03-02-2020, 06:27 PM | #1 |
Diligent Member
|
घनाक्षरी- पेड़ की कृपा
■■■■■■■■■■■■■ पेड़ों पर इतना न ज़ुल्म करो बन्धु मेरे, पेड़ की कृपा से सभी जीव यहाँ पलते। फल चखने के लिए मारते हो पत्थरों से, फिर भी ये पेड़ भाई हर साल फलते। आदिकाल से ये पेड़ मित्रता निभा रहे हैं, छलती है दुनिया ये पेड़ नहीं छलते। जब कोई मरता है सब छोड़ते हैं साथ, पेड़ तो मनुज संग देर तक जलते।। घनाक्षरी- आकाश महेशपुरी दिनांक- 03/02/2020 ■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मो. न.- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 04-02-2020 at 06:01 PM. |
Bookmarks |
|
|