30-10-2010, 11:06 AM | #1 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 |
मिर्च मसाला .... ख़बरें सिर्फ आपके लिए
|
30-10-2010, 11:08 AM | #2 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 |
3.17 सेकेंड में गटक जाता है 640 मिली. बियर
बीजिंग. एक चीनी व्यक्ति ने खुद को दुनिया का सबसे तेजी से बियर पीने वाला व्यक्ति होने का दावा किया है। 41 वर्षीय झांग फेंगझोंग 3.17 सैकेंड में 640 मिलीलीटर बियर पी जाता है। लियाओनिंग प्रांत के हुलुदाउ में रहने वाले झांग का नाम जिनसी बुक में भी दर्ज हो चुका है। जिनसी बुक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस का चीनी संस्करण है। झांग को उम्मीद है कि जल्द उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में भी दर्ज हो जाएगा। इस रिकॉर्ड के अलावा उसके पास 7 सैकेंड में 1.2 लीटर दूध खत्म करने का रिकॉर्ड भी है। झांग देश के कई हिस्सों में होने वाले ड्रिंकिंग कंपीटिशन में हिस्सा लेता रहता है। उसके इस टैलेंट बारे पूछने पर उसने कहा, यह मेरी व्यक्तिगत प्रतिभा है और साथ में थोड़ी बहुत ट्रेनिंग। मैं अन्य लोगों से मेरे इस टैलेंट की कॉपी न करने का आग्रह करता हूं। |
31-10-2010, 02:06 PM | #5 |
Diligent Member
Join Date: Oct 2010
Location: चांदनी चौक
Posts: 812
Rep Power: 17 |
चाचा चौधरी जी का हार्दिक स्वागत है. चाचा जी, कृपया अच्छी अच्छी और चटपटी ख़बरों से सभी को सराबोर कर दीजिये. धन्यवाद.
__________________
अच्छा वक्ता बनना है तो अच्छे श्रोता बनो, अच्छा लेखक बनना है तो अच्छे पाठक बनो, अच्छा गुरू बनना है तो अच्छे शिष्य बनो, अच्छा राजा बनना है तो अच्छा नागरिक बनो |
01-11-2010, 09:50 AM | #6 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 |
बहुत बहुत धन्यवाद् मित्रो ..... उत्साह बढ़ाने के लिए .......
|
01-11-2010, 09:55 AM | #7 |
Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 44
Rep Power: 0 |
महाप्रलय की तैयारी में बना ली 'नूह' की कश्ती बाइबल के एक किस्से में नोआ (नूह) ने लोगों को महाप्रलय से बचाने के लिए एक कश्ती बनाई थी, जिसमें वे सभी जानवरों का एक-एक जोड़ा भी साथ लेकर बैठ गए थे। अब रूस के केमेरोवा गांव के रहने वाले निकोले ओरेखोव ने अपना घर उसी कश्ती के शेप में बनाया है। दोवा नहीं किया जा सकता कि ये बिलकुल बैसा ही है, फिर भी उन्होंने अपनी कल्पना से जितना बन सकता था, बनाया है। 47 वर्षीय निकोले को इस काम में एक साल से ज्यादा वक्त लगा है। ये काम 7 जुलाई 2007 (07.07.07) के दिन शुरू किया गया था। तीन मंजिला है ये नाव दरअसल आजकल क्लाइमेट चैंज की वजह से आने वाली बाढ़ों से निकोले बहुत डरते हैं। उन्हें हमेशा भीषण बाढ़ का डर सताता है। इसके अलावा वे कुछ अनोखा भी बनाना चाहते थे। इस तरह उन्होंने आर्किटेक्चर का ये शानदार नमूना तैयार किया है। इसके डिजाइन में किसी तरह की कमी नहीं देखी जा सकती। उनका ये अनोखा घर 9 मीटर ऊंचा और 14 मीटर लंबा है। इसमें पहली मंजिल पर आधुनिक बाथरूम, स्वीमिंग पूल और किचन है। दूसरी मंजिल पर दो बैडरूम और नर्सरी है। तीसरी मंजिल ग्रीन हाउस है। उन्होंने अपने इस अनोखे क्रिएशन का नाम आर्क ऑफ निकोलायेव रखा है। |
01-11-2010, 02:09 PM | #8 |
Exclusive Member
|
बहुत बढीया दीपक भाई गजब
|
01-11-2010, 02:33 PM | #9 | |
Diligent Member
Join Date: Oct 2010
Location: जयपुर (राजस्थान)
Posts: 1,366
Rep Power: 17 |
Quote:
|
|
03-11-2010, 11:04 PM | #10 |
Diligent Member
Join Date: Oct 2010
Location: चांदनी चौक
Posts: 812
Rep Power: 17 |
वह वह चाचाजी, बहुत खूब, कृपया और चटपटी ख़बरें सुनाइये.
__________________
अच्छा वक्ता बनना है तो अच्छे श्रोता बनो, अच्छा लेखक बनना है तो अच्छे पाठक बनो, अच्छा गुरू बनना है तो अच्छे शिष्य बनो, अच्छा राजा बनना है तो अच्छा नागरिक बनो |
Bookmarks |
Tags |
gossips, india news, masala news, news, news forum, news forums, world news |
|
|