|
20-10-2011, 06:06 PM | #1 |
Administrator
|
From Russia with Love
From Russia with Love (फॉर्म russia विथ लव)
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 06:17 PM | #2 |
Administrator
|
Re: From Russia with Love
रूस ने मुझे शुरू से अपनी और आकर्षित किया है. रूस की विरासत, इसके महान नेता, १९१७ की क्रांति, साम्यवाद, अंतरिक्ष और परमाणु विज्ञान में नए खोज, इसके विश्वविख्यात वैज्ञानिक और उनकी खोजे, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के दौरान इरोडोव के भौतिकी की किताब, शतरंज की दुनिया में दबदबा, शीत युद्ध का दौरान अमेरिका के साथ वर्चस्व की लड़ाई. ऐसी कई बातें है जो मन ही मन मुझे रूस की और आकर्षित करती है और रूस के बारे में और जानने की जिज्ञासा पैदा करती है. तो चलिए इस सूत्र में हम लोग रूस (भूतपूर्व सोवीएत यूनियन ) के समाज, इतिहास, राजनीति, भूत और भविष्य की चर्चा करेंगे. आशा है जिन सदस्यों को रुसी संस्कृति में रूचि होगी वो भी इसमें अपना योगदान देंगे. :-)
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 10:46 PM | #3 |
Administrator
|
Re: From Russia with Love
आइये पहले जरा रूस के बारे में थोड़ी जानकारी प्राप्त कर ले.
रूस पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित विश्व का सब्से बड़ा देश है। इसका कुल शेत्रफल १,७०,७५,४०० किमी२ है. आकार की दृष्टि से रूस भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 10:46 PM | #4 |
Administrator
|
Re: From Russia with Love
रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया, और उत्तर कोरिया।
रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 10:48 PM | #5 |
Administrator
|
Re: From Russia with Love
रूस का इतिहास.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 10:49 PM | #6 |
Administrator
|
Re: From Russia with Love
रूस का इतिहास पूर्वी स्लाव जाति से शुरू होता है। स्लाव जाति जो आज पूर्वी यूरोप में बसती है का सबसे पुराना गढ़ कीव था जहाँ ९वीं सदी में स्थापित कीवी रुस साम्राज्य आधुनिक रूस की आधारशिला के रूप में माना जाता है । कीवि रुसों को मंगोलों के महाभियान में १२३० के आसपास परास्त किया गया लेकिन १३८० के दशक में मंगोलों का पतन आरंभ हुआ और मॉस्को (रूसी भाषा में मॉस्कवा) का उदय एक सैन्य राजधानी के रूप में हुआ । १७वीं से १९वीं सदी के मध्य में रूसी साम्रज्य का अत्यधिक विस्तार हुआ । यह प्रशांत महासागर से लेकर बाल्टिक सागर और मध्य एशिया तक फैल गया । प्रथम विश्वयुद्ध में रूस को ख़ासी आंतरिक कठिनाइयों का समना करना पड़ा और १९१७ की बोल्शेविक क्रांति के बाद रूस युद्ध से इलग हो गया । द्वितीय विश्वयुद्ध में अपराजेय लगने वाली जर्मन सेना के ख़िलाफ अप्रत्याशित अवरोध तथा अन्ततः विजय प्रदर्शित करन के बाद रूस तथा वहाँ के साम्यवादी नायक जोसेफ स्टालिन की धाक दुनिया की राजनीति में बढ़ी । उद्योगों की उत्पादक क्षमता और देश की आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आते रहे । १९३० के दशके में ही साम्यवादी गणराज्यों के समूह सोवियत रूस का जन्म हुआ था । द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद शीत युद्ध के काल के गुजरे इस संघ का विघटन १९९१ में हो गया ।
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
20-10-2011, 11:01 PM | #7 |
Special Member
|
Re: From Russia with Love
बहुत ही अच्छी जानकारी
रूस के बारे में काफी कुछ जानने को मिलेगा नई नई जानकारिय इकठ्ठा करना हमेशा से मेरी रूचि में रहा है
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
Bookmarks |
Tags |
india, places to visit in russia, russia, russian culture, russian history, russian inventions, soviet union, ussr |
|
|