16-09-2013, 07:15 AM | #131 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मीडिया स्कैन
बांग्लादेश में औरतों के खिलाफ जुर्म हर रोज एक नई शक्ल इख्तियार कर रहा है। मुल्क की बेटियां और औरतें तरह-तरह के जुल्म झेल रही हैं। कुछ दिनों पहले इसी अखबार ने औरतों के खिलाफ एक नहीं तीन-तीन जुल्मो-सितम की खबर पेश की थी। यह कहने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए कि जुल्म की इन ज्यादातर घटनाओं के पीछे जाने-पहचाने लोग ही होते हैं। इंसान की शक्ल में ऐसे जानवर या तो उनके अड़ोस-पड़ोस में बसते हैं या फिर घर की चारदीवारी में जी रहे होते हैं। लेकिन यह सब अब और देखा, सुना, सहा नहीं जाता। हम शिद्दत से महसूस कर रहे हैं कि इन वहशियाना करतूतों पर लगाम के लिए हुकूमत को नए और ठोस तरीके ईजाद करने होंगे। मौजूदा कानूनों को सख्ती से लागू करने के अलावा ऐसे भी कानून बनाए जाने चाहिए जिनसे मुजरिमों का बचकर निकलना नामुमकिन हो जाए। मुजरिम पर फौरन दबिश पड़नी चाहिए। - द डेली स्टार बांग्लादेश का प्रमुख अखबार
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
16-09-2013, 07:17 AM | #132 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मीडिया स्कैन
ओबामा जनता का भरोसा जीतें
सीरिया अमेरिकी हमला टालना चाहता है, तो विश्व निगरानी में रासायनिक हथियार सौंपे। प्रस्ताव पर ओबामा प्रशासन की मिश्रित प्रतिक्रिया होंगी। राष्ट्रपति ने इसको महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा। अब यह जानना कठिन है कि क्या यह प्रस्ताव अर्थपूर्ण है या आखिरी समय में मामले को टालने की यह साजिश सीरियाई राष्ट्रपति ने रची है। जो भी हो पर इस प्रस्ताव को संजीदगी से लेने के कारण हैं। किसी भी स्थिति के लिए ओबामा प्रशासन तैयार रहे। ओबामा ने कहा है कि प्रस्ताव विफल होता है तब के लिए हमारी योजना तैयार रहनी चाहिए। इस दौरान वह संभवत: सैन्य हमले की अपनी रणनीति के लिए देश में समर्थन हासिल करेंगे। इस पर देश बंटा हुआ है। लेकिन यह साफ है कि राष्ट्रपति तब अधिक सफल होंगे जब वह जनता से अपील करेंगे व उन सबूतों को सार्वजनिक करवाएंगे जिनमें सीरियाई हुकूमत रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करती दिखती है। - द लॉस एंजिलिस टाइम्स अमेरिका का प्रमुख अखबार
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
16-09-2013, 01:06 PM | #133 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: मीडिया स्कैन
Quote:
|
|
21-09-2013, 08:57 AM | #134 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: मीडिया स्कैन
इंतिखाब की तैयारी शुरू
जैसे ही हिन्दुस्तान में इंतिखाब की तारीख नजदीक आई भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया ताकि आम चुनाव में पार्टी की फतह हो सके। वहीं कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है मगर यह लगता है कि मोदी की मुखालफत में नौजवान सियासतदां राहुल गांधी उतारे जाएंगे। राहुल भी गांधी खानदान के वारिस हैं और वह अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के नक्शो-कदम पर चल भी रहे हैं। ये दोनों ही हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री रहे। ये दोनों नेता हिन्दुस्तान की आजादी के आइकन भी हैं। मोदी अक्खड़ हैं और हिंदू राष्ट्रवाद के मुखर प्रवक्ता भी। गुजरात में बतौर मुख्यमंत्री उनके विवादास्पद कार्यकाल को देखने और गुजरे वक्त में मुसलमानों के खिलाफ उनके भड़काऊ बयानों को जानने के बाद उनकी उम्मीदवारी को लेकर शंकाएं तो काफी व्यक्त की जा रही हैं। - द नेशन पाकिस्तान का प्रमुख अखबार
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|