22-02-2019, 06:16 PM | #1 |
Diligent Member
|
है चुनाव आने वाला
★★★★★★★★★ नेताओं का जत्था है अब गांव-गांव आने वाला देखो फिर से भाई शायद है चुनाव आने वाला गूँगे-बहरे बनकर अबतक ये कुर्सी पर बैठे थे अब आयेंगे हाथ जोड़ने कल तक कितना ऐंठे थे रुख में इनके गिरगिट जैसा है स्वभाव आने वाला- देखो फिर से भाई शायद है चुनाव आने वाला मिलने का भी समय न देकर जिसने तुमको दुत्कारा वही मनुज अब भीख मांगने आ जाएगा दोबारा भिखमंगों सा है मुख पर अब हाव-भाव आने वाला- देखो फिर से भाई शायद है चुनाव आने वाला जनता का तो समय कटेगा पाँच साल यूँ ही रोकर नेता हमें लड़ाएंगे बस स्वार्थ हेतु अन्धे होकर इनके कारन ही आपस में है दुराव आने वाला- देखो फिर से भाई शायद है चुनाव आने वाला रचना- आकाश महेशपुरी ■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 9919080399 नोट- यह रचना मेरी प्रथम प्रकाशित पुस्तक “सब रोटी का खेल” जो मेरी किशोरावस्था में लिखी गयी रचनाओं का हूबहू संकलन है, से ली गयी है। यहाँ यह रचना मेरे द्वारा शिल्पगत त्रुटियों में यथासम्भव सुधार करने के उपरांत प्रस्तुत की जा रही है। |
25-02-2019, 08:06 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: है चुनाव आने वाला
चुनावी मौसम में नेताओं की सही तस्वीर खींची गयी है. बहुत सुन्दर व्यंग्य गीत.
धन्यवाद, आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
03-03-2019, 12:41 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: है चुनाव आने वाला
बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय!
Last edited by आकाश महेशपुरी; 03-03-2019 at 12:49 PM. |
03-03-2019, 12:50 PM | #4 |
Diligent Member
|
Re: है चुनाव आने वाला
|
Bookmarks |
|
|