![]() |
#11 |
Diligent Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Jan 2010
Posts: 1,398
Rep Power: 17 ![]() ![]() |
![]() बच्चो को ऑनलाइन देखे - ऑस्ट्रेलिया में बच्चे जन्म के बाद तुरंत ऑनलाइन हो जाते है | ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में शुरू कि गई ये योजना बहुत सफल रही और आज ये सुविधा सिंगापुर, थाईलैंड, और अन्य देशो में चालू हो चुकी है | इसके फायदे - शिशु के रिश्तेदार उसके जन्म के तुरंत बाद तस्वीरे देख पाते है | युद्ध शतर या ट्रेनिंग कैम्पों में रह रहे जवान अपने शिशु कि तस्वीर देख पाते है | |
![]() |
![]() |
![]() |
#12 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 ![]() |
![]() फिल्म का नाम ही इतना अश्लील की लिखा भी न जाए निर्देशक कौशिक मुखर्जी ने अपनी नई फिल्म का शीर्षक ही ऐसा रखा है कि शालीन भाषा में उसे लिखा भी नहीं जा सकता। फिल्म का शीर्षक एक बेहद भद्दा शब्द हो जो अश्लील वार्तालाप में समलैंगिक संबंध बनाने वाले पुरुष के लिए प्रयोग किया जाता है। एक भद्दे शब्द को फिल्म का शीर्षक बनाकर क्यू के नाम से पहचाने जाने वाले कौशिक मुखर्जी ने जता दिया है कि उनकी फिल्म कितनी बोल्ड होगी। फिल्म के ऑनलाइन ट्रेलर्स देखकर तो यही लगता है कि इसे सेंसर बोर्ड से पास कराने के लिए भी कौशिक को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वैसे फिल्म के शीर्षक ने इसे काफी चर्चित कर दिया है। रिलीज होने से पहले ही इस बंगाली फिल्म को न्यूयॉर्क में सातवें साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया है। भारतीय दर्शकों को इस फिल्म को बिना काट छांट के देखने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे। कानूनन रूप से भारत में इस फिल्म को बिना सेंसर किए देखना मुमकिन नहीं हो पाएगा। माना जा रहा है कि यह एक बेहद ही भद्दी फिल्म होगी जिसमें तुच्छ अपराधों और बंगाली रैप म्यूजिक को शामिल किया गया है। हालांकि निर्देशक का कहना है कि फिल्म हमारे समाज कि उस सच्चाई को दिखा रही है जिसे लोग जानते तो हैं लेकिन मानते नहीं। निर्देशक कौशिक सवाल करते हैं कि जब सेक्स हमारे जीवन का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा है तो फिर हम इसे स्वीकार क्यों नहीं करते हैं। |
![]() |
![]() |
![]() |
#14 |
Member
![]() |
![]()
बहुत खूब चाचा जी
आप का मिर्च मसाला भी मीठा लग रहा है |
![]() |
![]() |
![]() |
#15 |
Member
![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14 ![]() |
![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#16 |
Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 45
Rep Power: 0 ![]() |
![]()
मैं चाचा चौधरी से नाम पूछना चाहता था ,लेकिन आपने पोस्टर ही पेश कर दिया
धन्यवाद,उत्सुकता शांत करने के लिए . |
![]() |
![]() |
![]() |
#17 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
चाचा जी आपने बहुत अच्छा जनकारी दी माजा आ गया लगे रहो
|
![]() |
![]() |
![]() |
#18 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
चाचा जी आप बहुत चार्च मै हो
|
![]() |
![]() |
![]() |
#19 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 ![]() |
![]() पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा फुंफकारता आशियाना गल में लहराता हुआ ये विशाल सांप दरअसल किसी का घर है। मैक्सिको के डिजाइनर जाविएर सेनोसिएन के दिमाग की ये उपज है। उन्होंने इसका नाम कुएट्जेलकोटल नेस्ट रखा है। ये नाम पक्षियों के शिक्षा और ज्ञान के देवता एक एज्टेक सांप का है। इस प्रोजेक्ट को वे पिछले कई सालों से डिजाइन कर रहे थे। इसे तैयार करने के बाद वे अब ऐसा ही अनोखा एक और प्रोजेक्ट बनाने वाले हैं। जाविएर का ये अनोखा घर जंगल जैसे इलाके में है। बहुत से पेड़-पौधों के बीच ये घर बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने एक भी पेड़ काटने की इजाजत नहीं दी थी। जितनी जगह पर ये बना है, उसमें से 98 प्रतिशत में हरियाली है। इसलिए ये काम पूरा करना आसान नहीं था। पार्किग के लिए उन्होंने जमीन का छोटा-सा हिस्सा इस्तेमाल किया है। घर में प्रवेश करते समय ऐसा लगता है कि आप सांप के मुंह में कदम रख रहे हैं। शानदार प्राकृतिक नजारों के बीच रहने का मजा ही अलग है। इस घर को उन्होंने अंदर से भी अच्छी तरह सजाया है। |
![]() |
![]() |
![]() |
#20 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 ![]() |
![]() 1592 में से 3 करेंगे मॉडल के साथ डेटिंग वर्ल्ड कप में अपनी मस्त अदाओं से तलहका मचाने वाली पराग्वे की मॉडल लारिसा रिक्विलमे दक्षिण कोरिया पहुंच गई है। वो यहां अपने होने वाले जीवनसाथी से मुलाकात करने पहुंची है। लारिसा अफ्रीका में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप से सुर्खियों में आई थी। लारिसा बेहद हॉट ड्रैस पहन कई मैच देखने पहुंची थी और उसने अपने देश की टीम के कप जीतने पर न्यूड होकर सड़कों पर दौड़ने का भी ऐलान किया था। अक्टूबर में 25 वर्षीय लारिसा ने दक्षिण कोरिया की एक मैचमेकिंग वेबसाइट से शादी कराने का करार किया था। तब से 18-44 साल तक के 1592 पुरुष लारिसा से शादी करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। सोमवार को लारिसा कोरिया पहुंच गई। 1592 पुरुषों में से तीन को लारिसा के साथ डेट करने के लिए चुना गया है। वो अब तीनों के साथ डेटिंग कर किसी एक को जीवनसाथी चुनने का फैसला करेगी। चुने गए तीनों आवेदनकर्ता अच्छी इंग्लिश और स्पेनिश बोलते हैं और तीनों ही उसे डेट पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
gossips, india news, masala news, news, news forum, news forums, world news |
|
|