27-10-2019, 11:11 PM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- नून रोटी रोज़ खाते रहे गये
■□■□■□■□■□■□■ नून-रोटी रोज़ खाते रह गये पर कलम यूँ ही चलाते रह गये इससे अच्छा हम चलाते फावड़ा गीत ग़ज़लें ही बनाते रह गये तालियों से भूख मिटती है नहीं मुफ़्त में कविता सुनाते रह गये सो गये बच्चे बिना खाये मगर काफ़िया हम तो मिलाते रह गये चिटकुलों का है ज़माना दोस्तों ज्ञान की गंगा बहाते रह गये जिंदगी "आकाश" अक्सर पूछती क्यूँ बता लिखते व गाते रह गये ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 27/10/2019 ■□■□■□■□■□■□■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरनाथ जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाइल- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 28-10-2019 at 09:47 AM. |
04-11-2019, 11:44 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- नून रोटी रोज़ खाते रहे गये
सुंदर व भावपूर्ण ग़ज़ल.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
20-11-2019, 08:50 AM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- नून रोटी रोज़ खाते रहे गये
|
Bookmarks |
|
|