07-11-2012, 05:36 PM | #1 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
मधुशाला....................!
तो चलो मधुशाला मै |
07-11-2012, 05:37 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
मृदु भावों के अंगूरों की आज बना लाया हाला,
प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला, पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा, सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।।१। |
07-11-2012, 05:37 PM | #3 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
प्यास तुझे तो, विश्व तपाकर पूर्ण निकालूँगा हाला,
एक पाँव से साकी बनकर नाचूँगा लेकर प्याला, जीवन की मधुता तो तेरे ऊपर कब का वार चुका, आज निछावर कर दूँगा मैं तुझ पर जग की मधुशाला।।२। |
07-11-2012, 05:38 PM | #4 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
प्रियतम, तू मेरी हाला है, मैं तेरा प्यासा प्याला,
अपने को मुझमें भरकर तू बनता है पीनेवाला, मैं तुझको छक छलका करता, मस्त मुझे पी तू होता, एक दूसरे की हम दोनों आज परस्पर मधुशाला।।३। |
07-11-2012, 05:38 PM | #5 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
भावुकता अंगूर लता से खींच कल्पना की हाला,
कवि साकी बनकर आया है भरकर कविता का प्याला, कभी न कण-भर खाली होगा लाख पिएँ, दो लाख पिएँ! पाठकगण हैं पीनेवाले, पुस्तक मेरी मधुशाला।।४। |
07-11-2012, 05:38 PM | #6 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
मधुर भावनाओं की सुमधुर नित्य बनाता हूँ हाला,
भरता हूँ इस मधु से अपने अंतर का प्यासा प्याला, उठा कल्पना के हाथों से स्वयं उसे पी जाता हूँ, अपने ही में हूँ मैं साकी, पीनेवाला, मधुशाला।।५। |
07-11-2012, 05:39 PM | #7 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
मदिरालय जाने को घर से चलता है पीनेवला,
'किस पथ से जाऊँ?' असमंजस में है वह भोलाभाला, अलग-अलग पथ बतलाते सब पर मैं यह बतलाता हूँ - 'राह पकड़ तू एक चला चल, पा जाएगा मधुशाला।'। ६। |
07-11-2012, 05:39 PM | #8 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
चलने ही चलने में कितना जीवन, हाय, बिता डाला!
'दूर अभी है', पर, कहता है हर पथ बतलानेवाला, हिम्मत है न बढूँ आगे को साहस है न फिरुँ पीछे, किंकर्तव्यविमूढ़ मुझे कर दूर खड़ी है मधुशाला।।७। |
07-11-2012, 05:40 PM | #9 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
मुख से तू अविरत कहता जा मधु, मदिरा, मादक हाला,
हाथों में अनुभव करता जा एक ललित कल्पित प्याला, ध्यान किए जा मन में सुमधुर सुखकर, सुंदर साकी का, और बढ़ा चल, पथिक, न तुझको दूर लगेगी मधुशाला।।८। |
07-11-2012, 05:40 PM | #10 |
Special Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 3,042
Rep Power: 22 |
Re: मधुशाला....................!
मदिरा पीने की अभिलाषा ही बन जाए जब हाला,
अधरों की आतुरता में ही जब आभासित हो प्याला, बने ध्यान ही करते-करते जब साकी साकार, सखे, रहे न हाला, प्याला, साकी, तुझे मिलेगी मधुशाला।।९। |
Bookmarks |
|
|