02-01-2013, 02:50 AM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
साल 2012 जहां लोगों को कई गम और खुशियां दे गया, वहीं वर्ष 2013 के आने पर लोगों में कई बातों को लेकर तनाव पैदा हुआ है तो कुछ पल-पल की खुशियों को बटोरने में लगे हैं। जाते हुए साल की कुछ दर्दनाक घटनाओं ने जहां इंसान को सोचने को मजबूर कर दिया है तो वहीं लोगों ने कुछ घटनाओं से जीने की प्रेरणा ली है। खैर, बदलता वक्त और परिस्थिति लोगों को जीना सिखा ही देती है। आज इसी परिस्थिति की देन है कि कुछ सालों के दरमियां लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। अब चाहे वह पर्सनल लाइफ से जुड़ा हो, प्रोफेशनल लाइफ से या फिर रहन-सहन या खान-पान में, हर जगह लोगों की सोच में बदलाव आया है और नएपन के साथ जिंदगी को जीने का नजरिया बना है। आइए, जानते हैं समय के साथ बदलती यह बयार जिंदगी के हर हिस्से में किस प्रकार से नयापन ला रही है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 02:52 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
नई उमंग, नई ताजगी और कुछ नई सोच के साथ जिस तरह दिन की शुरुआत होती है, उसी तरह नए साल की शुरुआत के लिए भी लोग जीवन में कुछ नया करने और जिंदगी को अनोखे तरीके से जीने की तमन्ना करते हैं। ऐसे में कुछ लोग कसमें-वादे लेते हैं तो कुछ पुराना छोड़कर नया अपनाते हैं। हालांकि हर साल जीवन में कुछ नया करने का जज्बा बरसों से चली आ रही एक रीत के समान है, जो लोगों में कुछ नया करने की कशिश पैदा करती है। ऐसे में इस साल भी लोगों ने कुछ नया करने का वादा किया है तो वहीं कुछ बदलाव करने की बात भी आई है। कुछ लोगों की बदलती सोच और नएपन ने दूसरों से अलग और बेहतरीन करने का नजरिया भी दिया है। आइए, जानते हैं साल 2012 के जाने और साल 2013 के आने के साथ ही पुरुषों, महिलाओं, यूथ और बच्चों के जीने के तरीकों में क्या बदलाव आया है। साल 2013 में जिंदगी जीने के 13 बदलाव और नएपन...
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 02:55 AM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
1. सोच में ‘नयापन’
समय बदलने के साथ ही लोगों की सोच में भी बदलाव आया है। जहां लोग पहले सड़ी-गली कुंठाओं के मध्य अपनी जिंदगी गुजार देते थे, आज वहीं लोगों की सोच में बदलाव हुआ है। महिलाएं भी पुरुषों के समान सोचने लगी हैं तो यूथ भी अपनी सोच बदल रहे हैं। अब वह जमाना गया, जब लोग अपने बड़ों के कहने और उनके अनुसार काम करना स्वीकार लेते थे। बदलते वक्त ने लोगों की सोच बदली है और वे ‘सादा जीवन-उच्च विचार’ को पसंद कर रहे हैं। दूसरों की खुशियों में खुशियां ढूंढ़ रहे हैं तो वहीं गम में एकजुट होकर समर्थन कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 02:57 AM | #4 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
2. लाइफ स्टाइल में ‘नयापन’
समय के साथ बदलती दुनिया में लोगों की लाइफ स्टाइल भी बदल रही है। पहनावे से लेकर लोगों की चाल-ढाल में भी बदलाव आया है। बीते साल हुई कुछ घटनाओं ने लोगों को खुद में परिवर्तन करने पर सोचने को मजबूर कर दिया है। कुछ समय पहले महिलाएं जहां चमक-दमक के कपड़ों को पसंद करने लगी थीं, वहीं आज उनकी सोच में बदलाव आया है और वे समय के साथ शालीन और साधारण कपड़ों को पसंद कर रही हैं। वहीं, लड़कों में भी कुर्ता-पायजामा जैसी सादा वेशभूषा को पसंद किया जा रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 02:59 AM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
3. खान-पान में ‘नयापन’
बदलता वक्त लोगों के जीवन को बदल रहा है। पहले जहां लोग शुद्ध और सादा भोजन का सेवन करते थे, वहीं समय के साथ डिब्बाबंद भोजन और फास्ट फूड का चलन बढ़ गया था। पर अब फिर से लोग घर का बना खाना और कम तले-भुने भोजन को ज्यादा महत्व देने लगे हैं। साथ ही किसी भी खाद्य सामग्री को खरीदने से पहले जांच-परख कर रहे हैं। ऐसा नजारा केवल महिलाओं या पुरुषों में ही देखने को नहीं मिल रहा है, बल्कि यूथ में भी देखा जा रहा है। वहीं, बच्चे सादा खाना खाने के बजाय चटपटा खाना खा रहे थे, लेकिन बड़ों के साथ उनकी सोच में बदलाव आ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी अच्छा साबित हो रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 03:00 AM | #6 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
4. पर्सनल लाइफ में ‘नयापन’
जिंदगी भी अजीब है, कभी लड़ाई तो कभी प्यार चलता रहता है। ऐसे में बड़ों और बच्चों के साथ यूथ की सोच बदल रही है। पर्सनल लाइफ को लेकर यूथ में काफी बदलाव देखने को मिला है। शादी को महज दो लोगों का बंधन मानने की बजाय अब इसे सात जन्मों का रिश्ता माना जा रहा है। लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं, ऐसे में दोनों की सोच और समझ के साथ किए जाने वाले बदलाव लोगों को नई दिशा दे रहे हैं। लोग अपनी बातों को शेयर कर उससे छुटकारा पाने का प्रयास कर रहे हैं और जिंदगी के हर पल को जीने की कोशिश कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 03:02 AM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
5. प्रोफेशन में ‘नयापन’
पहले जहां प्रोफेशनल लाइफ को केवल काम से ही जोड़ा जाता था, आज वहां भी बदलाव आया है। एक ओर जहां महिलाएं कॉरपोरेट फील्ड से जुड़ने लगी हैं तो वे घर के कामकाज को भी देख रही हैं। वहीं, कुछ कम्पनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने और पल-पल की खुशी को जीने के लिए काम के साथ मस्ती-फन भी कर रही हैं। अब काम के साथ मनोरंजन की भी जरूरत बढ़ गई है। छोटे-छोटे पलों को भी आफिस में जिया जा रहा है। लोग अपनी खुशियों को साझा कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
02-01-2013, 03:04 AM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
6. रिश्तों में ‘नयापन’
रिश्तों के प्रति लोगों की सोच बदली है। आज विवाह बंधन में बंधने वाले दो इंसान सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को ही नहीं, बल्कि वे इसके साथ दोस्ती और जीवन साथी के रिश्ते को भी बखूबी निभा रहे हैं। वहीं, बच्चे और युवा माता-पिता का आदर-सम्मान करने के साथ ही उन्हें अपना दोस्त भी मानने लगे हैं। साथ ही अपना हर दुख-दर्द उन्हें बताने लगे हैं। इस प्रकार आज रिश्तों मे काफी बड़ा बदलाव आया है, जो लोगों की सोच को बदल रहा है और जीने के नए नजरिए को पेश कर रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 02-01-2013 at 11:32 PM. |
03-01-2013, 01:23 AM | #9 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
7. यादों में ‘नयापन’
लोग पहले जहां यादों को फोटो या पत्रों के जरिए सहेजकर रखते थे, आज इसमें काफी परिवर्तन आ गया है। तकनीक ने आज ऐसे कई प्रॉडक्ट मार्केट को दिए हैं, जो लोगों की यादों को सहेजने में कारगर भूमिका निभा रहे हैं। मसलन, फोन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, सीडी आदि ऐसे कई उपकरण मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग यादों को समेटने में किया जा रहा है। इन यादों को लोग बरसों तक अपने पास रख सकते हैं, जिनमें न तो जंग लगने की परेशानी है और न ही खराब होने का डर है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-01-2013, 01:25 AM | #10 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यूं लाएं जिंदगी में ‘नयापन’
8. मार्केट में ‘नयापन’
आज मार्केट में भी नयापन आ गया है। पहले जहां व्यापारी समय और त्योहार देखकर ही उत्पाद बेचते थे, आज वहीं इनमें बदलाव आया है। पहले श्राद्ध के समय लोग अपने घरों में नया सामान नहीं खरीदते थे, क्योंकि उनका मानना होता था, इस समय खरीदा हुआ सामान अशुभ होता है, पर सोच में बदलाव हुआ और आज दुकानों में ऐसे समय में भी लोगों की भीड़ रहने लगी है। वहीं, दुकानदार भी उनको अच्छे से अच्छा सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा मार्केटिंग में भी बदलाव आया है। यूथ नए-नए तरीके से मार्केटिंग कर ग्राहक को लुभा रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 03-01-2013 at 01:27 AM. |
Bookmarks |
|
|