PDA

View Full Version : गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)


Pages : 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 [56] 57 58

aspundir
21-12-2017, 05:33 PM
चिंकी: मेरे पति बहुत ही सीधे हैं। मेरे अलावा किसी की ओर नजर उठाकर भी नहीं देखते हैं।
पिंकी: मेरे पति तो चार कदम आगे हैं। पराई औरत तो क्या, मेरी तरफ भी आंख उठाकर नहीं देखते।

aspundir
22-12-2017, 10:02 PM
एक कबूतर ने पप्पू (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%AA%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%82) पर बीट कर दी।
पप्पू: ओए, तेरी मां ने तुझे कच्छा पहनना नहीं सिखाया क्या?

कबूतर: तू कच्छा पहन कर करता है क्या बे?

aspundir
22-12-2017, 10:03 PM
एक आदमी रात को दारू पीकर लौटा और दरवाजा खटखटाया। पत्नी ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला।
आखिरकार पत्नी ने अंदर से गुस्से में कहा- कौन है?
पति ने कहा- खूबसूरत लड़की के लिए प्यारे-प्यारे फूल लाया हूं।
पत्नी ने झट से दरवाजा खोल दिया।
पत्नी ने पूछा- फूल कहां हैं?
पति अंदर घुसते हुए बोला- खूबसूरत लड़की भी कहां है।

aspundir
23-12-2017, 08:24 PM
राजू: तेरा भाई आजकल क्या कर रहा है?
रामू: एक दुकान खोली थी पर अब जेल मे बंद है।

राजू: क्यों?

रामू: दुकान हथौड़े से खोली थी।

aspundir
23-12-2017, 08:25 PM
टीचर: परेशान क्यों हो?
पप्पू ने कोई जवाब नहीं दिया।
टीचर: क्या हुआ, पेन भूल आये हो?
पप्पू फिर चुप।
टीचर: रोल नंबर भूल गए हो?
टीचर फिर से: हुआ क्या है, कुछ तो बताओ क्या भूल गए?
पप्पू गुस्से से: अरे! यहां मैं पर्ची गलत ले आया हूं और आपको पेन-पेंसिल की पड़ी है।

aspundir
23-12-2017, 08:26 PM
इंटरवल के बाद अंधेरे में अपनी सीट की ओर लौटती महिला ने कोने वाली सीट पर बैठे व्यक्ति से पूछा
"भाई साहब, क्या बाहर जाते समय मैंने गलती से आपका पैर कुचल दिया था?"

दर्शक (गुस्से में) - "हाँ, कुचला था।अब क्या माफ़ी मांग रही हैं?"

महिला - "माफ़ी वाफी नहीं भैया, इसका मतलब मेरी सीट इसी लाइन में है।"

aspundir
26-12-2017, 08:36 PM
सोनू ने रात को पार्टी में ज्यादा शराब पी ली और नशे में कैब करके चला गया।

थोड़ी देर बाद मोनू ने फोन किया और कहा, अरे तू कहां गया? पार्टी तो तेरे ही घर पर हो रही थी।

aspundir
26-12-2017, 08:37 PM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय शादी नहीं है।
.
.
ना कोई नागिन डांस हुआ और ना ही कोई फूफा नाराज!

aspundir
26-12-2017, 08:37 PM
समय बिल्कुल बदल चुका है।

पहले बच्चे गाते थे, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा!
.
.
.
आजकल बच्चे गाते हैं, बापू सेहत के लिए तू तो हानिकारक है।

aspundir
26-12-2017, 08:50 PM
पिंकी: तेरे कमरे में सारे कपड़े बिखरे पड़े हुए हैं। इन्हें अलमारी में क्यों नहीं रखती?

चिंकी: यार, जिससे कपड़े मांगकर लाई हूं। उससे अलमारी मांगते हुए शर्म आती है।

aspundir
26-12-2017, 08:51 PM
भारत में दो बिस्किट ही फेमस हैं।

1. मैरी गोल्ड और 2. पारले जी

पहला कप में जाता नहीं और दूसरा कप से वापस आता नहीं!

aspundir
26-12-2017, 09:17 PM
सोनू: कहां हो?
गर्लफ्रेंड: पापा के साथ होटेल में डिनर कर रही हूं। तुम कहां हो?

सोनू: जिस भंडारे में तुम खाना खा रही हो, उसी के पीछे वाली लाइन मेंपूड़ी परोस रहा हूं। चाहिए तो बता देना।

aspundir
26-12-2017, 09:17 PM
आजकल टूथपेस्ट में लौंग, तुलसी, मुलेठी , नीम, चंदन सब आते हैं...
.
.
.
कंपनियों को कोई समझाए कि मुंह में सिर्फ ब्रश करना है, हवन नहीं!

aspundir
28-12-2017, 09:34 PM
पंडित: अब दूल्हा और दुल्हन 7 फेरे लेंगे।

विराट कोहली: मैं तो सौ फेरे लूंगा।
अनुष्का: सुनो, यहां मैच नहीं फेरे चल रहे हैं।

aspundir
28-12-2017, 09:35 PM
आने वाले दिनों में शादी में 7 की जगह 8 वचन लिए जाएंगे!
.

.
.
आठवां वचन 'वॉट्सऐप-फेसबुक से ज्यादा समय अपने पति को दूंगी' होगा।

aspundir
28-12-2017, 09:36 PM
सुना है, तारीखें सारी जवां हो रही हैं...
.
.
तारीखों को अठारवां साल लगने वाला है।

aspundir
29-12-2017, 05:30 PM
लड़की: तुमने क्या पढ़ाई की है, हिंदी में बताओ?
लड़का: नेत्र चाय नेत्र।
लड़की: यह क्या है?
लड़का: आई टी आई।

aspundir
29-12-2017, 05:34 PM
पत्नी: पड़ोस की पिंकी को गणित में 100 में से 99 नंबर मिलें हैं।
पति: अच्छा तो 1 नंबर कहां रह गया?
पत्नी: वह अपना बेटा लेकर आया है।

aspundir
29-12-2017, 05:36 PM
फोन में लगा देखकर...
पापा- बेटा क्या कर रहा है?
सोनू- पापा वर्षा आने वाली है।
पापा- कुछ पढ़ लिया कर नालायक, सारे दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है।
सोनू- पापा मैं बारिश की बात कर रहा हूं।

aspundir
30-12-2017, 06:55 PM
पत्नी: 2 किलो मटर ले लूं?
पति: हां लेलो।

पत्नी: तुम्हारी राय नहीं मांग रही। पूछ रही हूं कि इतने छील लोगे या थोड़े कम लूं।

aspundir
30-12-2017, 06:57 PM
सोनू: यार, फेक आईडी की भी हद हो गई।
मोनू: कैसे, क्या हुआ?

सोनू: कल महात्मा गांधी की रिक्वेस्ट आई है।

aspundir
31-12-2017, 07:35 PM
जिन-जिन लोगों ने क्रिसमस को लालटोपी के साथ फोटो डाला है।
.
.
उम्मीद है, नाग पंचमी को गले में सांप लटकाकर फोटो पोस्ट करेंगे।

aspundir
01-01-2018, 05:55 PM
लगातार जीत के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है...

.
.
पहले नंबर पर अभी भी bjp है।

aspundir
01-01-2018, 05:56 PM
कहीं लिखा था कि पत्नी को बहस से नहीं बल्कि अपनी मुस्कान से हराओ।
सोनू ने घर आकर ऐसा ही किया।

पत्नी: आजकल तुम्हें बहुत ज्यादा हंसी आ रही है। लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा!

aspundir
02-01-2018, 06:52 PM
पति: जब तुम मायके जाती हो तो कैसा लगता है?


पत्नी: बहुत अच्छा लगता है।

पत्नी: तुम्हें सबसे अच्छा कब लगता है?

पति: वही, जब तुम मायके जाती हो।

aspundir
02-01-2018, 06:53 PM
हर किसी की जिंदगी में एक ऐसा दोस्त जरूर होता है...
.

.
.
जो सारी प्रॉब्लम सुनकर, अंत में कहता है कि तेरा कुछ नहीं हो सकता!

aspundir
03-01-2018, 05:58 PM
ठंड इतनी तेज है कि मच्छर भी कान में आकर बोल रहा है...
.

.
काटूंगा नहीं, रजाई गर्म हो गई हो तो थोड़ी देर घुस जाने दे!

aspundir
03-01-2018, 05:59 PM
गर्लफ्रेंड: अगर मेरे 12वीं 70% नंबर आए तो पापा मुझे ऐक्टिवा दिलाएंगे।
सोनू: मेरे पापा ने तो 10वीं में 33% आते ही मुझे ट्रैक्टर दिलाया था और वह भी ट्रॉली सहित।

aspundir
04-01-2018, 06:36 PM
सबसे बड़ा झूठ तो ममी बोलती है, जब कहती है...
.
.
.
एक लोटा पानी डालने के बाद ठंड नहीं लगेगी।

aspundir
04-01-2018, 06:37 PM
सोनू: सर, एक बात कहनी है।

टीचर: कहो।

सोनू: जब एक टीचर सारे सबजेक्ट्स नहीं पढ़ा सकता तो एक स्टूडेंट कैसे पढ़ सकता है?

aspundir
05-01-2018, 05:57 PM
दादा-दादी बन चुके एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया.
अगले दिन दादाजी हाथ में गुलाब का फूल लेकर उसी रास्ते पर जाकर खड़े हो गए जहां से जवानी के दिनों में दादी जी गुजरा करती थीं.
दादाजी काफी देर तक खड़े रहे, यहाँ तक कि उन के पैरों में दर्द होने लगा, मगर दादी जी नहीं आईं.
घर जाकर दादाजी गुस्से से दादी जी से बोले – “तुम आईं क्यों नहीं ?”
दादी जी शर्माते हुए बोलीं – “मम्मी ने आने ही नहीं दिया … !!!”

aspundir
05-01-2018, 05:57 PM
एक बार मुर्गियों के फार्म में जांच करने के लिए एक इंस्पेक्टर आया.
इंस्पेक्टर – “तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?”
पहला आदमी – “सर, बाजरा !”
इंस्पेक्टर – “खराब खाना … इस आदमी को गिरफ्तार कर लो !”
अब इंस्पेक्टर ने दूसरे फार्म पर जाकर यही सवाल पूछा …
इंस्पेक्टर – “तुम मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?”
दूसरा आदमी – “जनाब चावल खिलाता हूँ !”
इंस्पेक्टर – “गलत खाना ! इस आदमी को भी गिरफ्तार कर लो !”
अब इंस्पेक्टर पप्पू के फार्म पर पहुंचा …
इंस्पेक्टर – “मुर्गियों को क्या खिलाते हो ?”
पप्पू, जिसके पास उपरोक्त दोनों आदमियों के गिरफ्तार होने की खबर पहले ही पहुँच चुकी थी, डरते-डरते बोला – “हम तो जी, मुर्गियों को रोज 10 – 10 रुपये दे देते हैं और कह देते हैं कि जो मर्ज़ी आये जाकर खा लो … !!!”

aspundir
05-01-2018, 05:57 PM
एक आदमी public toilet में गया और चूंकि उस दिन उसका पेट कुछ ज्यादा ही खराब था सो एक घंटे बाद निकला …
जमादार बोला – “20 रुपये दो !”
आदमी- “क्या ??? अबे toilet में बैठा था cyber cafe में नहीं !!!”

aspundir
05-01-2018, 06:02 PM
लड़की: पापा, मुझे एक लड़का रोज परेशान करता है।
पिताजी: क्या सजा दूं उसे?

लड़की: उससे मेरी शादी करवा दो।

पिताजी: वाह, बिल्कुल अपनी मां पर गई है।

aspundir
05-01-2018, 06:03 PM
सोनू, समोसे की पपड़ी उतारकर सिर्फ मसाला खा रहा था।


मोनू: तू बाहर की पपड़ी क्यों नहीं खा रहा?

सोनू: डॉक्टर ने बाहर का खाने से मना किया है।

aspundir
07-01-2018, 06:29 PM
लगता है बिहार को किसी की नजर लग गई है...
.
.
.
पहले नोट बंद, फिर दारू बंद और अब लालू बंद!

aspundir
07-01-2018, 06:30 PM
सोनू की विश पूरी करने रात को सैंटा आया तो सोनू ने गर्लफ्रेंड मांग ली।

यह सुनकर सैंटा ने सोनू को बहुत मारा। बाद में पता चला...
.
.
.
कि सोनू की बीवी ही सैंटा बनकर आई थी।

aspundir
08-01-2018, 07:24 PM
शराबी: क्या आप मेरी शराब छुड़वा सकते हैं?
डॉक्टर: हां, क्यों नही।
शराबी: पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दें।

aspundir
08-01-2018, 07:25 PM
अंकल: बेटा क्या करते हो?
राजू: नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं।
अंकल: सोशल वर्कर हो?
राजू: नहीं अंकल, फेसबुक पर सभी लड़कियों के फोटो लाइक करता हूं।

aspundir
08-01-2018, 07:26 PM
जहाज के साथ मोनू डूब रहा था लेकिन वह हंस रहा था।
दूसरे यात्री ने पूछा: हंस क्यों रहे हो?
मोनू: अच्छा हुआ जो मैंने रिटर्न टिकट नहीं खरीदा।

aspundir
09-01-2018, 06:47 PM
लड़की: मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर: आपके चेहरे का हमें एक्स-रे करना पड़ेगा।
लड़की: एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर: चेहरे की तस्वीर खींची जाती है।
लड़की: 5 मिनट रुकिए, मैं जरा मेकअप कर लूं।

aspundir
10-01-2018, 07:56 PM
पत्नी: मैं तुम्हारी सफेद शर्ट प्रेस कर रही थी तो एक जगह पर थोड़ा सा जल गई है।
पति: कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और सफेद शर्ट है।
पत्नी: मुझे मालूम था इसीलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा काटकर मैंने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया है।

aspundir
10-01-2018, 07:57 PM
लड़की: यार, आंसरशीट पर सबसे पहले क्या लिखूं?
लड़का: यही कि इस आंसरशीट पर लिखे गए सभी उत्तर काल्पनिक हैं जिनका किसी भी बुक से कोई संबंध नहीं है।

aspundir
10-01-2018, 07:57 PM
पत्नी: चलो आज कहीं घूमने चलते हैं और ड्राइविंग मैं करूंगी।
पति: मतलब जाएंगे कार में और आएंगे कल के अखबार में।

aspundir
11-01-2018, 06:14 PM
टीचर: रोहन, वाय आर यू सो लेट?
रोहन: सर, वह ना...
टीचर: रोहन, स्पीक इन इंग्लिश।
रोहन: सर, माय कार वाज फसिंग इन कीचड़...नो हिलिंग, नो डुलिंग...ऑनली भुर्र भुर्र भुर्र करिंग।

aspundir
11-01-2018, 06:15 PM
टीचर: ए बी सी डी सुनाओ।
पप्पू: ए बी सी डी इ एच आइ..

टीचर: जी एफ कहां है?
पप्पू: वह तो अपनी किस्मत में ही नहीं है।

aspundir
11-01-2018, 06:16 PM
महेश: भाई ठंड बहुत है, यह रजाई गरमाएगी न?
दुकानदार: ले जाओ भाईसाहब, आप एक रजाई ओढ़ लोगे तो पसीना आ जाएगा।

महेश: अगर दो ओढ़ लूंगा तो?
दुकानदार: तो लू लग जाएगी लू।

aspundir
11-01-2018, 06:56 PM
कल्लू – “पहले मैं अपनी बीवी को बी.ए. करवाऊंगा फिर एम.ए. करवाऊंगा और उसके बाद पीएच.डी. करवाऊंगा. फिर उसे एक अच्छी सी नौकरी दिलवाऊंगा.”
टिल्लू – “फिर कोई अच्छा सा रिश्ता देखकर उसकी शादी भी करवा देना….!”

aspundir
11-01-2018, 06:57 PM
एक आदमी रोज़ बैंक जाया करता था, कभी 1 लाख तो कभी 2 लाख, ऐसी बड़ी-बड़ी रकम जमा किया करता था।
बैंक का मैनेजर उसे हमेशा संशय की दृष्टि से देखता था। उसे समझ नहीं आता था कि यह व्यक्ति इतना पैसा कहाँ से लाता है।
आखिर एक दिन उसने उस व्यक्ति को बुलाया और कहा, “यार बिहारीलाल तुम इतना पैसा कहाँ से लाते हो, आखिर क्या काम करते हो तुम?”
बिहारीलाल ने कहा “भाई मेरा तो बस एक ही काम है, मैं शर्त लगाता हूँ और जीतता हूँ”
मैनेजर को यक़ीन नहीं हुआ तो उसने कहा, “ऐसा कैसे हो सकता है कि आदमी रोज़ कोई शर्त जीते?”
बिहारीलाल ने कहा, “चलिए मैं आपके साथ एक शर्त लगाता हूँ कि आपके नितंब पर एक फोड़ा है, अब शर्त यह है कि कल सुबह मैं अपने साथ दो आदमियों को लाऊँगा और आपको अपनी पैंट उतार कर उन्हें अपने कूल्हे दिखाने होंगे, यदि आपके नितंब पर फोड़ा होगा तो आप मुझे 1 लाख दे दीजिएगा, और अगर नहीं हुआ तो मैं आपको 5 लाख दे दूँगा, बताइए मंज़ूर है?”
मैनेजर के कूल्हे पर कोई फोड़ा था ही नहीं, इसलिए वह फ़ौरन तैयार हो गया।
अगली सुबह बिहारीलाल दो व्यक्तियों के साथ बैंक आया। उन्हें देखते ही मैनेजर की बाँछें खिल गईं और वह उन्हें झटपट अपने केबिन में ले आया। इसके बाद मैनेजर ने उनके सामने अपनी पैंट उतार दी और बिहारीलाल से कहा “देखो मेरे कूल्हों पर कोई फोड़ा नहीं है, तुम शर्त हार गए अब निकालो 10 लाख रुपए”
बिहारीलाल के साथ आए दोनों व्यक्ति यह दृश्य देख बेहोश हो चुके थे। बिहारीलाल ने हँसते हुए मैनेजर को 1 लाख रुपयों से भरा बैग थमा दिया और ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगा।
मैनेजर को कुछ समझ नहीं आया तो उसने पूछा. “तुम तो शर्त हार गए फिर क्यों इतना हँसे जा रहे हो?”
बिहारीलाल ने कहा, “तुम्हें पता है, ये दोनों आदमी इसलिए बेहोश हो गए क्योंकि मैंने इनसे 5 लाख रूपयों की शर्त लगाई थी कि बैंक का मैनेजर तुम्हारे सामने पैंट उतारेगा, इसलिए अगर मैंने तुम्हें 1 लाख दे भी दिए तो क्या फ़र्क पड़ता है, 4 तो फिर भी बचे न…!”

aspundir
11-01-2018, 06:58 PM
एक बस में –
रामवती (Conductor से ) – भाई, रामपुर आ गया ?
Conductor – नहीं, अभी नहीं आया.
थोड़ी देर बाद –
रामवती – भाई, रामपुर आ गया ?
Conductor – नहीं आया.
फिर थोड़ी देर बाद –
रामवती – भाई, रामपुर …… ?
Conductor – आराम से बैठिये, आयेगा तो मैं खुद बता दूंगा.
(बहुत समय के बाद अचानक Conductor को ध्यान आया कि रामपुर तो २ स्टॉप पीछे निकल गया.) उसने फ़ौरन बस को वापिस मोड़ा और रामपुर जाकर रामवती से कहा – माई, रामपुर आ गया.
रामवती ने अपने झोले से एक दवाई की पुडिया निकली और खाकर आराम से बैठ गयी. उसने Conductor को बताया – मेरे बेटे ने कहा था कि जब रामपुर आ जाये तो दवाई खा लेना….. !!!

aspundir
11-01-2018, 06:58 PM
प्रेमी – जल्दी से शादी कर लेते हैं।
प्रेमिका – पहले अपने हालात तो ठीक हो जाएं।
प्रेमी – तुम क्यों फिक्र करती हो । शादी से कोई असर नहीं पड़ेगा। तुम अपनी नौकरी जारी रखना, मैं अपनी नौकरी की तलाश जारी रखूंगा …… !!!

aspundir
12-01-2018, 07:29 PM
नर्सरी के बच्चे ने आंसरशीट पर सू-सू कर दिया।
टीचर: यह तुमने क्या किया?
बच्चा: मम्मी ने कहा था कि जो पहले आ रहा हो, वही करना।

aspundir
12-01-2018, 07:30 PM
पत्नी: शादी के बाद अब आप मुझसे प्यार नहीं करते।
पति: परीक्षा पास करने के बाद कौन पढ़ता है यार?

aspundir
14-01-2018, 03:30 PM
पहला दोस्त – आज मेरा फिर से कटरीना को किस करने का दिल कर रहा है …
दूसरा दोस्त – क्या मतलब ? क्या तू पहले कटरीना को किस कर चुका है ?
पहला दोस्त – नहीं … पहले भी एक बार दिल किया था … !!!

aspundir
14-01-2018, 03:31 PM
रामलाल और श्यामलाल एक जंगल से गुजर रहे थे. अचानक सामने से बंदूकधारी डाकुओं ने उन्हें घेर लिया.
श्यामलाल ने फ़ौरन अपना बटुआ निकाला और रकम निकालकर रामलाल को देते हुए बोला – “ले भाई अपने पांच हजार रुपये जो तूने मुझे उधार दिए थे !”

aspundir
14-01-2018, 03:31 PM
लड़का – सर, मैं आपकी बेटी से 15 साल से प्यार करता हूँ.
लड़की का पिता – तो अब क्या चाहते हो ?
लड़का – शादी.
लड़की का पिता – थैंक गॉड, मैंने सोचा शायद तुम पेंशन चाहते हो … !

aspundir
14-01-2018, 03:32 PM
एक महिला के पति का देहांत हो गया.
वह बीमा कंपनी के ऑफिस जाकर मैनेजर से बोली – “मैनेजर साहब, मेरे पति गुजर गए हैं. उनके बीमे का रुपया दिलवाइए.”
मैनेजर बोला – “इस घटना को सुनकर बहुत दुःख हुआ.”
महिला बोली – “जरुर हो रहा होगा. मर्दों का हर जगह यही हाल है. जब भी औरत के हाथ में चार पैसे मिलने का मौका आता है, उन्हें बड़ा दुःख होता है.”

aspundir
14-01-2018, 03:32 PM
प्रेमिका : मेरे ओंठ गुलाब की पंखुड़ी जैसे हैं ना ?
प्रेमी : हाँ
प्रेमिका : मेरी आँखें कमल के फूल जैसी हैं ना ?
प्रेमी : हाँ
प्रेमिका : मेरी आवाज कोयल जैसी है ना ?
प्रेमी : हाँ
प्रेमिका : मेरी चाल मोरनी जैसी है ना ?
प्रेमी : हाँ
प्रेमिका : ओह ! तुम कितनी अच्छी बातें करते हो … !

aspundir
14-01-2018, 05:27 PM
डॉक्टर: क्या आप जानते हैं कि शराब (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%B6%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC)एक धीमा जहर है? यह आपको धीरे-धीरे एक दिन मार डालेगी।
पप्पू: ...तो मुझे कौन सा मरने की जल्दी है?

aspundir
14-01-2018, 05:29 PM
पप्पू (डब्बू से): आपकी शादी (https://navbharattimes.indiatimes.com/topics/%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80) किस से हुई?
डब्बू: मेरी शादी एक औरत से हुई है।
पप्पू: बेवकूफ क्या कभी किसी मर्द से भी शादी होती है?
डब्बू: हां, मेरी बहन की हुई है।

aspundir
14-01-2018, 05:31 PM
दुनिया का सबसे कठिन सवाल होता है...


और बताओ?

और उससे भी कठिन सवाल उसका जवाब होता है...

सब बढ़िया...तुम बताओ?

aspundir
14-01-2018, 07:52 PM
टीचर: बच्चों, किसी को कुछ पूछना है?
पप्पू: हां सर।
टीचर: पूछो...
पप्पू: सर, हिंदी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

aspundir
14-01-2018, 07:53 PM
पत्नी: आप मेरा जन्मदिन कैसे भूल गए?
पति: भला तुम्हारा जन्मदिन कोई कैसे याद रखे, तुम्हें देखकर लगता ही नहीं है कि तुम्हारी उम्र बढ़ रही है।
पत्नी (आंसू पोंछते हुए): सच्ची, आपके लिए खीर लेकर आती हूं।

aspundir
14-01-2018, 07:53 PM
टूरिस्ट: मैं इतने छोटे कमरे में नहीं रहूंगा। न कोई खिड़की है और न ही बाथरूम। मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।
वेटर: लेकिन सर यह तो...

टूरिस्ट: नहीं-नहीं, मुझे पैसे वापस दे दो।
वेटर: अरे गंवार, ऊपर रूम में तो चलो...यह तो लिफ्ट है।

aspundir
16-01-2018, 07:38 PM
शादी के कुछ महीनों बाद एक दिन जब पति दफ्तर से लौटकर घर आया तो पत्नी बोली – “आज मुझे तुम्हें एक खुशखबरी देनी है …”
पति – “अच्छा, बताओ क्या है खुशखबरी ?”
पत्नी ने मुस्कुराते हुए बताया – “बहुत जल्द ही इस घर में हम दो से तीन होने वाले हैं …”
इतना सुनते ही पति ख़ुशी से झूम उठा और उसने पत्नी को आलिंगन में भर कर चुम्बनों की बौछार कर दी.
जब उसका आवेग शांत हुआ तो पत्नी फिर बोली – “तुम्हें इतना खुश देखकर मेरी तो आँखें ही भर आईं … मुझे सचमुच बहुत अच्छा लगा…
.
.
अब ये बताओ कि मम्मी को स्टेशन लेने तुम जाओगे या मैं ?”

aspundir
16-01-2018, 07:39 PM
एक डॉक्टर साहब की पत्नी के पेट में आधी रात को अचानक गुड़गुड़ होने लगी तो वह टॉयलेट में गई. वहाँ जाकर देखा कि उनका टॉयलेट तो पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है.
डॉक्टर साहब ने पत्नी से कहा, “मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं!”
पत्नी बोली, “रात के दो बजे प्लम्बर को बुलाओगे ?”
डॉक्टर: “हाँ क्यों नहीं, मैं तो बुलाऊंगा. हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये !”
उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने को कहा तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, “अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते?”
रात को करीब ढाई बजे प्लम्बर आंखों को मलता हुआ पहुंचा. डॉक्टर ने उसे टॉयलेट दिखाया.
प्लम्बर बाहर गया, वहाँ कुछ गोलियां पड़ी हुई थी. उसने दो गोलियां उठा कर टॉयलेट में डाल दी और डॉक्टर से कहा, “अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल कर लेना. अभी निकालो तीन सौ रुपये मेरी फीस … !!!”

aspundir
16-01-2018, 07:39 PM
लड़का लड़की पार्क में बैठे थे, तभी दो लड़कों को आपस में इशारे करते देख कर लड़की बोली –
लड़की:- छी छी…कैसा जमाना आ गया है, वो देखो..एक लड़का दूसरे लड़के को “फ्लाइंग किस” दे रहा है ..
लड़का:- पगली…वो “फ्लाइंग किस” नही है, वो लड़का अपने दोस्त से बीड़ी मांग रहा है …

aspundir
16-01-2018, 07:39 PM
नौकरानी – “बीबी जी, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए …
मालकिन – “तू 10 दिन की छुट्टी जायेगी तो यहाँ तेरे साहब का टिफ़िन कौन बनाएगा, उन्हें नाश्ता कौन देगा, उनके कपडे कौन धोएगा ???
नौकरानी (शर्माते हुए) – “बीबी जी, आप कहें तो … साहब को साथ ले जाऊं ?”

aspundir
16-01-2018, 07:40 PM
एक बार बॉर्डर के एक गाँव में एक आतंकवादी घुस आया.
दो गाँववालों ने उसे पकड़ लिया और जुट पड़े पिटाई करने में ….
लातों घूंसों से उसे बहुत मारा …
अब आतंकवादी हाथ जोड़ कर गिडगिडा कर छोड़ देने की गुजारिश करने लगा.
एक गाँववाले ने जेब से एक गोटी निकाली और बोला – “चल गोटी फेंक, 1 से 5 तक आया तो पिटेगा ….”
आतंकवादी – “और 6 आया तो ?”
दूसरे गाँववाले ने उसके पिछवाड़े पर जोर की लात मारी और बोला – “साले कभी लूडो नहीं खेला क्या …. 6 आया तो …
गोटी दुबारा फेंकनी पड़ेगी … !!!”

aspundir
17-01-2018, 06:36 PM
मोनू: इतना उदास क्यों है?

सोनू: यार, शराब पीना बंद कर दिया।


मोनू: अच्छा है, तेरा लीवर तो बच गया।

सोनू: लीवर तो बच गया लेकिन दोस्त एक भी नहीं बचा।

aspundir
17-01-2018, 06:39 PM
ठंड इतनी तेज है कि अगर हिम्मत करनहा भी लें तो...
.
.
.
घरवाले शक करते हैं कि जरूर किसी लड़की से मिलने जा रहा होगा।

aspundir
18-01-2018, 07:32 PM
टीचर: सांप और शराबी में क्या समानता है?

पप्पू: दोनों कितने ही टेढ़े चलें लेकिन घुसते अपने घर में ही हैं।

aspundir
18-01-2018, 07:33 PM
सोनू: भाई, 14 फरवरी को क्या है?

मोनू: तेरे पास बीवी है या गर्लफ्रेंड?

सोनू: बीवी है।

मोनू: ...तो फिर महाशिवरात्रि है।

aspundir
18-01-2018, 07:33 PM
सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है, जब बारात में सबसे पहले जाकर सीट रोको...
.
.
.
और फिर घरवाले कहें कि बेटा, तू उठ जा, यहां फूफाजी बैठेंगे!

aspundir
19-01-2018, 07:14 PM
आजकल इतनी बार तो ममी भी नहाने के लिए नहीं बोलती...
.

.
.

जितनी बार बैंक और सिम वाले आधार से लिंक करने को बोलते हैं!

aspundir
19-01-2018, 07:15 PM
सोनू: तुम मुझसे कितना प्यार करती हो?
गर्लफ्रेंड: जियो सिम के बैलेंस जितना।
उसके बाद से सोनू कन्फ्यूज है कि इसेअनलिमिटेड समझे या सिर्फ 3 महीनों के लिए!

aspundir
19-01-2018, 08:29 PM
एक औरत को अपनी सहेली के एक्सिडेंट का पता चला तो वह अस्पताल में उससे मिलने गयी. देखा कि किसी ने उसकी सहेली को जानवर की तरह मारा हैं.
घायल सहेली उसे देख भड़क उठी और बोली – ”सब तेरी सलाह का नतीजा है. कहती थी ना, बाहर जाते वक़्त नकली गहने पहन के जाया कर? तेरे कहने पर नकली गहने पहने और चोर ने चाकू दिखा कर लूट लिया.”
पहली सहेली बोली -”तो उसने सिर्फ गहने लूटे, वो भी नकली? फिर मेरी सलाह काम आई. लेकिन फिर तुझे इतनी चोट कैसे लगी?”
घायल सहेली बोली -”खाक काम आई? अगले ही दिन वो चोर मुझे फिर मिला, और उसी ने ये हालत की….!”

aspundir
19-01-2018, 08:30 PM
एक कंजूस आदमी का बेटा अपनी गर्ल-फ्रेंड के साथ घूमने गया.
लौटकर आया तो कंजूस ने पूछा – “कितने रुपए उड़ा आए ?”
बेटा – “ढाई सौ.”
कंजूस (चीखते हुए)- “नालायक …. ढाई सौ रुपये उड़ा आया ???”
बेटा (डरते-डरते) – “तो और क्या करता बापू….. उसके पास इतने ही थे … ?”

aspundir
19-01-2018, 08:30 PM
बैरा – माफ कीजिये, नशाबंदी के कारण हम आपको शराब नहीं दे सकते.
ग्राहक – मगर इस अलमारी में तो शराब रखी है !
बैरा – यह उन लोगों के लिए है जिन्हें सांप-बिच्छू काट ले.
ग्राहक – इधर सांप-बिच्छू कहाँ मिलेंगे … ?

aspundir
19-01-2018, 08:31 PM
कबीर दास –
” आज का काम कल पर मत छोड़ो क्योंकि हो सकता है कल प्रलय आ जाये और सब ख़तम हो जाये.”
.
.
आज के नौजवान –
आज का काम कल पे जरुर छोड़ो …
हो सकता है कल उसके लिए कोई मशीन आ जाये और काम और भी आसान हो जाये…

aspundir
19-01-2018, 08:31 PM
एक घर में नवेली बहू दही मथ कर मक्खन निकाल रही थी.
थोड़ी देर बाद मक्खन आ गया तो बहू ने सास को आवाज़ लगाईं.
बहू – सासू माँ जी, मक्खन आ गया है बर्तन ले आओ.
सासू माँ – अरे बहू, मक्खन का नाम दोबारा मत बोलना, ये तुम्हारे स्वर्गीय ससुर जी का नाम था.
(अगले दिन फिर से मक्खन आने पर) बहू – सासू माँ जी, ससुर जी आ गये हैं बर्तन ले आओ ….. !

aspundir
20-01-2018, 07:25 PM
सौरभ : स्वामी जी यहां पहाड़ के ऊपर तो बहुत ठण्ड है। इतनी ठण्ड में भी आपकी ख़ुशी का राज क्या है ?

स्वामीजी : साधना और ग्रीन टी मुझे गर्म रखते हैं। तुम क्या पसंद करोगे साधना या फिर ग्रीन टी?

सौरभ : ग्रीन टी

स्वामीजी : साधना , दो कप ग्रीन टी लाना ..
????????????????????

aspundir
20-01-2018, 07:26 PM
अरे गोपी..
तुम ईतना क्युं पीते हो ?

मां-बाप की वज़ह से..

कैसे ?!!

हंमेशां कहते रहतें है...
बेटा.. *go.. पी* !!

aspundir
20-01-2018, 07:26 PM
मेरे पास गर्लफ्रेंड नहीं है तो क्या हुआ !*????????*♂

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

*गलत फ्रेंड बहुत है, मैं उन्ही से खुश हूँ।

aspundir
20-01-2018, 07:27 PM
गुरु : एक महान व्यक्ति ने कहा था, आपको एक ही दुश्मन से बार-बार युद्ध नही लड़ना चाहिए वर्ना आप अपने तमाम 'युद्ध कौशल' उसे सिखा देंगे।
(पति पत्नी के संबंधो में भी यही होता है। दोनों योद्धा जिंदगी भर लड़ते-लड़ते एक दूसरे के वारों से इतना परिचित हो जाते हैं कि युद्ध जिंदगी भर चलता रहता है पर हल कुछ निकलता नहीं।)

शिष्य : तो फिर गुरुजी, क्या करना चाहिए?

गुरु: दुश्मन बदलते रहना चाहिये।

aspundir
20-01-2018, 07:28 PM
ताई - शादी हो गयी के बेटी तेरी ?
कमला - हां ताई ।

ताई - छोरा के करे ?

कमला - अफसोस

aspundir
20-01-2018, 07:28 PM
अलमारी खोलने पर हर औरत की दो मुख्य समस्याएं होती हैं।


पहनने के लिए कपड़े नहीं हैं और रखने के लिए जगह भी नहीं है।

aspundir
21-01-2018, 03:02 PM
किम जोंग: मेरे टेबल पर न्यूक्लियर बम का बटन है।

डॉनल्ड ट्रंप: मेरा बटन तुमसे बड़ा है।

केजरीवाल: दबाकर देख लो वोट बीजेपी को ही जाएगा!

aspundir
21-01-2018, 03:03 PM
इस बार वैलंटाइंस डे और महाशिवरात्रि एक ही दिन हैं।
.

.
.
गाना याद आ गया, मैं तुझसे मिलने आई, मंदिर जाने के बहाने!

aspundir
21-01-2018, 03:03 PM
लड़की: मैं कविता बोल रही हूं।
सोनू: पूरी बोलना, नहीं तो फोन काट दूंगा

aspundir
22-01-2018, 08:20 PM
दि आपका वजन पृथ्वी पर 100 kg है तो
मंगल ग्रह पर यह 38 kg होगा
और चांद पर बस 16.6 kg
मतलब...

आप मोटे बिलकुल नहीं हैं बल्कि गलत ग्रह पर है।

भार वही, सोच नई।

aspundir
22-01-2018, 08:21 PM
पप्पू को एग्जाम रूम से बाहर निकलता देख टीचरः कुछ किया भी है, या ऐसे ही आ गए?
पप्पू: सर, ब्रेकफास्ट करके आया हूं, और आप?

aspundir
23-01-2018, 08:47 PM
बायॉलजी के टीचर: सेल मतलब कोशिका

फिजिक्स के टीचर: सेल मतलब बैटरी

इकॉनमी के टीचर: सेल मतलब बिक्री

हिस्ट्री के टीचर: सेल मतलब जेल

अंग्रेजी के टीचर: सेल मतलब फोन

स्टूडेंट करें तो करें क्या!

aspundir
24-01-2018, 07:24 PM
बिहार में शराब की दुकान पर बोर्ड लगा हुआ था...
.
.
.
आजकल हम शर्मिंदा हैं, किंगफिशर नहीं मिरिंडा है!

aspundir
24-01-2018, 07:25 PM
मैगी के बाद लिट्टी चोखा को टेस्टिंग के लिए भेजा गया...
.
.
.
तो जांच करनेवाले ने कहा, मजा आ गइल मरदे, तनिक अउर भेजा हो

aspundir
25-01-2018, 09:23 PM
सभी महिलाओं से अनुरोध है कि 14 फरवरी तक...
.
.
.
अपने पतियों पर नजर रखें, क्योंकि नजर हटी, सौतन पटी!

aspundir
25-01-2018, 09:24 PM
बाकी किसी दिन नींद टाइम पर नहीं खुलती लेकिन...
.
.
.
छुट्टी के दिन इतनी जल्दी खुलती है, मानो अखबार बेचने जाना हो!

aspundir
26-01-2018, 06:43 PM
बीवी भी हक जताती है और मां भी हक जताती है...
.
.
.
शादी के बाद आदमी की हालत कश्मीर जैसी हो जाती है!

aspundir
27-01-2018, 07:07 PM
*पापा (गुस्से में)* :- एक काम नहीं होता तुमसे, तुमको “धनिया का पत्ता” लाने बोला था तो तुम “पुदीना” ले आये हो। तुमको धनिया औऱ पुदीना में फ़र्क पता नहीं चलता।
तुम जैसे बेवकूफ को घर में रखने से अच्छा है कि तुम घर से निकल जाओ।
*बच्चा* :-साथ ही चलते हैं घर से..??
*पापा*:- क्यो??
*बच्चा* :- क्योकि…….
माँ कह रही है कि ये *मेथी* है।।

aspundir
27-01-2018, 07:07 PM
एक दिन भगवान ने एक
आदमी की मेमोरी डिलीट कर दी.
.
फिर उससे पूछा क्या तुम्हें कुछ याद है ?
.
आदमी ने अपनी पत्नी का नाम
बता दिया ….
.
भगवान हंसकर बोले – “पूरा सिस्टम
फॉर्मेटकर दिया पर वायरस फिर
भी रह गया …. !”

aspundir
27-01-2018, 07:08 PM
लड़का: कहां जा रही हो ? https://ci6.googleusercontent.com/proxy/2hWrYFuL93llTZoAbBqVh_ffT4FX-auNdpHm8l5JH6aRk727avW2p7C5Fu6We00ei0hFuRxGzSCFFSj udt2ONk6tCvm7-22B_A-B=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f633.pnghttps://ci6.googleusercontent.com/proxy/2hWrYFuL93llTZoAbBqVh_ffT4FX-auNdpHm8l5JH6aRk727avW2p7C5Fu6We00ei0hFuRxGzSCFFSj udt2ONk6tCvm7-22B_A-B=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f633.png
.
लड़की: आत्महत्या करने https://ci3.googleusercontent.com/proxy/9l3vNFbeuUqTXQ6C6bhOloFlerY-Wno4iuebAI42t3G2VzpsmSHWu1TIjrZezfMgEZc7TUCGteQfjT Y4s1hzoH0K9V4CBchgAiLM=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f614.pnghttps://ci3.googleusercontent.com/proxy/9l3vNFbeuUqTXQ6C6bhOloFlerY-Wno4iuebAI42t3G2VzpsmSHWu1TIjrZezfMgEZc7TUCGteQfjT Y4s1hzoH0K9V4CBchgAiLM=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f614.png
.
लड़का : तो इतना मेकअप क्यों किया हुआ है? https://ci6.googleusercontent.com/proxy/2hWrYFuL93llTZoAbBqVh_ffT4FX-auNdpHm8l5JH6aRk727avW2p7C5Fu6We00ei0hFuRxGzSCFFSj udt2ONk6tCvm7-22B_A-B=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f633.pnghttps://ci6.googleusercontent.com/proxy/2hWrYFuL93llTZoAbBqVh_ffT4FX-auNdpHm8l5JH6aRk727avW2p7C5Fu6We00ei0hFuRxGzSCFFSj udt2ONk6tCvm7-22B_A-B=s0-d-e1-ft#https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/72x72/1f633.png
.
लड़की : अबे गधे ! कल न्यूज पेपर में फोटो आएगी न

aspundir
28-01-2018, 06:11 PM
टीचर: भगवान राम वनवास के लिए कब निकले थे?

पप्पू: सर 9.15 बजे।

टीचर: ऐसा कैसे कह सकते हो?

पप्पू: सर 'वनवास' को उल्टा कर के पढ़िए। (सवानव)

उसके बाद से टीचर ने पढ़ाना छोड़कर, रामकथा सुनाना शुरू कर दिया।

aspundir
28-01-2018, 06:12 PM
भोलेनाथ: मांगो वत्स क्या चाहिए?

भक्त : मुझे पत्नी के साथ लड़ने की शक्ति दो, हिम्मत दो, बुद्धि दो प्रभु।

भोलेनाथ: इसको एक तरफ बैठाओ शायद भांग ज्यादा पी गया है।

aspundir
28-01-2018, 06:14 PM
कद्र कर लो ठंड की, अभी मुफ्त में मिल रही हैं...
दो महीनों बाद रुपये खर्च कर फ्रीज, कूलर और एसी ढूंढोगे।

aspundir
29-01-2018, 08:00 PM
जो दोस्त कल तक कहता था कि शराब पीना बुरी बात है...
.
.
.
आज मेरे फौज में भर्ती होने के बाद कहता है, कैंटीन से 2 बॉटल निकलवा दे यार!

aspundir
29-01-2018, 08:00 PM
किसी शादी में जाओ तो आंटियों से कोसों दूर रहना चाहिए, क्योंकि...
.

.
या तो वे पूछेंगी कि शादी कब कर रहे हो या फिर कहेंगी कि एक आइसक्रीम लाकर दे!

aspundir
30-01-2018, 08:13 PM
डब्बू – तुम्हारी टांग कैसे टूट गई ?

मंगू – क्या बताऊँ यार ! दारू कम पी थी इसलिए !

डब्बू – क्या मतलब ? दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है ?

मंगू – सीधी सी बात है, अगर मैंने छक कर पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढक गया होता. अब चूंकि कम पी थी इसलिए घर की ओर चल पड़ा और रास्ते में एक गड्ढे में गिर गया …. !

aspundir
30-01-2018, 08:13 PM
पत्नी – एक भिखारी ने मेरी बेइज्जती की है…. !

पति – वो कैसे ?

पत्नी – कल मैंने उसे खाना खिलाया था. आज वह मुझे एक किताब देकर गया है – “स्वादिष्ट खाना कैसे बनाएँ ?”

aspundir
30-01-2018, 08:13 PM
अंग्रेजी के प्रोफ़ेसर ने ब्लैकबोर्ड पर एक वाक्य लिखा –

“Woman without her man is nothing”

इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से इस वाक्य में punctuation marks लगाने को कहा.

एक छात्र ने लिखा – “Woman, without her man, is nothing.”

एक छात्रा ने लिखा – “Woman, without her, man is nothing.”

aspundir
30-01-2018, 08:19 PM
बॉयफ्रेंड – ऐसा करते हैं, हम दोनों कुछ दिन साथ रहकर देखते हैं. अगर हमारे मिजाज़ मिले तो शादी कर लेंगे, और अगर कोई गलती हुई तो अलग हो जायेंगे.

गर्ल फ्रेंड – बहुत अच्छा ! उसके बाद “गलती” किसके पास रहेगी ???

aspundir
30-01-2018, 08:19 PM
बात उन दिनों की है जब लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे. छगन की बीबी अस्पताल में भर्ती थी. उसे बच्चा होने वाला था. चूंकि छगन को बहुत जरूरी काम से ऑफिस जाना था इसलिए उसने कुछ पैसे देकर एक नर्स को मनाया और अपने ऑफिस का नंबर देकर उससे कहा -“जैसे ही मेरी बीवी को बच्चा पैदा हो मुझे फ़ौरन फोन कर के बता देना. फोन मेरे बॉस के पास रहता है इसलिए तुम्हे कोडवर्ड में बात करनी होगी. यदि लड़का हो तो कहना कि मैं पास हो गया. और यदि लड़की हो तो कहना कि फ़ैल हो गया… ठीक है ?”

नर्स के मुंह से हाँ सुनकर छगन ऑफिस चला गया. लगभग 2 घंटे बाद उसके बॉस ने उसे अपने केबिन में बुलाया और कहा – “तुम्हारे लिए किसी औरत का फोन आया था. वह शायद तुम्हारे किसी रिजल्ट के बारे में बता रही थी … ”

“हाँ हाँ सर, रिजल्ट…. क्या रिजल्ट बताया उसने ?” – छगन ने उत्सुकता से पूछा.

“तुम्हारी सप्लीमेंट्री (पूरक) आई है.” – बॉस ने जवाब दिया.

aspundir
30-01-2018, 08:25 PM
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की आप ब्रेक मारोगी

aspundir
30-01-2018, 08:26 PM
संजू : पापा मुझे एक लड़की पसंद है , मैं उससे शादी करना चाहता हूँ
पापा : क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
संजू : हाँ जी हाँ
पापा : जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता

aspundir
30-01-2018, 08:28 PM
दुकानदार : मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी बाकी नहीं है।
महिला : वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार : बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा lunch है

aspundir
31-01-2018, 06:59 PM
लड़की: मैं अपने पापा की परी हूं।
लड़का: मैं भी अपने पापा का पारा हूं।
लड़की: यह पारा क्या है?
लड़का: मुझे देखते ही उनका पारा चढ़ जाता है।

aspundir
31-01-2018, 07:00 PM
पत्नी: मेरे बाल सफेद होते जा रहे हैं, वॉट शुड आय डु?

पति: वाय डोंट यू 'डाय'?

aspundir
31-01-2018, 07:01 PM
साइंस टीचर: क्लास में सो रहे हो?
पप्पू: नही सर, गुरुत्वाकर्षण से सर नीचे गिर रहा है।

aspundir
01-02-2018, 05:36 PM
गप्पू (फोन पर): भाई, कहां है?

पप्पू: वेलंटाइन डे की शॉपिंग करने आया हूं।

गप्पू: वाह भाई, क्या-क्या खरीदा?

पप्पू: एक कुर्ता और 2 हॉकी।

aspundir
01-02-2018, 05:36 PM
सोनू: मैं जल्दी शादी करूंगा क्योंकि झाड़ू लगाने, कपड़े धोने और खाना बनाने से पक चुका हूं।

मोनू: कमाल है, इन्हीं वजहों से तो मैं तलाक लेने जा रहा हूं

aspundir
01-02-2018, 05:37 PM
शाम होते ही घर के बजाय ठेके कीतरफ आकर्षित होने के नियम को दारुत्वाकर्षण कहते हैं।

- न्यूटन का भाई पियूटन

aspundir
01-02-2018, 05:51 PM
एक सुपरस्टोर के सेल्समेन की एक रसूखदार ग्राहक से कहासुनी हो गई। स्टोर के मालिक को जब यह बात पता चली तो उसने सेल्समेन को खूब डांटा और मजबूर किया कि वह ग्राहक को फोन करके माफी मांगे और अपने शब्द वापस ले। सेल्समेन ने ग्राहक को फोन किया –
सेल्समेन : हैलो, गुप्ताजी हैं ?
ग्राहक : बोल रहा हूं । कहो क्या बात है ?
सेल्समेन : मैं रंजन सुपरस्टोर का सेल्समेन बोल रहा हूं ।
ग्राहक : बोलो ….
सेल्समेन : कल मैंने आपसे कह दिया था – भाड़ में जाओ ।
ग्राहक : हां तो ?
सेल्समेन : अब मत जाना ….

aspundir
01-02-2018, 05:52 PM
एक नौजवान बिज़नेसमैन एक बार व्यापार के सिलसिले में पहली बार बैंकाक गया।
गया तो वह सिर्फ चार दिनों के लिए ही था पर वहां के होटलों की रंगीन रातों ने उसे इतना प्रभावित किया कि उसने वापस आने का विचार एक सप्ताह के लिए टाल दिया।
उसने अपने घर पर पत्नी को फोन पर बता दिया कि अभी लौटने में थोड़ा वक्त और लगेगा।
एक सप्ताह बाद भी उसका जाने का मन नहीं हुआ । उसने फिर पत्नी को फोन किया और कहा कि यहां उसे इतना अच्छा रिस्पांस मिल रहा है कि अभी आना संभव नहीं है। एक सप्ताह और लगेगा ।
अगले सप्ताह भी जब उसने जाने का मन नहीं किया तो एक दिन उसकी पत्नी ने उसे फोन किया – “अगर तुम इसी वक्त घर के लिए नहीं निकलें तो जो कुछ तुम वहां खरीद रहे हो, वो मैं यहां बेचना शुरू कर दूंगी …!!!”
*बिजनेसमैन महोदय अगली ही फ्लाइट में बैठकर वापस आ गए*

aspundir
01-02-2018, 05:53 PM
क्लास में नैतिक शिक्षा के पाठ के दौरान बच्चों को ‘चोरी करना बुरी बात है’ यह समझाने के बाद टीचर ने पूछा –
“अच्छा बताओ, यदि मैं किसी आदमी की जेब से उसे बताए बिना रुपये निकाल लेती हूं तो मैं क्या कहलाऊंगी … ?”
एक बच्चे ने हाथ उठाकर बताया – “उस आदमी की बीवी …….!!!”

aspundir
01-02-2018, 05:53 PM
स्पेनिश नौसेना के एक युध्दपोत का कप्तान एक दिन डेक पर टहल रहा था कि तभी उसका सहायक भागता हुआ आया और चिल्लाया – सर ! मैंने अभी अभी दुश्मन का एक युध्दपोत देखा है जो हमारी तरफ आ रहा है ।
कप्तान ने शांतिपूर्वक उसकी बात सुनी, फिर उसे आदेश दिया – जाओ, मेरी लाल कमीज लेकर आओ ।
सहायक उसकी लाल रंग की कमीज ले आया जिसे कप्तान ने पहन लिया।
दोनों जलपोतों के बीच भयंकर युध्द हुआ और अंत में स्पेनिश पोत विजयी रहा। युध्द के बाद, सहायक ने कप्तान से पूछा – सर! मैं आपसे एक बात पूछना चाहता था! आपने युध्द के दौरान लाल रंग की कमीज क्यों पहनी ?
कप्तान ने गर्व भरे ढंग से बताया – ताकि यदि मुझे गोली लगे तो मेरे सैनिक मेरे शरीर से बहता हुआ खून न देख सकें और उनका हौसला न टूटे।
सहायक अपने कप्तान की बहादुरी और बुध्दिमत्ता का कायल हो गया। तभी एक दूसरा सिपाही भागता हुआ आया और बोला – सर, सर ! मैंने अभी दुश्मन के 20 युध्दपोत देखे हैं जो हमारी तरफ आ रहे हैं !
कप्तान, सहायक की ओर मुड़ा और आदेश दिया – जाओ और जाकर मेरी पीले रंग की पेन्ट लेकर आओ…..।

aspundir
02-02-2018, 08:13 PM
पप्पू के घर रिश्तेदार आए।

पप्पू दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा।

रिश्तेदार: ऐसे क्यों हंस रहा है?

पप्पू: टीचर ने कहा था कि जब भी मुसीबत आए, उसका सामना हंसते हुए करना!

aspundir
02-02-2018, 08:14 PM
विज्ञापनों में ममी कितनी अच्छी होती है।

बच्चे कपड़े गंदे करके आए तो भी हंसकर धोती है।

बचपन में जब हम कपड़े गंदे कर आते थे तो पहले हम धुलते थे और बाद में कपड़े!

aspundir
02-02-2018, 08:15 PM
ठंड से पहले इंसान साइलेंट मोड में होता है, नहाते वक्त लाउड मोड में और नहाने के बाद वाइब्रेशन मोड में हो जाता है।

aspundir
04-02-2018, 05:56 PM
फिल्म ‘शोले’ में जया बच्चन पूरी फिल्म में लालटेन जलाती रहती हैं. मतलब ये कि उस गाँव में बिजली नहीं है.
तो ज़रा ये बताओ कि वीरू जिस टंकी पर चढ़कर मरने गया था उसमें पानी क्या ठाकुर चढ़ाता था ?

aspundir
04-02-2018, 05:57 PM
एक नेताजी से किसी ने पूछा – “ये जनता और आदमी से पहले ‘आम’ शब्द क्यों लगाते हैं, जैसे ‘आम आदमी’, ‘आम जनता’ ?”
नेताजी ने बड़ा ही खूबसूरत जवाब दिया. बोले – “ताकि उसे ‘आम’ की तरह चूसा जा सके और रस निकलने के बाद ‘गुठली’ की तरह फेंका जा सके…”

aspundir
04-02-2018, 05:57 PM
तीन कैदियों को फांसी की सजा दी जा रही थी.
जहां फंदा लगाया गया था उसके नीचे गहरा पानी था.
पहले कैदी को लटकाया गया तो फंदा ठीक से न लगा होने के कारण खुल गया और वह पानी में गिरा और तैरकर बाहर निकल गया.
दूसरे को लटकाया तो फिर फंदा खुल गया और वह भी तैरकर बाहर निकल गया.
जब तीसरे की बारी आई तो वह जल्लाद से बोला – “भाई, ज़रा फंदा ठीक से लगाना … मुझे तैरना नहीं आता !”

aspundir
04-02-2018, 05:58 PM
आदमी – क्यों भाई, आजकल कोई कविता नहीं लिख रहे हो, क्या बात है ?
कवि – नहीं भाई, दरअसल जिस लड़की के लिए लिखता था उसकी शादी हो गई.
आदमी – अरे ! फिर तो ‘विरह’ में कविता और भी अच्छी बनेगी न भाई ?
कवि – आप समझ नहीं रहे हैं … दरअसल उस लड़की की शादी मुझसे ही हो गई है !!!

aspundir
04-02-2018, 05:59 PM
माता-पिता अपने बेटे से: हमारा राजा बेटा बड़ा होकर क्या बनेगा?
बेटा: बस इतना समझदार कि 3 साल के बच्चे से यह सब न पूछूं।

aspundir
04-02-2018, 05:59 PM
शादी के बाद दामाद से सास (फोन पर): क्या हाल है बेटा?
दामाद: हमारी छोड़िए मां जी, आपके घर में तो अब सुकून है न!

aspundir
04-02-2018, 06:00 PM
दुकानदार: क्या चाहिए साहब?
ग्राहक: बीवी से लड़ने के लिए हिम्मत चाहिए, ताकत चाहिए, अक्ल चाहिए।
दुकानदार: राजू, साहब को एक क्वार्टर और एक मूंगदाल का पैकेट दे दे जल्दी।

aspundir
04-02-2018, 06:00 PM
पति: जब हमारी नई-नई शादी हुई, तब तुम कितना तहजीब से बोलती थीं और अब?
पत्नी: पहले मैं रामायण देखती थी और अब क्राइम पेट्रोल देखती हूं।

aspundir
04-02-2018, 06:01 PM
पप्पू: मैं जो भी काम शुरू करता हूं, मेरी बीवी बीच में आ जाती है।
राजू: तू ट्रक चलाकर देख, शायद किस्मत साथ दे दे।

aspundir
08-02-2018, 06:04 PM
जब लड़का hmmm लिखे तो वह कोई नई बात करना चाहता है...
.
.
.
जब लड़की hmmm लिखे तो वह नए लड़के से बात करना चाहती है!

aspundir
08-02-2018, 06:05 PM
लड़का: मुझसे शादी कर लो।

लड़की: क्यों, ऐसा क्या है तुम में?

लड़का: मैं आजकल बहुत डिमांड में हूं। हर कोई मुझे ढूंढ रहा है।

लड़की: अच्छा, क्या नाम है तुम्हारा?

लड़का: विकास!

aspundir
08-02-2018, 06:05 PM
सोनू: इतना उदास क्यों है?

मोनू: वैलंटाइन वीक आ गया है लेकिन कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

सोनू: 14 फरवरी तक वेट कर ले। अगर कोई गर्लफ्रेंड मिल जाए तो ठीक है, वरना समझ लेना कि तेरा जन्म भी सिर्फ जनगणना के लिए हुआ है।

aspundir
08-02-2018, 06:07 PM
भारतीय महिलाएं एक साथ 10 परिवारों की टेंशन लेकर चलती हैं।
.

.
.
एक अपने परिवार के, 2 पड़ोसी के और 7 टीवी सीरियल्स के!

aspundir
08-02-2018, 06:07 PM
मर्द तो शादी के बाद भी स्टूडेंट ही रहता है...
.
.
.
बीवी को लगता है कि मां सीखा रही है और मां को लगता है कि बीवी सीखा रही है।

aspundir
08-02-2018, 06:13 PM
पार्टी में पति को एक लड़की से हंस-हंसकर बातें करता देख...

पत्नी: घर चलिए, मैं आपकी चोट पर मूव लगा दूंगी।

पति: ...लेकिन मुझे चोट कहां लगी है?

पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं!

aspundir
08-02-2018, 06:14 PM
एक बच्चे ने अपनी साइकल vip एरिया में खड़ी कर दी।

पुलिस: तुम्हें मालूम नहीं, यह vip एरिया है। यहां से कई सांसद, मंत्री और नेता गुजरते हैं।

बच्चा: कोई बात नहीं, मैंने साइकल को ताला लगा दिया है ।

aspundir
10-02-2018, 06:19 PM
डॉक्टर: पत्नी की तबीयत कैसी है?
पति: अब ठीक है, सुबह तो लड़ी भी थी।

aspundir
10-02-2018, 06:19 PM
रोहन: यार, शादी का क्या मतलब होता है?
सोहन: धूमधाम से खुद की सुपारी देना!

aspundir
11-02-2018, 05:46 PM
सबसे मीठा चुम्मन: सर पर;
सबसे प्यारा चुम्मन: गालों पर;
सबसे रोमांटिक चुम्मन: होंठों पर;
और गरमा-गर्म चुम्मन: बाइक के साइलेंसर पर।
कोशिश करो।
“डर के आगे जीत है”
Happy Kiss Day

aspundir
11-02-2018, 05:47 PM
एक लड़की ने छोटे बच्चे के गाल पर किस की।
गर्ल : सॉरी, तुम्हारे गाल लिपस्टिक लग गई।
बच्चा : कुछ अच्छा करने से अगर दाग लगते है तो दाग अच्छे हैं।

aspundir
11-02-2018, 06:32 PM
औरत : डॉक्टर मेरे होंठों पर इंफेक्शन हो गया है।
डॉक्टर : ‘किस’ कितनी बार करती हो ?
औरत : साल में एक बार
डॉक्टर : अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है।

aspundir
11-02-2018, 06:34 PM
इंटरव्यूअर: तुम्हारी क्वॉलिफिकेशनक्या है?

पप्पू: नेत्र नेत्र चाय।

इंटरव्यूअर: क्या मतलब?

पप्पू: आई. आई. टी.

aspundir
11-02-2018, 06:35 PM
हम भारतीयों में तो बहुत टैलंट है।हमारे यहां महिलाएं तो...


.
.
डिब्बा बजाकर बता देती हैं कि इसमें राई है या जीरा।

aspundir
11-02-2018, 06:35 PM
जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना कि...
.

.
.
बड़ा पैसे से नहीं बनता है बल्कि दाल से बनता है।

aspundir
11-02-2018, 06:59 PM
एक आदमी ने गुस्से में अपनी सास पर गोली चला दी। उसकी सास ने उसे गिरफ्तार करवा दिया।
केस अदालत में पहुंचा तो जज ने उस आदमी से कहा – “मुझे मालूम हुआ है कि तुम शराब पीते हो और तुमने यह हरकत शराब के नशे में की थी। इसी से तुम्हें सबक लेना चाहिए कि शराब कितनी नामुराद चीज है।
शराब की वजह से ही तुम आपे से बाहर हो गए…
शराब की वजह से ही तुम्हारे मन में छुपी अपनी सास के लिए नफरत की भावना भड़क उठी…
शराब की वजह से ही तुमने अपनी सास को मारने की नीयत से रिवाल्वर खरीदी …
शराब की वजह से ही तुमने अपनी सास पर रिवाल्वर तानी और घोड़ा दबाया..
और सबसे बड़ी बात ……..
शराब की वजह से ही तुम्हारा निशाना चूका … !!

aspundir
11-02-2018, 07:00 PM
मीना और टीना दो सहेलियां अरसे बाद मिलीं.
मीना ने पूछा – “जब तेरा तलाक़ हुआ तब तो तेरे एक ही बच्चा था … अब तीन कैसे ?”
टीना ने शर्माते हुए बताया – “दरअसल वो कभी कभी माफ़ी मांगने आ जाया करते थे …”

aspundir
11-02-2018, 07:00 PM
पति – ‘हिप्नोटाइज’ करना क्या होता है ?
पत्नी – किसी को अपने कण्ट्रोल में करके अपनी मर्जी के काम करवाना …
पति – चल झूठी … उसे तो शादी कहते हैं !!

aspundir
11-02-2018, 07:04 PM
एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया।
जज – क्या हुआ था ?
युवक – जनाब, मैं टेलीफोन बूथ में था और एकदम शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी गर्लफ्रेन्ड रीना से बातें कर रहा था। तभी ये सांड जैसा पुलिसिया वहां पहुंच गया और न जाने इसे फोन करने की ऐसी क्या जल्दी थी कि इसने मेरी बांह पकड़कर मुझे बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया।
जज – तो इसलिए तुम आपे से बाहर हो गए और तुमने इसके साथ हाथापाई की।
युवक – जी जनाब ।
जज – ये तो सचमुच इस पुलिसवाले की बहुत ज्यादती है। जब तुम पहले से बूथ में मौजूद थे तो ……
युवक – इसने और भी ज्यादती की जनाब ।
जज – अच्छा ? और भी ज्यादती की ?
युवक – जी । फिर इसने रीना की भी बांह पकड़कर उसे बाहर खींचा और उसे भी सड़क पर धक्का दे दिया …….

aspundir
11-02-2018, 07:41 PM
एक बिजनेसमैन ने फाइव स्टार होटल में अपने ग्राहकों के लिए आलीशान पार्टी रखी..
सबको एक हॉल में बिठाया गया
तभी एक घोषणा हुई …
2 रुपये में अनलिमिटेड ब्रेकफास्ट https://s.w.org/images/core/emoji/2.3/svg/2615.svg….
सब लोग खा कर आराम से बैठ गए…
वहां दूसरी घोषणा हुई
1 रुपये में अनलिमिटेड लंच ….
सब लोगों के साथ और लोग भी वहां पहुंचे पूरा हॉल एकदम फुल
सब लोगों ने भरपेट खाया
शाम को….
वहां तीसरी घोषणा हुई
50 पैसे में अनलिमिटेड डिनर ….
सब लोगो ने एक साथ भर पेट खाना खाया…
तभी फिरसे घोषणा हुई..
25 पैसे में अनलिमिटेड स्वीट डिश
बस फिर तो लोग टूट जैसे ही पड़े
अभी वो खा ही रहे थे …..
तभी एक और घोषणा हुई
हाजमोला की गोली 500 रुपये में …
अभी लोगों ने गोलियाँ खरीदी ही थी
तभी एक और जबरदस्त घोषणा हुई …
Toilet जाने के 1000 रूपये… !!!

aspundir
11-02-2018, 07:44 PM
लड़का – प्रोफाइल पिक में बड़ी गोरी लग रही हो …
लड़की – थैंक्स …
लड़का – कौनसा सॉफ्टवेयर यूज करती हो ???
*लड़का Blocked*

aspundir
11-02-2018, 07:44 PM
एक बुजुर्ग व्यक्ति के दिल का ऑपरेशन होने वाला था.
ऑपरेशन उनका दामाद करने वाला था जो कि उस हॉस्पिटल का सबसे बड़ा सर्जन था.
जैसे ही दामाद सर्जन ऑपरेशन करने आया, बुजुर्ग बोले – “बेटा, मुझे तुमसे कुछ कहना है … जैसा कि तुम जानते हो कि तुम्हारी सास का मेरे अलावा दुनिया में और कोई नहीं है इसलिए अगर इस ऑपरेशन के दौरान मुझे कुछ हो जाए तो तुम्हारी सास को तुम्हें अपने घर में ही रखना होगा … उनका ख़याल रखना !”
कहने की जरूरत नहीं, ऑपरेशन सौ फ़ीसदी सफल रहा !!!

aspundir
12-02-2018, 05:26 PM
लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर सिर रखते हुए कहा: आपका दिल कितना कुरकुरा है।
लड़का: अरे पगली...दिल कुरकुरा नहीं है, जेब में बीड़ी का बंडल रखा है।

aspundir
12-02-2018, 05:27 PM
वैलंटाइन डे पर पत्नी: आपको क्या गिफ्ट दूं?
पति: प्यार से देखा करो, इज्जत करो, तमीज से बात किया करो, यही बहुत है।

पत्नी: नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।

aspundir
12-02-2018, 05:27 PM
पत्नी: अगर मोहब्बत अंधी होती है तो फिर शादी क्या है?
पति: शादी आंखों का ऑपरेशन है।

aspundir
13-02-2018, 06:26 PM
डॉः तनाव दूर करने के लिए तुम क्या करते हो?
पेशन्टः मंदिर जाता हुं।
डॉः बहुत बढिया! ध्यान लगाते हो क्या?
पेशन्टः नहीं! लोगों के जूते-चप्पल मिक्स कर देता हुं और उन लोगों को देखता हुं। बहुत मज़ा आता है!

aspundir
13-02-2018, 06:26 PM
देश में सिर्फ दो पार्टी होनी चाहिए।
.
.
.
.
एक शनिवार रात को दूसरी रविवार रात को!

aspundir
13-02-2018, 06:26 PM
लड़कीः में तुम्हें छोड़ रही हुं।
लड़काः जरुरत नहीं, मेरे पास बाईक है।

aspundir
13-02-2018, 06:27 PM
लड़काः मुझे एसी लड़की चाहिए जो मेरी बूढी मां की सेवा करे।
.
.
.
.
मां ने दो तमाचे मार दिये।
.
.
.
.
.
बूढी किसको कहता है?

aspundir
13-02-2018, 06:27 PM
ञानी कहतें है.....
ईश्क बूरी चीज है बरबाद कर देती है।
.
.
.
.
.
.
तो
.
.
.
.
नफरत कौन सा बैंक का मैनेजर बना देती है?

aspundir
13-02-2018, 06:28 PM
भारत विश्व का एकमात्र एसा देश है...
जहां बच्चे बोर्नविटा से बड़े होतें है,
लड़कीयां फेर एण्ड लवली से गोरी होतीं है और...
पुरुष रजनीगंधा से कामियाब होतें है....बाकी डिग्री, नॉलेज सब भ्रम है

aspundir
13-02-2018, 06:31 PM
समंदर में दही डाल रहे पप्पू से राजू ने पूछा- क्या कर रहे हो?
पप्पू: लस्सी बना रहा हूं।
राजू: तुम्हारी इन्हीं हरकतों से लोग हम पर हंसते हैं, इतनी लस्सी तुम्हारे पिताजी पिएंगे?

aspundir
13-02-2018, 06:32 PM
लड़का: भैया, एक गुलाब दे दीजिए।
दुकानदार: तुम वर्मा जी के बेटे हो न?

लड़का: और कुछ गेंदे के फूल भी दे दीजिए, घर पर पूजा है, प्रसाद लेकर आइएगा।

aspundir
13-02-2018, 06:35 PM
पति: मैंने अपना 10 लाख का बीमा करवाया है।
पत्नी: इससे क्या होता है, बात तो तब है जब पैसा हाथ में आ जाए।

aspundir
13-02-2018, 06:54 PM
रिंकी वैलेंटाइन डे पर अपने बॉयफ्रेंड से मिलती है।
रिंकी – मैं शादी के बाद तुम्हारे आधे दुःख बाँट लूंगी।
बिल्लू – पर अपनी ज़िंदगी में तो दुःख है ही नहीं।
पिंकी – पर मैं शादी के बाद की बात कर रही हूँ ना।

aspundir
13-02-2018, 06:55 PM
टीचर – कल क्यों नहीं आया?
पप्पू- नहीं बताऊँगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता।
पप्पू – Valentine Day पे गर्लफ्रेंड के साथ था।
टीचर -इतना छोटा होके भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?
पप्पू – आपकी बेटी।

aspundir
13-02-2018, 06:55 PM
पत्नी अपने पति का इंतजार कर रही थी।
जैसे ही दरवाजा खोला।
पत्नी – ये लो जानू वेलेन्टाइन का फूल।
पति – ये क्या लाये हो सफ़ेद गुलाब !
पहले तो वेलेन्टाइन के दिन रेड गुलाब देते थे।
पति- पगली अब प्यार की कम,
शांति की ज्यादा जरुरत है।

aspundir
13-02-2018, 06:55 PM
सभी महिलाओं से अनुरोध:
कृपया 15 फरवरी तक अपने पतियो पर विशेष नजर रखे।
नही तो…
“नजर हटी सौतन पटी”
जनहित मे जारी!!

aspundir
13-02-2018, 06:56 PM
इस बार धतूरे और गुलाब में जबरदस्त टक्कर होगी…
क्योंकि महाशिवरात्रि और वेलेंटाईन डे
दोनो एक ही दिन आ रहे है…
सभी से निवेदन है कि,
सही फूल सही जगह चढायें…
अगर फूल गलती से एक्सचेंज हो गया…
तो ताण्डव निश्चित है…
बोलो हर हर महादेव….

aspundir
13-02-2018, 06:56 PM
वैलेंटाइन डे के पहले दिन गिफ्ट शॉप पर वकील साहब मिल गए ।
वो 40 कार्ड ले रहे थे । सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –
“तुम्हारी जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो । लव यू । ”
पूछने पर बताया – पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे । कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे । इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूँ ।
धन्धे में सब जायज है ।
स्मार्ट वकील!

aspundir
13-02-2018, 06:57 PM
ना किसी ने Rose दिया
ना किसी ने Propose‬ किया
‎Chocolate‬? तो दुर की बात किसी ने Eclairs? तक नहीं दिया।
अब तो लगता है की छोड़ छाड़ के सब कुछ PK के Planet? चला जाऊँ…

aspundir
13-02-2018, 06:57 PM
इस वेलनटाइन डे को
या
तो वो मेरी
या
मैं बजरंग दल का

aspundir
13-02-2018, 06:58 PM
जिन लड़कों की गर्लफ्रेंड नही होती
वो जलन के मारे 14 फरवरी को डंडा लेकर “शिवसैनिक” बन जाते हैं।

aspundir
13-02-2018, 07:04 PM
एक आदमी ने मिठाई की नई दूकान खोली और बोर्ड पर लिखवाया – “यहाँ ताज़ा मिठाई बिकती है”.
एक ग्राहक आया और बोर्ड की ओर देखकर बोला – “इस बोर्ड में ‘यहाँ’ का कोई उपयोग नहीं है. जब तुम्हारी दूकान यहीं है तो फिर मिठाई भी यहीं मिलेगी न !”
ग्राहक के जाने के बाद दुकानदार ने “यहाँ” शब्द बोर्ड से मिटवा दिया.
दूसरा ग्राहक आया और बोर्ड देखकर बोला – “इसमें ‘बिकती है’ क्यों लिखवाया है ? जब दुकान है तो सामान बिकेगा ही, मुफ्त तो बंटेगा नहीं ? मुझे तो ये ‘बिकती है’ शब्द नहीं जंचा !”
उसके जाते ही दुकानदार ने “बिकती है” शब्द भी मिटवा दिया. अब बोर्ड पर सिर्फ “ताजा मिठाई” लिखा रह गया था.
तीसरा ग्राहक आया और बोर्ड की ओर देखकर बोला – “भाई, क्या कोई बासी मिठाई की भी दुकान होती है जो तुमने ‘ताज़ा’ मिठाई लिखवा दिया ?”
दुकानदार ने “ताज़ा” शब्द भी मिटवा दिया. अब बोर्ड पर सिर्फ “मिठाई” लिखा रह गया.
चौथा ग्राहक आया और बोला – “लगता है तुमने अपने ग्राहकों को बिलकुल नादान समझ रखा है. इतनी दूर से मिठाई की खुशबू आ रही है, सामने ही मिठाई रखी दिख रही है फिर भी तुमने बोर्ड पर “मिठाई” लिखवा रखा है ? क्या ग्राहक जानता नहीं है कि मिठाई किसे कहते हैं ?”
दुकानदार ने “मिठाई” शब्द भी मिटवा दिया. अब कोरा बोर्ड टंगा रह गया था.
अगला ग्राहक आया और बोर्ड की ओर देखकर बोला – “भाई, ये खाली बोर्ड दुकान पर अच्छा नहीं लगता …. इस पर कुछ लिखवा लो !”

aspundir
13-02-2018, 07:05 PM
नए नए भर्ती हुए एक सेल्समैन को एक महिला ग्राहक के साथ बहस करते हुए स्टोर के मालिक ने देख लिया. उसने सेल्समैन को इशारे से कोने में अपने पास बुलाया और समझाते हुए बोला – “देखो, ग्राहक देवता होता है. उसके साथ कभी बहस नहीं करना चाहिए. अगर तुमने फिर किसी के साथ बहस की तो मैं तुम्हें नौकरी पर नहीं रख पाऊँगा….
… अब ये बताओ, वह महिला क्या कह रही थी … ?”
सेल्समेन – “वह कह रही थी कि इस दुकान का मालिक बड़ा कमीना है … हर चीज़ के रेट बढ़ाकर रखे हैं !!!”

aspundir
13-02-2018, 07:05 PM
दुकानदार (ग्राहक से) – “भाईसाहब, आप एक महीने से रोजाना मेरी दूकान पर आते हैं, तमाम सामान उलट-पलट कर देखते हैं और बिना कुछ लिए चले जाते हैं … आज तो कुछ ले लीजिए !”
ग्राहक (लंबी सांस खींचते हुए) – “अच्छा …. तुम कहते हो तो लाओ दे दो पांच सौ के छुट्टे !!!”

aspundir
13-02-2018, 07:06 PM
गंभीर रूप से बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर ने पति की जांच करने के बाद पत्नी को एक तरफ बुलाया और उससे कहा – “आपके पति की बीमारी शारीरिक न होकर मानसिक है, इसलिए आप …
इन्हें रोज चार बार पौष्टिक खाना दीजिये …
इनसे हमेशा हंस हंस कर बातें कीजिये …
इनके सामने घर की समस्याओं की चर्चा बिलकुल मत कीजिये …
टीवी सीरियल देखना बंद कर दीजिये …
इनको लगना चाहिए कि आपने फिजूल खर्च बंद कर दिया है इसलिए शॉपिंग करने भूलकर भी मत जाइए …
अगर आपने इतना सब कर लिया तो देखना ये तीन महीने में ही दुरुस्त हो जायेंगे …”
डॉक्टर के पास से लौटते समय रास्ते में पति ने पूछा – “डॉक्टर ने क्या कहा ?”
पत्नी – “यही कि आपका बचना बहुत मुश्किल है … !”

aspundir
15-02-2018, 06:34 PM
सोनू: हॉस्पिटल में ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
मोनू: अगर बेहोश नहीं किया तो मरीज ऑपरेशन करना सीख जाएगा, फिर डॉक्टरों को कौन पूछेगा।

aspundir
15-02-2018, 06:34 PM
पत्नी को एक थप्पड़ मारकर पति ने कहा: आदमी उसे ही मारता है जिससे वह प्यार करता है।
पत्नी ने भी पति के कान के नीचे मारते हुए कहा: तो आप क्या समझते हैं कि मैं आपसे प्यार नहीं करती?

aspundir
15-02-2018, 06:35 PM
खाली पेपर को बार-बार चूम रहे राजू से पप्पू ने पूछा: यह क्या कर रहे हो?
राजू: लव लेटर है।
पप्पू: लेकिन यह तो खाली है।
राजू: अरे आजकल बोलचाल बंद है न।

aspundir
15-02-2018, 06:36 PM
पिंटू: जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं।
डॉक्टर: कोई दिक्कत नहीं, यह गोली रात को सोने से पहले खा लेना।
पिंटू: कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है।

aspundir
17-02-2018, 06:20 PM
जब कुंवारे थे तो जो पैसे ममी , बहन या दोस्तों को देते थे...
.
.
.
शादी होने के बाद वही पैसे घरवाली को देने पड़ते हैं।

इसी का नाम gst है यानी – घरवाली सर्विस टैक्स

aspundir
18-02-2018, 08:18 PM
एक डाक्टर की बीवी का आप्रेशन था..
डाक्टर ने स्वयं ही आप्रेशन करने का फैसला किया
उसने दो लेडी डाक्टरों को सहयोग के लिये बुला लिया
डाक्टर ने बेहोशी की दवा दी
लेकिन बीवी बेहोश नहीं हुई
फिर उसने बेहोशी का इंजेक्शन लगाया
फिर भी उसकी बीवी को कोई असर नहीं हुआ
तब डाक्टर ने तेज क्लोरोफॉर्म सुंघाने का फैसला किया
तो डाक्टर की बीवी बोली
“”तुम कुछ भी कर लो
जब तक तुम्हारे साथ ये दोनो रहैंगी मैं बेहोश होने वाली नहीं””

aspundir
19-02-2018, 08:34 PM
लड़का: मुझसे शादी कर लो।
लड़की: क्यों?
लड़का: मेरे पापा गांव के सबसे बड़े आदमी हैं।
शादी के बाद लड़की को पता चला कि लड़के के पापा 105 साल के हैं।

aspundir
19-02-2018, 08:35 PM
महिला: मेरे पति ने नींद में बोलना शुरू कर दिया है।
डॉक्टर: आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए।

aspundir
21-02-2018, 05:26 PM
शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है , जरा गौर कीजिए :

पहले साल : मैंने कहा जी खाना खा लीजिए , आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं ।

दूसरे साल : जी खाना तैयार है , लगा दूं ?

तीसरे साल : खाना बन चुका है , जब खाना हो तब बता देना ।

चौथे साल : खाना बनाकर रख दिया है , मैं बाजार जा रही हूं , खुद ही निकाल कर खा लेना ।

पांचवे साल : मैं कहती हूं आज मुझ से खाना नहीं बनेगा , होटल से ले आओ ।

छठे साल : जब देखो खाना , खाना और खाना , अभी सुबह ही तो खाया था ।

aspundir
21-02-2018, 05:27 PM
सोनू: अगर मैं खोलते हुए गर्म पानी में गिर जाऊं तो क्या होगा?
मोनू: पानी गर्म रहेगा, तुम ठंडे हो जाओगे।

aspundir
21-02-2018, 05:27 PM
प्रश्न पूछा गया
बीवी का पैर दबाना खिदमत है या किस्मत
बड़ा ही खूबसूरत जवाब आया
बीवी अगर खुद की है तो खिदमत
और अगर पड़ोसी की है तो किस्मत

aspundir
21-02-2018, 05:27 PM
अमीरी गरीबी के भेदभाव का सुंदर उदाहरण देखिए......

मिसेज ओबेरोय के पति ड्रिंक लेते है।
सरला का पति शराबी है!!
गंगुबाई का पति बेवड़ा है!!

aspundir
21-02-2018, 05:27 PM
पैसे अगर क्रिकेट में डालो तो ललित मोदी का ख़तरा।
बैंक में डालो तो नीरव मोदी का ख़तरा।
घर पर रखो तो नरेन्द्र मोदी जी ख़तरा!

aspundir
21-02-2018, 05:28 PM
हमारे आलस के चर्चे ऐसे हैं कि दो दिन साइकिलिंग क्या कर ली...
.
.
.
.
.
पड़ोसी पूछने लग गए, कौनसा अखबार बांटने लगे हो!

aspundir
21-02-2018, 05:28 PM
डॉक्टर- रात में टेंशन लेकर नही सोना चाहिये ।
मरीज – तो क्या मायके भेज दें..?

aspundir
21-02-2018, 05:29 PM
दो शराबी दोस्त बार में …..
पहला – अच्छा बता आज क्या पीएगा |
दूसरा – जो तू बोले यार…..
पहला – अच्छा टॉस कर लेते है…. सिक्का उछाला और बोला .. देख भाई चित आया तो scotch, पट आया तो wiskey, निचे गिरा तो rum, और हवा में रह गया तो शराब आज से हमेशा के लिए …………………………………..बंद

aspundir
21-02-2018, 05:30 PM
शादी के बाद पति कैसे बदलते है , जरा गौर कीजिए

पहले साल : dear संभलकर उधर गड्ढा हैं

दूसरे साल : अरे यार देख के उधर गड्ढा हैं

तीसरे साल : दिखता नहीं उधर गड्ढा हैं

चोथे साल : अंधी हैं क्या गड्ढा नहीं दिखता

पांचवे साल : अरे उधर -किधर मरने जा रही हैं गड्ढा तो इधर हैं ..

aspundir
21-02-2018, 05:32 PM
बैंक मैनेजर: बैंक में क्यों सो रहे हो?
राधेश्याम: मैंने सुना है कि इस बैंक में सोने पर लोन मिलता है।

aspundir
21-02-2018, 05:38 PM
सोनू: यार, कार की स्पीड इतनी तेज क्यों कर दी?
सोनी: कार के ब्रेक फेल हो गए हैं। मैं चाहती हूं कि ऐक्सिडेंट से पहले हम दोनों घर पहुंच जाएं।

aspundir
21-02-2018, 05:39 PM
अजय: सबसे मुश्किल काम टीचर से प्यार करना होता है।
विजय: क्यों?
अजय: यार लव लेटर भेजा था, टीचर ने असाइनमेंट समझकर चेक किया और फिर कह दिया कि अपनी राइटिंग सुधारो।

aspundir
21-02-2018, 05:40 PM
सुनीता: यार एक बात है लेकिन इसे अपने तक ही रखना।
विनीता: हां, मैं तो अपने तक ही रखूंगी लेकिन जिससे यह बात कहूंगी, शायद वह अपने तक न रखें।

rajnish manga
22-02-2018, 07:54 AM
शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है , जरा गौर कीजिए :

पहले साल : मैंने कहा जी खाना खा लीजिए , आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं ।

दूसरे साल : जी खाना तैयार है , लगा दूं ?

तीसरे साल : खाना बन चुका है , जब खाना हो तब बता देना ।

चौथे साल : खाना बनाकर रख दिया है , मैं बाजार जा रही हूं , खुद ही निकाल कर खा लेना ।

पांचवे साल : मैं कहती हूं आज मुझ से खाना नहीं बनेगा , होटल से ले आओ ।

छठे साल : जब देखो खाना , खाना और खाना , अभी सुबह ही तो खाया था ।

शादी के बाद पति कैसे बदलते है , जरा गौर कीजिए

पहले साल : Dear संभलकर उधर गड्ढा हैं

दूसरे साल : अरे यार देख के उधर गड्ढा हैं

तीसरे साल : दिखता नहीं उधर गड्ढा हैं

चोथे साल : अंधी हैं क्या गड्ढा नहीं दिखता

पांचवे साल : अरे उधर -किधर मरने जा रही हैं गड्ढा तो इधर हैं ..

बहुत खूब. लाजवाब.

aspundir
22-02-2018, 06:57 PM
ट्रेन में टीटीइ: टिकट दिखाओ।
पप्पू: नहीं है।
टीटीइ: टिकट क्यों नहीं लिया?
पप्पू: क्योंकि रेलवे स्टेशन पर लिखा था कि अनजान आदमी से कोई चीज न लें।

aspundir
23-02-2018, 06:37 PM
आवश्यक सूचना ‼
Holi में इतने भी पूराने कपड़े भी मत पहन लेना
.
.
.
कि जिससे कोई तूम्हें रोटी हाथ में थमाकर चला जायें

aspundir
23-02-2018, 06:38 PM
लड़का – हर सन्डे के दिन आपके चेहरे
पर रंग क्यों लगा होता है।
लड़की – अरे मैं हर सन्डे होली खेलती हूँ।
लड़का – क्यों ?
.
.
.
.
.
.
.
लड़की – अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि
“Sunday मतलब Holiday”

aspundir
23-02-2018, 07:05 PM
भारत में किसी भी तरह की बीमारी का एक रामबाण इलाज होता है
.
.
.

'सो जा तू, थोड़ी देर में अपने आप ठीक हो जाएगा'!

aspundir
24-02-2018, 07:04 PM
पत्नी: मुझे अपने पति से दोबारा शादी करनी है।

वकील: अभी 8 दिन पहले ही तो आपका तलाक करवाया था।

महिला: वह तलाक के बाद बहुत खुश दिख रहे हैं और मैं यह बर्दाश्त नहीं कर सकती।

aspundir
24-02-2018, 07:04 PM
मेहमानों के घर से जाते ही उनके दिए गए रुपये...
.
.
.
छीन लेना भी एक तरह का महाघोटाला है!

aspundir
24-02-2018, 07:05 PM
इंसानी दिमाग का कोई जवाब नहीं...
जब अकेले मूंगफली खाता है तो पहले छोटी-छोटी खाता है...
.
.
.
और जब दोस्तों के साथ खाए तोपहले बड़ी-बड़ी खाता है।

aspundir
24-02-2018, 07:08 PM
पेन खो जाए तो नया ले सकते हैं।
लेकिन उसका ढक्कन खो जाए तो नया नहीं ले सकते हैं।
इसलिए,
जीवन में एक बात हमेशा याद रखना...

पेन हमेशा टिचुक-टिचुक वाला ही लेना!

aspundir
24-02-2018, 07:08 PM
विज्ञापनों वाली ममी बहुत अच्छी होती हैं।
बच्चे कपड़े गंदे करके आएं तो भी हंसकर धो देती हैं।

बचपन में जब हम कपड़े गंदे करके आते थे,
तब पहले हमारी धुलाई होती थी, बाद में कपड़ों की।

aspundir
24-02-2018, 07:09 PM
ट्रेन में टीटीइ: टिकट दिखाओ।
पप्पू: नहीं है।
टीटीइ: टिकट क्यों नहीं लिया?
पप्पू: क्योंकि रेलवे स्टेशन पर लिखा था कि अनजान आदमी से कोई चीज न लें।

aspundir
24-02-2018, 07:09 PM
पुलिसवाला: तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर: आपके लिए।

पुलिसवाला : क्या मतलब?
चोर: हमें पकड़ने के लिए ही तो आपको नौकरी मिलती है।

aspundir
24-02-2018, 07:10 PM
पत्नी: आराम के लिए डॉक्टर ने किसी हिल स्टेशन पर जाने को कहा है। बताओ हम कहां जाएंगे?
पति: किसी दूसरे डॉक्टर के पास।

aspundir
25-02-2018, 07:35 PM
राजू: मैं जो अब कविता सुनाने जा रहा हूं, उसका शीर्षक है आग, पानी और धुआं।
पप्पू: तो एक शब्द में क्यों नहीं कहते कि हुक्का है।

aspundir
25-02-2018, 07:51 PM
ब्लडबैक में मोनू: मुझे एक बोतल खून दे दो।
सिस्टर: ब्लडग्रुप बताओ?

मोनू: कोई सा भी चलेगा।
सिस्टर: मतलब?
मोनू: अरे मुझे तो लव लेटर लिखना है।

aspundir
25-02-2018, 07:51 PM
राजेश: कुछ काम करो।
सुरेश: मैं गर्मियों में काम नहीं करता।
राजेश: और सर्दियों में क्या करते हो?
सुरेश: गर्मियां आने का इंतजार।

aspundir
27-02-2018, 08:28 PM
अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराने से कुछ नहीं होगा...
.

.
.
आपके लिंक बैंक अधिकारियों से अच्छे होने चाहिए।

aspundir
27-02-2018, 08:29 PM
आनेवाले दिनों में विजय माल्या और नीरव मोदी का जन्मदिन...
.

.
'कर्ज एकादशी' के रूप में मनाया जा सकता है!

aspundir
27-02-2018, 08:30 PM
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो ?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं।

डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं।

aspundir
27-02-2018, 08:31 PM
पति - इस बार मैं होली में तुम्हारी सारी सहेलियों को रंग लगाऊंगा।
पत्नी - मुझे क्यों नहीं, मेरी सहेलियों को क्यों?
पति - तुम्हारी स्किन खराब हो जाएगी न
पत्नी - ओह! सो स्वीट!

aspundir
28-02-2018, 06:23 PM
रमेश: पड़ोस में क्या चल रहा है?
सुधाकर: बथडे है।
रमेश: किसका?
सुधाकर: टुयू का।
रमेश: टुयू! ये क्या है।
सुधाकर: हां, सुनाई तो कुछ ऐसा ही दे रहा है...'हैपी बर्थडे टुयू!'

aspundir
28-02-2018, 06:23 PM
अंग्रेजी बोलने का भूत जब दिमाग पर चढ़ता है तो कुछ ऐसा माहौल बन जाता है...

टीचर: कल तुम कोचिंग नहीं आए। कहां थे?
स्टूडेंट: कल हमारे यहां मंदिर में ब्यूटीफुल ट्रेजडी थी न, इसलिए नहीं आ पाया।
टीचर: ब्यूटीफुल ट्रेजडी! मतलब?
स्टूडेंट: मतलब, सुंदरकाण्ड था।

aspundir
28-02-2018, 06:24 PM
टीचर : कौन सा पक्षी सबसे तेज़ उड़ता है?
स्टूडेंट : सर, हाथी।
टीचर : नालायक, तेरा बाप क्या करता है?
स्टूडेंट : दाउद के गैंग में शूटर है।
टीचर : शाबाश! लिखो बच्चो, ‘हाथी’।

aspundir
02-03-2018, 08:34 PM
महिला: भैया, लाल मिर्च देना।
दुकानदार नौकर से: हरी मिर्च दे जल्दी।
महिला: भैया लाल मिर्च चाहिए।
दुकानदार: हरी मिर्च देना जल्दी।
महिला गुस्से में: अरे पागल हो गया है क्या? लाल मिर्च मांग रही हूं लाल।
दुकानदार: बहनजी, लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो इस नौकर का नाम है।

aspundir
02-03-2018, 08:34 PM
अंजू: तुमने मेरे बेटे को क्यों मारा?
मंजू: उसने मुझे मोटी भैंस कहा।
अंजू: अरे तो तुम्हें मेरे बेटे को मारने के बजाय अपनी खुराक में कमी करनी चाहिए।

aspundir
02-03-2018, 08:35 PM
बस में ब्रेक लगी और सोनू एक लड़की पर जा गिरा...
लड़की: बत्तमीज, क्या कर रहे हो?

सोनू: इंजिनियरिंग और आप?

aspundir
02-03-2018, 09:05 PM
पड़ौसन के साथ होली खेलते वक्त आसपास का ध्यान रखे
वरना
बगैर रंग डाले
पत्नी आपका गाल लाल कर सकती है
(पतिहित में जारी…)

aspundir
04-03-2018, 07:51 PM
टीचर: वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो
'वसंत ने मुझे मुक्का मारा'

पप्पू: 'वसन्तपंचमी'...

aspundir
04-03-2018, 07:53 PM
पत्नी मायके से वापस आई
पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा

पत्नी: ऐसे क्यों हंस रहे हो?

पति: गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए, उसका सामना हंसते हुए करो

aspundir
07-03-2018, 08:15 PM
बैंक मैनेजर:
कैश खत्म हो गया है कल आना

संता:
लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिये

मैनेजर:
देखिये आप गुस्सा मत करिये,
शांति से बात कीजिये..

संता:
ठीक है बुलाओ शांति को,
आज उसी से बात करूँगा !

aspundir
07-03-2018, 08:23 PM
अब से चिड़िया उड़, मैना उड़ के साथ-साथ माल्या और...
.
.
नीरव मोदी उड़ बोलने पर भी उंगली उठाना मान्य होगा!

aspundir
07-03-2018, 08:26 PM
पापा: कल रात कहां था?


सोनू: ग्रुप स्टडी करने के लिए दोस्त के यहां रुका था।

पापा: कल की उतरी नहीं क्या?

सोनू: क्यों?

पापा: तुझे नौकरी करते हुए 3 साल हो गए शराबी!

aspundir
07-03-2018, 08:26 PM
पत्नी: आपके लिए नया शर्ट लाई हूं।..

पति: अरे वाह, बहुत बढ़िया है। कितने का लिया?

पत्नी: 5,000 रुपये की साड़ी के साथ फ्री मिला था।

aspundir
07-03-2018, 08:27 PM
आजकल वे लड़के भी ब्रैंड-ब्रैंड करने लगे हैं जो...
.
.
.
बचपन में बारात में भी स्कूल ड्रेस पहनकर जाया करते थे!

aspundir
08-03-2018, 05:45 PM
इंटरव्यूअर: रिस्क टेकिंग कपैसिटीकितनी है आपकी?

पप्पू: सर, भगवान से अगले जन्म में भी यही बीवी मांगी है।

इंटरव्यूअर: यू आर सिलेक्टेड!

aspundir
08-03-2018, 05:48 PM
शादी में विदाई के समय ससुर जी आंखों में आंसू लिए बड़ी कोमलता से दामाद से बोले, 'ध्यान रखना बेटा'।

उस समय दामाद भी बहुत भावुक होकर रोने लगा।


एक महीने बाद दामाद को पता चला कि ससुर जी अपने दामाद को ही ध्यान रखने के लिए बोल रहे थे।

aspundir
08-03-2018, 05:49 PM
दिमाग ही एक ऐसी चीज है जिसे खाया, चाटा और खराब किया जा सकता है...


.
.
यही नहीं, इसमें गोबर और भूसा भी भरा जा सकता है।

aspundir
09-03-2018, 06:05 PM
सोनू: वह शख्स अकेला ही सबसे लोहा ले रहा है।

मोनू: लेगा ही, वह इस एरिया का अकेला कबाड़ी जो है!

aspundir
09-03-2018, 06:06 PM
जिस तरह से आजकल हर काम में ओटीपी मांगा जा रहा है...
.
.
कुछ दिन बाद मां भी रोटी मांगने पर 'पहले ओटीपी दे' बोलने लगेगी!

aspundir
09-03-2018, 06:07 PM
जिस फॉर्म में बीजेपी है, उसे देखकर तो लगता है...
.

.
.
कि इस बार की ipl भी बीजेपी ही जीतेगी!

aspundir
10-03-2018, 07:14 PM
सोनू: मेरी जिंदगी में सिर्फ एक बंदी आई है।

मोनू: कौनसी?

सोनू: नोटबंदी!

aspundir
10-03-2018, 07:15 PM
इतना जल्दी तो भारत पोलियो मुक्त भी नहीं हुआ था...
.

.
जितना जल्दी कांग्रेस मुक्त हो रहा है।

aspundir
10-03-2018, 07:17 PM
जो दोस्त मुझे रोज कहता था कि भाई तेरे लिए जान हाजिर है...
.

.
.
आज मोबाइल में पासवर्ड टाइप करते हुए कहा, तू उधर देख!

aspundir
11-03-2018, 06:50 PM
दुकानदार : मैंने आपको दुकान की एक-एक चप्पल दिखा दी, अब तो एक भी बाकी नहीं है।


महिला : वो लाल वाले डिब्बे में क्या है?

दुकानदार : बहन, तरस खाओ थोड़ा, उसमें मेरा lunch है।

aspundir
11-03-2018, 06:53 PM
चिंटू: आज तो फेसबुक ने बचा लिया
मिंटू: कैसे ? क्या हुआ ?

चिंटू: आज बीवी का बर्थडे था

aspundir
11-03-2018, 06:53 PM
जज : घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की ?

चोर : साहब आपकी नौकरी तो अच्छी है , सैलरी भी अच्छी है , फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे ?