![]() |
#1 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() अफरीदी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेंट लुसिया से उन्हें 30 जुलाई से सीपीएल में खेलने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि वह विदेशी खिलाड़ियों की उस सूची में शामिल नहीं है जिन्हें कैरेबियाई लीग में खेलने के लिए करार किया जा चुका है। पाकिस्तानी ऑलरांउडर ने कहा कि मैं इस करार को अच्छी तरह से देखूंगा और उसके बाद ही कोई निर्णय लूंगा। लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंट में खेलने को लेकर मैं उत्साहित हूं। यह पहली बार है कि कैरेबियाई देश में ट्वेंटी-20 लीग हो रही है जिसमें विदेशी खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिल रहा है। खबरों के अनुसार वेस्टइंडीज के ट्वेंटी-20 कप्तान डैरेन सैमी की सिफारिश पर ही अफरीदी को सीपीएल में खेलने का प्रस्ताव दिया गया है। पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-1 से हराया है। सीपीएल की छह टीमों के लिए पाकिस्तानी ट्वेंटी-20 कप्तान मोहम्मद हफीज, ओपनर अहमद शहजाद और शोएब मलिक पहले ही करार कर चुके हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#2 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
क्रिकेट की दुनिया में अकसर खिलाड़ी घरेलू मैदान पर शेर माने जाते हैं। लेकिन वेस्ट इंडिज के क्रिस गेल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इंडियन प्रीमियर लीग से लेकर बिग बैश तक अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दुनिया को दीवाना बनाने वाले गेल अपने ही देश में सुपरफ्लॉप हो रहे हैं।
कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक ओर जहां गेल फ्लॉप हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम में अपनी जगह बनाने के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले शोएब मलिक यहां कमाल कर रहे हैं। जी हां, यह बात थोड़ी चौंकाने वाली जरूर है, लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में शोएब मलिक क्रिस गेल पर हावी हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#3 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सबसे बड़ी पारी शोएब के नाम
कैरेबियन प्रीमियर लीग में अबतक हुए मुकाबलों में सबसे बड़ी पारी पाकिस्तान के शोएब मलिक ने खेली है। ट्रिडेंट टीम की ओर से खेल रहे शोएब ने गत 30 जुलाई को लूसिया जोउक टीम के खिलाफ मैच में 78 रन बनाए थे। उन्होंने महज 51 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का लगाते हुए अपनी टीम को 17 रन से जीत दिलाई थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#4 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
रन मशीन बने मलिक
सानिया के शौहर के लिए कैरेबियाई पिचें काफी लकी साबित हो रही हैं। महज 6 मैचों में 118 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने अबतक 209 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे नंबर 1 पर हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#5 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
गेल हुए फ्लॉप
आईपीएल मैचों में धमाल मचाने वाले गेल अपने घरेलू टूर्नामेंट में फ्लॉप हो रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 5 मैचों में कुल 128 रन बनाए हैं, जिसमें एक भी अर्धशतक तक शामिल नहीं है। वैसे तो गेल हमेशा छक्के लगाने में आगे रहते हैं, लेकिन अबतक उनके बल्ले से कुल 6 छक्के निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 43 रन का है जो कि उन्होंने 16 तारीख को बनाया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#6 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सनसनी बने सनटोकी
मेजबान वेस्ट इंडीज के कृष्मर सनटोकी 6 मैचों में 11 विकेट चटकाकर टॉप पर हैं। उन्होंने 13.54 के औसत से बॉलिंग करते हुए महज 149 रन के खर्च पर 11 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 20 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#7 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
पाकिस्तानी हफीज भी कर रहे हैं धमाल
कैरेबियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी जलवा बिखेर रहे हैं। टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मोहम्मद हफीज और मार्टिन गुप्टिल के नाम है। दोनों ने गत 11 अगस्त को अमेजन टीम के लिए 98 रन की पार्टनरशिप निभाई थी। टूर्नामेंट में 5 विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी फिलहाल पाकिस्तानी बल्लेबाज के नाम है। 30 जुलाई को 78 रन की पारी के दौरान मलिक ने कीरॉन पोलार्ड संग पांचवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#8 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बांग्लादेशी का छक्का
बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने गत 3 अगस्त को ब्रिजटाउन में हुए मैच में टूर्नामेंट का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने महज 6 रन देते हुए 6 विकेट चटकाए। टी-20 क्रिकेट में यह किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज द्वारा किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शाकिब महज रन के लिहाज से वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए। टी-20 में बेस्ट परफॉर्मेंस का वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के आरुल सुपैया के नाम है, जिन्होंने 5 जुलाई 2011 को काउंटी मैच में 5 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
cpl |
|
|