12-05-2011, 02:09 PM | #1 |
VIP Member
|
इस वजह से आती है मौत की सुनामी!
यही कारण है जो इन दोनों प्लेट्स को हर साल एक इंच दूर कर रहा है। दुनिया में करीब आठ प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स हैं और करीब इतनी ही छोटी प्लेट्स हैं। ज्यादातर प्लेट्स एक-दूसरे पर चढ़ रही हैं। इन प्लेट्स के खिसकने से ही सुनामी जैसी घटनाएं घटती हैं। ये मामला उलटा है, यहां इनके बीच दूरी बढ़ रही है। एलेक्स और उनके एक पार्टनर ने सिल्फ्रा, नेस और निकुलासर्गजा में ये फोटो लिए हैं। यहां पर ये प्लेट्स करीब 200 फीट गहरी हैं। उन्होंने एर्नारनेस स्ट्रटर की चिमनी से निकलने वाले 80 डिग्री सेंटीग्रेड का पानी जहां 4 डिग्री के समुद्री से पानी से मिलता है, उस जगह की तस्वीरें भी ली हैं। यहां पानी बादलों या फिर पंखों जैसा लगता है। एलेक्स बताते हैं कि लोग आइसलैंड जमीन के ऊपर नजर आने वाली ऐसी प्रक्रियाओं को देखने आते हैं लेकिन ऐसा पानी के अंदर भी होता है। स्कूबा डाइविंग के लिए भी ये बेहतरीन जगह है। एलेक्स के अनुसार वे लगभग दुनिया के हर हिस्से में डाइविंग कर चुके हैं लेकिन इतना साफ पानी कहीं और नहीं है
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
23-06-2011, 04:40 AM | #2 |
Member
Join Date: May 2011
Posts: 204
Rep Power: 15 |
Re: इस वजह से आती है मौत की सुनामी!
? ? ? |
Bookmarks |
|
|