03-03-2014, 06:26 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- हमेँ भी तो खज़ाने का...
॰ ॰ ॰ हमेँ भी तो खज़ाने का ज़खीरा मिल गया होता अगर जो बेईमानी का किया कुछ हौसला होता वो मेरा हमसफर शायद नहीँ ऐसे खफा होता कि होता पास जो पैसा नया ही सिलसिला होता ग़रीबी के वजह से दब गई है जिन्दगी मेरी ये वरना कामयाबी से न इतना फासला होता अगर जिन्दा रहेँ अच्छा मरेँ तो भी न हो मुश्किल कि मुश्किल है, नहीँ जब जिन्दगी का फैसला होता सितमगर है मगर फिर भी मेरी यादोँ मेँ रहता है वो दिल को चोट देकर भी नहीँ दिल से जुदा होता मेरी ये जिन्दगी शायद नया रुख दे भी सकती थी अगर 'आकाश' हमको भी कोई मौका मिला होता ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी Aakash maheshpuri पता- वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 05-03-2014 at 07:04 PM. |
05-03-2014, 02:44 PM | #2 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 241 |
Re: ग़ज़ल- हमेँ भी तो खज़ाने का...
Quote:
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
|
05-03-2014, 07:18 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- हमेँ भी तो खज़ाने का...
आदरणीय ग़ज़ल को सम्पादित कर दिया है। उपरोक्त इंगित शेर का भाव इस प्रकार है- निर्णय मेँ देरी से अनेक समस्याएँ जन्म लेतीँ हैँ अतः निर्णय अच्छा, बुरा जो भी हो जल्दी आना चाहिए। लेकिन जब इसमेँ देरी होती है तो मुश्किल होती है।
|
20-02-2019, 12:39 PM | #4 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- हमेँ भी तो खज़ाने का...
आंशिक परिवर्तन के उपरांत पुनः
ग़ज़ल- हमें भी तो खज़ाने का ज़खीरा मिल गया होता ★★★★★★★★★★★★★★★★★★★ हमें भी तो खज़ाने का ज़खीरा मिल गया होता अगर जो बेईमानी का किया कुछ हौसला होता वो मेरा हमसफर शायद नहीँ ऐसे खफा होता कि होता पास जो पैसा नया ही सिलसिला होता ग़रीबी के वजह से दब गई है जिन्दगी मेरी ये वरना कामयाबी से न इतना फासला होता अगर जिन्दा रहें अच्छा, मरें तो भी न हो मुश्किल कि मुश्किल है, नहीं जब जिन्दगी का फैसला होता सितमगर है मगर फिर भी मेरी यादों में रहता है वो दिल को चोट देकर भी नहीं दिल से जुदा होता हमारी जिन्दगी शायद नया रुख दे भी सकती थी अगर ‘आकाश’ हमको भी कोई मौका मिला होता – आकाश महेशपुरी |
Bookmarks |
|
|