ तो सभी करना चाहते हैं पर इस कीचड में कोई भी नहीं उतरना चाहता...भ्रष्टाचार से लड़ना है तो देश की राजनीति में भी उतरना होगा.....लाख बुराइयों के बावजूद भी हम देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं खो सकते.....इसे बचाए रखना होगा और कुछ ऐसा माहौल बनाना होगा कि देश को ५५० ईमानदार प्रत्याशी दिए जा सकें....कुछ ऐसा माहौल बनाना होगा कि ईमानदार और कर्मठ लोग भी जनता का प्रतिनिधि बनने के बारे में सोच सकें....और ये तब तक नहीं होगा जब तक अन्ना जैसे लोग देश की राजनीति में अपना सीधा सीधा योगदान नहीं देंगे..... ६. अगर इन आन्दोलनों से भ्रष्टाचार खत्म होना होता तो आज तक महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार खत्म हो चुका होना चाहिए था क्योंकि अन्ना जी वहाँ पर पहले से ही सक्रिय हैं...मेरे विचार से उस राज्य में अब तक जितनी भी सरकारें रही हैं वो भी भ्रष्टाचार में किसी से कम नहीं रही हैं...इसलिए आंदोलन की बजाय राजनीति में कूदना और अपने तरीके से सही लोकपाल लाने और देश से भ्रष्टाचार मिटाने की एक ईमान दार पहल को देश की राजनीति से ही आगे बढ़ाना ज्यादा श्रेयष्कर होगा..... ७. एक अन्य बात जो कि कम महत्वपूर्ण है...और जो कि सूत्र धार के लिए है..... मेरे विचार से अन्ना जी की सही उम्र ७४ वर्ष है...ना कि वो जो कि शुरूआती प्रविष्टि में बतायी गयी है.... ( इस पॉइंट को नियामक गण कृपया आवश्यक सुधार करके मिटा दें... धन्यवाद !! )
__________________
Last edited by aksh; 01-01-2012 at 12:24 PM. |
|
Bookmarks |
Tags |
2g spectrum, congress party, corrupt india, corruption, corruption india, manmohan singh, swamy, upa |
|
|